Honor ने लॉन्च किया X7d 5G, Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट

इस स्मार्टफोन को 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज में पेश किया गया है। इसे Desert Gold और Velvet Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है

Honor ने लॉन्च किया X7d 5G, Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट

इस स्मार्टफोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच का डिस्प्ले दिया गया है
  • Honor X7d 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 3 दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor ने X7d 5G को लॉन्च किया है। कंपनी की X सीरीज में यह नया वेरिएंट है। इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 3 है। Honor X7d 5G की 6,500 mAh की बैटरी 35 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

इस स्मार्टफोन की Honor की मलेशिया में वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। कंपनी ने इसकी प्राइसिंग और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन को 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज में पेश किया गया है। इसे Desert Gold और Velvet Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Honor X7d 5G के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम वाले इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच HD+ (720 × 1,610 पिक्सल्स) TFT LCD पैनल 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Honor X7d 5G में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 3 दिया गया है। इसके 4G वेरिएंट में Snapdragon 685 चिपसेट है। इस स्मार्टफोन में Adreno A619 GPU है। Honor X7d 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसमें f/2.4 अपार्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए गए हैं। इसमें फिजिकल साइड बटन दिया गया है जिससे यूजर्स सिंगल प्रेस के साथ कमांड्स और ऐप्स को शुरू कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें एंबिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलरोमीटर, कम्पास, ग्रेविटी सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। Honor X7d 5G में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिेंट सेंसर है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी 35 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Honor X7d 5G का साइज 166.89 × 76.8 × 8.24 mm और भार लगभग 206 ग्राम का है। Honor की Magic 8 सीरीज  को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष अक्टूबर में चीन में पेश की गई कंपनी की Magic 7 सीरीज की जगह लेगी। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »