चांद पर कार चलाएंगे अंतरिक्ष यात्री! कहां तक पहुंची Nasa की तैयारी? जानें

नासा की योजना है कि जरूरत पड़ने पर कार 2 एस्‍ट्रोनॉट्स को चंद्रमा पर ट्रैवल कराए साथ ही सेमी ऑटोमैटिक रूप से खुद भी काम करे, ताकि चंद्रमा से जुड़ीं रिसर्च पूरी की जा सके।

चांद पर कार चलाएंगे अंतरिक्ष यात्री! कहां तक पहुंची Nasa की तैयारी? जानें

नासा ने पिछले साल आर्टिमिस 1 (Artemis 1) मिशन को पूरा किया था। साल 2024 में ‘आर्टिमिस 2' (Artemis II) मिशन को लॉन्‍च किया जाना है।

ख़ास बातें
  • नासा अपने मून मिशन पर कर रही तेजी से काम
  • लूनार टेरेन वीकल को किया जा रहा है डेवलप
  • लूनार वीकल के लिए नासा कई पार्टनर‍शिप कर चुकी है
विज्ञापन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) अपने मून मिशन (Moon Mission) में निजी कंपनियों को भी शामिल कर रही है। नासा की योजना एक मून कार (Moon car) के निर्माण की है। यह आधा वीकल और आधा रोबोट होगी। इसे लूनार टेरेन वीकल (LTV) भी कहा जाता है। नासा की योजना है कि जरूरत पड़ने पर कार 2 एस्‍ट्रोनॉट्स को चंद्रमा पर ट्रैवल कराए साथ ही सेमी ऑटोमैटिक रूप से खुद भी काम करे, ताकि चंद्रमा से जुड़ीं रिसर्च पूरी की जा सके। 

नासा ने पिछले साल आर्टिमिस 1 (Artemis 1) मिशन को पूरा किया था। साल 2024 में ‘आर्टिमिस 2' (Artemis II) मिशन को लॉन्‍च किया जाना है। इसी तरह आर्टिमिस 3, 4 और 5वें मिशन पर काम चल रहा है। आर्टिमिस 2 मिशन के जरिए करीब 50 साल बाद 4 अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजा जाएगा। ये अंतरिक्ष यात्री सिर्फ चांद का चक्‍कर लगाकर लौट आएंगे। भविष्‍य में अंतरिक्ष यात्रियों को चांद पर उतारा भी जाएगा। तब उन्‍हें वो तमाम साजो-सामान चाहिए होंगे, जो वहां जरूरी हैं। मून कार भी इसी का हिस्‍सा है। 

नासा ने प्राइवेट कंपनियों से कहा है कि वो भविष्‍य के आर्टिमिस मिशन के लिए LTV सर्विस कॉन्‍ट्रैक्‍ट के लिए अपना सबमिशन भेज सकती हैं। कंपनियों को 10 जुलाई की डेडलाइन दी गई है। कॉन्‍ट्रैक्‍ट से वो कंपनी जुड़ पाएगी जो एंड-टु-एंड सर्विस उपलब्‍ध कराएगी। इसमें कार के डेवलपमेंट से लेकर डिलिवरी तक की जिम्‍मेदारी शामिल है। 

पिछले साल एक रिपोर्ट में सामने आया था कि नासा अपने मून मिशन में एक रोवर और वीकल को शामिल करने की योजना बना रही है। वीकल के लिए नासा ने दो पार्टनरशिप भी आगे बढ़ाई थीं। पहली साझेदारी जनरल मोटर्स और लॉकहीड मार्टिन के बीच हुई थी। दूसरी साझेदारी Northrop Grumman, AVL, Intuitive Machines, Lunar Outpost और Michelin के बीच हुई थी। नासा अकेली नहीं है, जो चांद पर वीकल उतारना चाहती है। जापान की एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने दो अलग-अलग लूनार ड्राइविंग प्रोजेक्‍ट्स के लिए निसान (Nissan) और टोयोटा (Toyota) के साथ पार्टनरशिप की है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »