OnePlus 15 में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जल्द होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन को 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB, 16 GB + 256 GB और 16 GB + 512 GB के विकल्पों में उपलब्ध कराया जा सकता है।

OnePlus 15 में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जल्द होगा लॉन्च

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर कैमरा आइलैंड हो सकता है
  • OnePlus 15 को पर्पल, टाइटेनियम और ब्लैक कलर्स में लाया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite 2 हो सकता है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus का OnePlus 15 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर कैमरा आइलैंड हो सकता है जिसमें तीन कैमरा दिए जा सकते हैं। इससे पहले कंपनी के  OnePlus 13 जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में सर्कुलर कैमरा आइलैंड वाला डिजाइन रहा है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) ने OnePlus 15 के डिजाइन को लीक किया है और इसके साथ ही RAM और स्टोरेज के विकल्पों की जानकारी दी है। यह स्मार्टफोन स्क्वेयर रियर कैमरा मॉड्यूल और राउंडेड ऐजेज के साथ दिख रहा है। इसे 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB, 16 GB + 256 GB और 16 GB + 512 GB के विकल्पों में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके अलावा 16 GB के RAM और 1 TB की स्टोरेज का एक अन्य वेरिएंट भी हो सकता है। OnePlus 15 को पर्पल, टाइटेनियम और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

हाल ही में इस स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर मॉडल नंबर - PLK110 के साथ देखा गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite 2 हो सकता है। OnePlus 13 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। इस लिस्टिंग से पता चला था कि Snapdragon 8 Elite 2 में छह एफिशिएंसी कोर्स (3.63 GHz) और दो परफॉर्मेंस कोर्स (4.61 GHz) होंगे। बेंचमार्किंग वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन की 16 GB के RAM के साथ टेस्टिंग की गई है। इसे सिंगल-कोर परफॉर्मेंस में 639 प्वाइंट और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस में 1,871 प्वाइंट मिले हैं। 

OnePlus 15 में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन का पेरिस्कोप कैमरा कॉम्पैक्ट हो सकता है और यह एडवांस जूम दे सकता है। इस स्मार्टफोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका डिस्प्ले LIPO (Low Injection Pressure Overmolding) टेक्नोलॉजी के साथ हो सकता है। इस टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से इसके डिस्प्ले के बेजेल्स बहुत स्लिम होंगे। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने इस टेक्नोलॉजी का अपने हाई-एंड स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल किया है।  OnePlus 15 में 7,000 mAh से अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »