दोनों फ्लैगशिप iPhone महत्वपूर्ण अपग्रेड के साथ आ सकते हैं।
Photo Credit: YouTube/FTP
Apple iPhone 18 Pro Max का लॉन्च साल के अंत तक संभावित है।
Apple iPhone 18 Pro Max का लॉन्च साल के अंत तक संभावित है। iPhone 18 सीरीज के हाई एंड मॉडल्स iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max लगातार लीक्स में दिखाई दे रहे हैं। दोनों फ्लैगशिप iPhone महत्वपूर्ण अपग्रेड के साथ आ सकते हैं। कंपनी डाइनेमिक आइलैंड समेत फ्रंट डिजाइन में कई बदलाव के साथ आ सकती हैं। वहीं कैमरा स्पेसिफिकेशंस भी बेहतर होने वाले हैं। साथ ही कंपनी का नया और सबसे पावरफुल चिप सेटअप इन डिवाइसेज के लिए प्रस्तावित बताया जा रहा है। आइए जानते हैं iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max के बारे में अभी तक की अहम बातें।
Apple के फ्लैगशिप मॉडल्स iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सुर्खियां बटोर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में इन स्मार्टफोन्स को लेकर बड़े अपडेट्स देखने को मिल रहे हैं। फोन के डिस्प्ले, डिजाइन, कैमरा और बैटरी को लेकर लीक्स में अहम संकेत मिल रहे हैं। आइए विस्तार से आपको बताते हैं कैसे होंगे iPhone 18 Pro, Pro Max डिजाइन, डिस्प्ले, कैमरा और अन्य फीचर्स।
iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। वहीं, Pro Max 6.9 इंच के डिस्प्ले से लैस होकर आ सकता है। डाइनेमिक आइलैंड को लेकर कहा गया है कि कंपनी का इसका साइज काफी छोटा करने जा रही है। कई रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि यह हटाया भी जा सकता है। डाइनेमिक आइलैंड के लिए पिल-शेप कटआउट दिया जा सकता है। कंपनी अंडर-डिस्प्ले फेसआईडी का इस्तेमाल कर सकती है। फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के लेफ्ट साइड में खिसक सकता है जिससे फोन को बिल्कुल नया लुक मिलेगा।
iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max के रियर पैनल में तीन कैमरा देखने को मिल सकते हैं। ये उभरे हुए कैमरा मॉड्यूल में मिल सकते हैं। फोन में एल्युमीनियम का फ्रेम और ग्लास बैक पैनल मिल सकता है। फोन के ये मॉडल्स नए कलर वेरिएंट्स में आ सकते हैं जिसमें गहरा पर्पल, बरगंडी, और कॉफी ब्राउन शेड्स शामिल हो सकते हैं। कलर वेरिएंट्स रेंडर्स में लीक भी हो चुके हैं।
iPhone 18 Pro मॉडल्स हमेशा से ही अपने कैमरा फीचर्स और पावर को लेकर चर्चा में रहते हैं। कंपनी इन मॉडल्स में लाइनअप के सबसे पावरफुल कैमरा का इस्तेमाल करती है। इस बार भी इनमें महत्वपूर्ण अपग्रेड मिल सकते हैं। कंपनी वेरिएबल अपर्चर फीचर अबकी बार शामिल कर सकती है जिससे लेंस लाइट का मेन्युअल कंट्रोल मिल सकेगा। उम्दा लो-लाइट फोटो और बेहतरीन बैकग्राउंड ब्लर यहां मिल सकता है।
Samsung का सेंसर इस कैमरा सेटअप में देखने को मिल सकता है। दावा किया जा रहा है कि फोन फोटो में न के बराबर नॉइज, बेहतरीन डाइनेमिक रेंज लेकर आएगा। टेलीफोटो कैमरा में भी बड़ा अपर्चर कंपनी शामिल कर सकती है। नाईट फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का पहले से बेहतर अनुभव मिलेगा।
iPhone 18 Pro, Pro Max में A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है जो जल्द ही कंपनी लॉन्च करने वाली है। यह चिपसेट 2nm प्रोसेस पर बना होगा। दावा है कि नए चिप में रैम प्लेसमेंट ऐसी तरह से होगी जिससे यह चिपसेट धांसू स्पीड, एफिशिएंसी और हीट मैनेजमेंट कर सकेगा। 15% तक बेहतर स्पीड, और 30 प्रतिशत तक ज्यादा पावर एफिशिएंट मॉडल्स इसके चलते देखने को मिल सकते हैं।
iPhone 18 Pro, Pro Max बैटरी जाहिर तौर पर बढ़ी हुई कैपिसिटी के साथ आने वाली है। कंपनी इन मॉडल्स में बड़ी बैटरी का इस्तेमाल कर सकती है। iPhone 18 Pro Max में 5100mAh तक बैटरी आने की खबर है। फोन का वजन 240 ग्राम तक हो सकता है। हालांकि यह पुराने मॉडल्स से वजन में कुछ भारी हो सकता है। कनेक्टिविटी के लिए कंपनी का अगला C2 मॉडम यहां देखने को मिल सकता है। फोन में mmWave 5G सपोर्ट मिल सकता है।
iPhone 18 Pro, Pro Max की कीमत में कुछ इजाफा देखने को मिल सकता है। संदर्भ के लिए देखें तो iPhone 17 Pro की भारत में कीमत 1,34,000 रुपये से शुरू होती है। वहीं, iPhone 17 Pro Max की कीमत 1,49,900 रुपये से शुरू होती है। कयास है कि iPhone 18 Pro मॉडल्स इससे कहीं ज्यादा महंगे हो सकते हैं। एक वजह चिप शॉर्टेज भी है और बैटरी कंपोनेंट्स भी महंगे होने के चलते कीमतें काफी बढ़ सकती हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ