Honor की Magic 7 सीरीज की तुलना में आगामी स्मार्टफोन सीरीज में दो नए कलर्स के विकल्प हो सकते हैं
इस सीरीज के दो मॉडल्स को कंपनी जल्द लॉन्च कर सकती है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor की Honor Magic 8 सीरीज इस वर्ष लॉन्च की जा सकती है। इसमें Mini, Max, Pro और Ultra वेरिएंट शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी सहित प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है।
टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Honor की Magic 7 सीरीज की तुलना में आगामी स्मार्टफोन सीरीज में दो नए कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। Honor Magic 8 सीरीज को व्हाइट, टाइटेनियम गोल्ड, स्यान और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। Honor Magic 7 को Moon Shadow Grey, Snow White, Sky Blue और Velvet Black कलर्स में लाया गया है। इस स्मार्टफोन सीरीज के Honor Magic 7 Pro को Morning Glow Gold, Moon Shadow Grey, Snow White, Sky Blue और Velvet Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
इस टिप्सटर ने कहा है कि Honor Magic 8 सीरीज के स्मार्टफोन्स में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इनकी बैटरी वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इस स्मार्टफोन सीरीज में 6.3 इंच, 6.58 इंच, 6.7 इंच और 6.9 इंच के डिस्प्ले हो सकते हैं। इस सीरीज के दो मॉडल्स को Honor जल्द लॉन्च कर सकती है। Honor Magic 8 Mini में 6.3 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 हो सकता है। इस सीरीज के Honor Magic 8 Ultra में 6.9 इंच डबल लेयर OLED स्क्रीन, एक टेलीफोटो कैमरा, टाइटेनियम अलॉय का मिडल फ्रेम और सेरेमिक टेक्सचर वाला रियर पैनल मिल सकता है।
Honor का Magic V5 भी जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। पिछले महीने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था। इसमें 7.95 इंच फोल्डेबल इनर डिस्प्ले और 6.45 इंच की कवर स्क्रीन है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite चिपसेट है। इसे Ivory White, Dawn Gold और Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। यह स्मार्टफोन चीन में Warm White, Silk Road Dunhuang, Dawn Gold और Velvet Black कलर्स में खरीदा जा सकता है। यह Android 15 पर बेस्ड MagicOS 9 पर चलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत