• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Hyundai की Ioniq 5 इलेक्ट्रिक SUV की बढ़ी डिमांड, 500 यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री 

Hyundai की Ioniq 5 इलेक्ट्रिक SUV की बढ़ी डिमांड, 500 यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री 

इस वर्ष के ऑटो एक्सपो में Hyundai Ioniq 5 को लॉन्च किया गया था। इसे देश में ही असेंबल किया जा रहा है

Hyundai की Ioniq 5 इलेक्ट्रिक SUV की बढ़ी डिमांड, 500 यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री 

इस EV का मुकाबला Kia EV6 और Volvo XC40 से है

ख़ास बातें
  • इसे देश में ही असेंबल किया जा रहा है
  • इसका प्राइस शुरुआती 500 कस्टमर्स के लिए 44.95 लाख रुपये का था
  • Ioniq 5 में 12.3 इंच टचस्क्रीन मेन डिस्प्ले है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai Motor को भारत में Ioniq 5 इलेक्ट्रिक SUV के लिए अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी ने इसकी 500 यूनिट्स की डिलीवरी की है। इस वर्ष के ऑटो एक्सपो में  Hyundai Ioniq 5 को लॉन्च किया गया था। इसे देश में ही असेंबल किया जा रहा है। 

इसका प्राइस शुरुआती 500 कस्टमर्स के लिए 44.95 लाख रुपये का था। कंपनी ने बताया कि इस वर्ष के लिए एलोकेट की गई सभी 500 यूनिट्स की बिक्री हो गई है। कंपनी ने इसके लॉन्च पर बताया था कि उसने देश के मार्केट के लिए इस वर्ष Ioniq 5 की 500 यूनिट्स को एलोकेट किया है। ह्युंडई की भारत में यूनिट के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO, Unsoo Kim ने कहा, "हमने इस वर्ष की शुरुआत Ioniq 5 के लॉन्च के साथ की थी। इसे देश में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। हमने इसकी 500 से ज्यादा यूनिट्स बेची हैं।" 

इसके टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस Kia EV6 के लगभग समान हैं। इसकी लंबाई 4,635 mm, चौड़ाई 1,890 mm और ऊंचाई 1,625 mm की है। इस EV को तीन कलर्स - ग्रैविटी गोल्ड मैट, ऑप्टिक व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक पर्ल में उपलब्ध कराया गया है। Ioniq 5 EV अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग के साथ आती है और इसे केवल 18 मिनटों में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें चार्जिंग स्टेशंस पर इंतजार को कम करने के लिए 400V और 800V के साथ मल्टी-चार्जिंग सिस्टम है। Ioniq 5 में 12.3 इंच टचस्क्रीन मेन डिस्प्ले है और 12.3 इंच का ही ड्राइवर के लिए डिस्प्ले वायरलेस फोन चार्जिंग के साथ है। इस EV का मुकाबला Kia EV6 और Volvo XC40 से है। इस इलेक्ट्रिक कार का पावरट्रेन 301bhp की पावर जेनरेट कर सकता है। इसकी टॉप स्पीड 185 kmph है। 

ह्युंडई ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी की है। इसके लिए कंपनी अरबों डॉलर का इनवेस्टमेंट करेगी। ह्युंडई और इसकी सहयोगी कंपनी Kia Corp सेल्स के लिहाज से 10 सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल हैं। ह्यंडई अपने सबसे बड़े मार्केट अमेरिका में EV का प्रोडक्शन बढ़ाने की योजना बना रही है। अमेरिका में कंपनी के प्रोडक्शन में 2030 तक EV की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 75 प्रतिशत की होगी, जो अभी केवल 0.7 प्रतिशत की है। कंपनी ने बताया है कि उसका 2030 तक इस सेगमेंट में सेल्स बढ़कर 20 लाख यूनिट्स तक पहुंचाने का टारगेट है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G Max vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Redmi Watch 6 Active स्मार्टवॉच ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 18 दिन बैटरी, 1200 निट्स चमक वाला डिस्प्ले, जानें कीमत
  3. OnePlus का 50MP कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला फोन मिल रहा ₹3000 सस्ते में
  4. क्या अमेरिका ने छिपाकर रखे हैं एलियन के सबूत? वैज्ञानिक के इन दावों से उड़ जाएंगे आपके होश
  5. अब नहीं अटकेगा आपका मोबाइल! Google ने Android 17 के साथ कर दिया समाधान
  6. iPhone 16 खरीदने का सही मौका! ₹9 हजार से ज्यादा की सीधी बचत, एक्सचेंज पर ₹5 हजार बोनस
  7. मोबाइल चोरी होने पर घर बैठें करें FIR, मोबाइल ब्लॉक, सबसे आसान तरीका
  8. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  9. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  10. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »