Car News

Car News - ख़बरें

  • सड़क पर एक-दूसरे से 'बात' करेंगी गाड़ियां! भारत सरकार ला रही V2V टेक्नोलॉजी, जानिए कैसे करेगी काम
    भारत सरकार नए वाहनों में Vehicle-to-Vehicle (V2V) Communication System लागू करने की तैयारी कर रही है। ड्राफ्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, 1 अक्टूबर 2028 से बनने वाले नए वाहनों में यह सिस्टम अनिवार्य हो सकता है। V2V तकनीक के जरिए वाहन आपस में स्पीड, लोकेशन, दिशा और ब्रेकिंग जैसी जानकारी रियल-टाइम में शेयर करेंगे। इससे ब्लाइंड स्पॉट, अचानक ब्रेक लगाने और चौराहों पर होने वाले हादसों को कम करने में मदद मिल सकती है। यह तकनीक भविष्य में ADAS, स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम और इमरजेंसी वाहनों के साथ भी बेहतर तालमेल बनाने में उपयोगी साबित हो सकती है।
  • सस्ती EV की तलाश? ₹4.69 लाख से शुरू होती हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, कुछ में मिलती है 400km+ रेंज
    भारतीय बाजार में 10 लाख रुपये तक के बजट में कई इलेक्ट्रिक कारें उपलब्ध हैं। इनमें Tata Tiago EV, MG Comet EV और Tata Punch EV जैसे मॉडल शामिल हैं। वहीं, Tata Tiago EV और MG Windsor EV को Battery-as-a-Service (BaaS) विकल्प के साथ और भी कम शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। हालांकि, BaaS मॉडल में बैटरी की कीमत अलग होती है और उसके लिए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है। अगर आप नई EV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कीमत के साथ रेंज, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, बैटरी वारंटी और सर्विस नेटवर्क पर भी ध्यान देना जरूरी है।
  • Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
    Kia India ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Kia Syros EV भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट 19.99 लाख रुपये में मिलेगा। SUV को 42kWh और 51.4kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है, जो क्रमशः 443KM और 526KM तक की सर्टिफाइड रेंज देने का दावा करते हैं। इसमें Level 2 ADAS, 30-इंच ट्रिनिटी डिस्प्ले, 100kW DC फास्ट चार्जिंग, 15 साल की बैटरी वारंटी और कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी इसकी डिलीवरी 30 जुलाई से शुरू करेगी।
  • नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
    Maruti Suzuki India ने घोषणा की है कि अगस्त 2026 से उसकी कारों की कीमतों में ₹30,000 तक की बढ़ोतरी की जाएगी। कंपनी के अनुसार, बढ़ती इनपुट कॉस्ट और लगातार महंगे हो रहे कच्चे माल के कारण यह फैसला लिया गया है। हालांकि, सभी मॉडल्स पर कीमत में बढ़ोतरी समान नहीं होगी और यह मॉडल के हिसाब से अलग-अलग रहेगी। Maruti Suzuki का कहना है कि उसने लागत कम करने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचाना जरूरी हो गया।
  • CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
    CP PLUS ने भारतीय बाजार में अपनी नई CarKam 4G Dashcam Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में CP-H27 और CP-H27B मॉडल शामिल हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 7,599 रुपये है। दोनों डैशकैम 4G कनेक्टिविटी, GPS ट्रैकिंग, ezyLiv+ ऐप के जरिए रिमोट मॉनिटरिंग, 2MP Full HD रिकॉर्डिंग और 1TB तक microSD कार्ड सपोर्ट जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। वहीं CP-H27B में फ्रंट और रियर दोनों कैमरे दिए गए हैं, जिससे एक साथ दोनों दिशाओं की रिकॉर्डिंग की जा सकती है। दोनों मॉडल Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
  • BGMI में Naruto, Spider-Man और Ferrari की एंट्री, CarryMinati के साथ भी होगा कोलैबोरेशन
    KRAFTON India ने BGMI का 5th Anniversary Edition 4.5 Update रिलीज कर दिया है। इस अपडेट में Naruto: Ninjas Assemble Theme Mode, Spider-Man: Brand New Day Collaboration और Ferrari Cars जैसी कई बड़ी नई चीजें जोड़ी गई हैं। इसके अलावा World of Wonder (WOW) मोड, नए X-Suits, India-themed Card Collection और कई सोशल फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। Spider-Man Theme Mode 30 जुलाई से शुरू होगा, जबकि CarryMinati Collaboration 15 अगस्त के आसपास लाइव किया जाएगा।
  • Kia ला रही है Tata Nexon EV का जवाब! लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखी Syros EV
    Kia Syros EV को लॉन्च से पहले बिना कवर के देखा गया है, जिससे इसके डिजाइन और संभावित स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे इस महीने के आखिर तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 42kWh और 51.4kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलने की उम्मीद है। बड़े बैटरी पैक के साथ करीब 520 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज मिल सकती है। SUV का डिजाइन पेट्रोल मॉडल से काफी मिलता-जुलता रहेगा, जबकि केबिन में डुअल स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।
  • महंगी होने के बाद भी नहीं रुकी MG की इस EV की डिमांड, 75,000 यूनिट्स बिक गईं!
    JSW MG Motor India ने घोषणा की है कि MG Windsor EV की बिक्री लॉन्च के दो साल पूरे होने से पहले 75,000 यूनिट्स के पार पहुंच गई है। साल 2026 में अब तक इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की 19,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। जून 2026 में कंपनी ने 7,568 यूनिट्स की रिकॉर्ड मासिक बिक्री दर्ज की, जिसमें 75 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी इलेक्ट्रिक वाहनों की रही। हाल ही में MG Windsor EV की कीमत में 40,000 से 60,000 रुपये तक की बढ़ोतरी भी की गई है। यह इलेक्ट्रिक SUV 332km और 449km रेंज वाले दो बैटरी विकल्पों में उपलब्ध है।
  • EV दिग्गजों को टक्कर देने उतरी तेल बेचने वाली Shell! पेश की 10 मिनट से कम चार्ज होने वाली इलेक्ट्रिक कार
    Shell ने Triple 10 Challenge नाम का नया इलेक्ट्रिक कार कॉन्सेप्ट पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, इसे भविष्य की इलेक्ट्रिक कारों के लिए नई डिजाइन और कूलिंग टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। Shell का दावा है कि यह कॉन्सेप्ट 175kW DC फास्ट चार्जर की मदद से 10% से 80% तक सिर्फ 9.54 मिनट में चार्ज हो सकता है। इसमें नया Recharge Thermal Fluid और सिंगल-सर्किट कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो बैटरी और पावरट्रेन की थर्मल मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। फिलहाल कंपनी ने इसे केवल कॉन्सेप्ट मॉडल के तौर पर पेश किया है।
  • Citroen E-C3X Launched in India: 320Km रेंज, JBL ऑडिया सिस्टम के साथ आई Tata Punch EV राइवल!
    Citroen India ने भारतीय बाजार में नई Citroen E-C3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है। यह EV LED हेडलैंप, 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और Connected Car 2.0 फीचर्स के साथ आती है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.25 लाख रखी है। वहीं Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन के साथ ग्राहक इसे ₹6.89 लाख की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक कार का मेंटेनेंस कॉस्ट ₹0.19 प्रति किलोमीटर है। नई E-C3X की बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी है।
  • Maruti Suzuki Wagon R Flex Fuel: मारुति लाई देश की पहली ऐसी कार जो इथेनॉल पर भी दौड़ेगी!
    Maruti Suzuki ने अपनी प्रोडक्शन-स्पेक Wagon R Flex Fuel को पेश कर दिया है। नई हैचबैक E85 फ्यूल के अनुरूप तैयार की गई है और E20 से E100 तक पेट्रोल-इथेनॉल मिश्रण पर चल सकती है। इसमें 1.2-लीटर K12N इंजन दिया गया है, जिसे इथेनॉल फ्यूल के लिए विशेष रूप से मॉडिफाई किया गया है। कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत और तकनीकी आंकड़ों का खुलासा नहीं किया है। Maruti Suzuki भारत में Flex Fuel वाहन को प्रोडक्शन में लाने वाली पहली कार निर्माता बन गई है। सरकार का लक्ष्य 2027 तक देशभर में 5,000 E85 फ्यूल स्टेशन स्थापित करना है।
  • Tata Tiago EV 2026 vs पुराना मॉडल: कीमत घटी, रेंज बदली, जानें दोनों में कितना अंतर
    Tata Motors ने 2026 Tata Tiago EV Facelift को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। नई इलेक्ट्रिक हैचबैक को अपडेटेड डिजाइन, रिफ्रेश्ड केबिन और कई नए फीचर्स के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है, जो पुराने मॉडल से 1 लाख रुपये कम है। हालांकि नई Tiago EV में मिलने वाले 19.2kWh और 24kWh बैटरी पैक पहले जैसे ही हैं, लेकिन उनकी क्लेम्ड रेंज में कमी आई है। आइए जानते हैं कि नई और पुरानी Tata Tiago EV के बीच कीमत, रेंज और फीचर्स के मामले में क्या अंतर है।
  • इंजन स्टार्ट कर लो! भारत में लाइव हुआ Forza Horizon 6, जानें कीमत और प्लेटफॉर्म डिटेल्स
    Forza Horizon 6 अब भारत में Xbox Series X|S, PC और Game Pass यूजर्स के लिए लाइव हो चुका है। Playground Games द्वारा तैयार किए गए इस नए रेसिंग गेम में Japan बेस्ड ओपन-वर्ल्ड मैप, 550 से ज्यादा कारें और नए स्ट्रीट रेसिंग फीचर्स दिए गए हैं। गेम भारत में Xbox प्लेटफॉर्म पर 19 मई को रात 12:01 AM IST पर लाइव हुआ, जबकि Steam यूजर्स को सुबह एक्सेस मिला। Standard Edition की कीमत करीब ₹5,499 रखी गई है। वहीं Premium Edition यूजर्स को Early Access और अतिरिक्त कंटेंट भी मिलता है। गेम Xbox Game Pass पर Day One से उपलब्ध है।
  • EV खरीदारों के लिए खुशखबरी! दिल्ली की नई पॉलिसी में बड़े ऐलान, फ्री रोड टैक्स के साथ...
    दिल्ली सरकार ने Electric Vehicle Policy 2026-2030 का ड्राफ्ट जारी किया है, जिसमें EV अपनाने को बढ़ावा देने के लिए कई प्रस्ताव शामिल हैं। इस पॉलिसी में पेट्रोल-डीजल वाहनों को धीरे-धीरे कम करने, EV खरीद पर सब्सिडी देने और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की योजना है। 2026 से कुछ सेगमेंट्स में ICE वाहनों पर रोक लगाने का भी प्रस्ताव है। इसके अलावा रोड टैक्स छूट और स्क्रैपेज इंसेंटिव जैसे फायदे भी दिए जा सकते हैं।
  • GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
    GTA Online के नए अपडेट में GTA+ सब्सक्राइबर्स के लिए कई खास ऑफर्स जोड़े गए हैं। इसमें Bravado Buffalo STX Pursuit पुलिस व्हीकल को फ्री में दिया जा रहा है, जो 9 अप्रैल से उपलब्ध होगा। इसके अलावा Dispatch Work, Bail Office मिशन्स और अन्य एक्टिविटीज पर डबल और ट्रिपल GTA$ और RP रिवॉर्ड्स मिलेंगे। कई इन-गेम आइटम्स जैसे पेंट और कपड़े भी मुफ्त दिए जा रहे हैं, जबकि ammo और body armour पर डिस्काउंट मिलेगा।

Car News - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »