EV बैटरी के लिए अच्छी खबर है। बजट में लिथियम आयन सेल्स पर कस्टम ड्यूटी को घटा दिया गया है।
Photo Credit: Freepik
बजट 2026 में स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए अप्रत्याशित रूप से सकारात्मक संकेत दिए गए हैं।
Budget 2026 Highlights: केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश कर दिया है। बजट में हुई घोषणाओं को देखें तो आने वाले दिनों में भारत में स्मार्टफोन्स की कीमतों में कुछ कमी आ सकती है। स्मार्टफोन प्राइसेज एकदम से नीचे नहीं आएंगे लेकिन बजट के बाद होने वाले इंडस्ट्री परिणामों के तहत कीमतें काफी कम हो सकती हैं। बजट 2026 में स्मार्टफोन में लगने वाले कम्पोनेंट्स पर ड्यूटी को घटाया गया है, साथ ही लिथियम-आयन सेल पर कस्टम ड्यूटी कम होने से दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं विस्तार से।
बजट 2026 में स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अप्रत्याशित रूप से सकारात्मक संकेत दिए गए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में कई ऐसी घोषणाएँ कीं जिनसे संभावना बन रही है कि आने वाले कुछ समय में स्मार्टफोन सस्ते हो सकते हैं।
सेमीकंडक्टर मिशन 2.0
सेमीकंडक्टर निर्माण को प्रगति देने पर यहां फोकस किया गया है। सरकार इलेक्ट्रॉनिक्स कम्पोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग पर जोर देगी। भारत में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स का उत्पादन तेज किया जाएगा। इससे इन प्रोडक्ट्स पर आयात पर लगने वाला शुल्क कम होगा और कीमतों में कमी आएगी।
सस्ते होंगे स्मार्टफोन
बजट 2026 में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में लगने वाले कंपोनेंट्स और कैपिटल गुड्स पर ड्यूटी को कम कर दिया गया है। इससे स्मार्टफोन की कीमतों में सीधे कटौती नहीं होगी लेकिन आने वाले समय में कुछ प्रभाव जरूर पड़ सकता है। क्योंकि साथ ही साथ मैमोरी चिप्स की शॉर्टेज है और कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इधर स्मार्टफोन कंपनियां AI फीचर्स पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं जिससे चिप्स की डिमांड बढ़ी है। यह कीमतों में बढ़ोत्तरी का इशारा करता है।
EV बैटरी के अच्छी खबर
EV बैटरी के लिए अच्छी खबर है। बजट में लिथियम आयन सेल्स पर कस्टम ड्यूटी को घटा दिया गया है। यह EV बैटरी में लगने वाला सबसे जरूरी हिस्सा होता है। अब बैटरियां सस्ते में बनने लगेंगी। लेकिन बहुत जल्द इसका असर इलेक्ट्रिक कारों और अन्य व्हीकल्स की कीमतों में दिखाई नहीं देगा।
कैंसर दवाएं सस्ती
केंद्र सरकार ने कैंसर दवाओं को सस्ती करने का कदम उठाया है। 17 जरूरी कैंसर दवाओं पर से कस्टम ड्यूटी को घटा दिया गया है। इससे कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी आएगी और कुल मिलाकर इलाज सस्ते में होने लगेगा।
सोलर पैनल, माइक्रोवेव होंगे सस्ते
बेसिक कस्टम ड्यूटी कम हो जाने के चलते सोलर पैनल और माइक्रोवेव ओवन सस्ते हो सकते हैं।
विदेशी शिक्षा और पर्यटन सस्ता
TCS टैक्स को सरकार ने कम कर दिया है। टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स (TCS) के कम हो जाने से विदेशों में पढ़ाई, टूर पैकेज आदि सस्ते हो जाएंगे।
लैदर उत्पाद सस्ते
बजट में लैदर उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले मैटिरियल पर इम्पोर्ट ड्यूटी को कम कर दिया गया है। इससे लैदर प्रोडक्ट्स जैसे बैग, जैकेट, वॉलेट, जूते, बेल्ट आदि सस्ते हो सकते हैं।
स्पोर्ट्स सामान सस्ता
बजट में खेलो इंडिया मिशन का जिक्र किया गया है। जिसके तहत आने वाले दिनों में स्पोर्ट्स उपकरणों को सस्ता किया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते