• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQOO ने 8,000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ लॉन्च किया Z10 Turbo+ 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

iQOO ने 8,000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ लॉन्च किया Z10 Turbo+ 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम वाले इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच AMOLED टचस्क्रीन (2,800 × 1,260 पिक्सल्स) के रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

iQOO ने 8,000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ लॉन्च किया Z10 Turbo+ 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा है

ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400+ दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन की 8,000mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO ने Z10 Turbo+ 5G को लॉन्च किया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400+ दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 8,000 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। 

iQOO Z10 Turbo+ का प्राइस, उपलब्धता

इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। इसके 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 2,299 (लगभग 28,000 रुपये) का है। इसके 12 GB + 512 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 2,699 (लगभग 32,900 रुपये), 16 GB+256 GB का CNY 2,499 (लगभग 30,500 रुपये) और 16 GB + 512 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 2,999 (लगभग 36,500 रुपये) का है। iQOO Z10 Turbo+ 5G को तीन कलर्स - Yunhai White, Polar Ash और Desert में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन को जल्द भारत सहित अन्य मार्केट्स में भी लॉन्च किया जा सकता है। 

Z10 Turbo+ 5G के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम वाले इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच AMOLED टचस्क्रीन (2,800 × 1,260 पिक्सल्स) के रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसका डिस्प्ले HDR टेक्नोलॉजी के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9400+ दिया गया है। इसमें गेमिंग के लिए Immortalis-G925 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.79 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपार्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। iQOO Z10 Turbo+ 5G का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ है। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। 

iQOO Z10 Turbo+ 5G में 8,000 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi, GPS, Beidou, GLONASS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन का साइज 163.72 × 75.88 × 8.16 mm और भार लगभग 212 ग्राम का है। हाल ही में iQOO के Z10R 5G को भारत में लॉन्च किया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Mediatek Dimensity 7400 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में क्वाड-कर्व्ड AMOLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  4. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  5. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  6. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  7. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  8. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  10. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »