• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Video : कार पर चढ़कर स्‍टंट करना पड़ा भारी! 26 हजार रुपये की लग गई ‘चपत’, जानें पूरा मामला

Video : कार पर चढ़कर स्‍टंट करना पड़ा भारी! 26 हजार रुपये की लग गई ‘चपत’, जानें पूरा मामला

Noida Car Stunt Viral Video : जिस कार में युवक सवार है, वह इधर-उधर क्रॉस करते हुए कई गाडि़यों को ओवरटेक करती है।

Video : कार पर चढ़कर स्‍टंट करना पड़ा भारी! 26 हजार रुपये की लग गई ‘चपत’, जानें पूरा मामला

Photo Credit: Screen Grab

वीडियो देखकर पता चलता है कि कार सवार युवक को किसी बात की चिंता नहीं है।

ख़ास बातें
  • सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो
  • नोएडा सेक्‍टर-18 का वीडियो बताया जा रहा है
  • ट्रैफ‍िक पुलिस ने लिया वीडियो पर ऐक्‍शन
विज्ञापन
वीकल पर स्‍टंटबाजी करने के मामले अक्‍सर सामने आते हैं। जान जोखिम में डालकर लोग बाइक पर, कार पर खतरनाक स्‍टंट करते हैं। सरकारी स्‍तर पर कई बार कार्रवाई की जाती है, लेकिन लोग सबक नहीं लेते। ताजा वाकया दिल्‍ली से सटे नोएडा का है। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कार की छत पर लेटे हुए एक युवक को स्‍टंटबाजी करते हुए देखा जा सकता है। नोएडा सेक्‍टर-18 का यह वीडियो बताया जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने इस पर ऐक्‍शन भी लिया है।   

वायरल हो रहा वीडियो करीब 20 सेकंड का है। इसमें देखा जा सकता है कि एक युवक कार की छत पर लेटा हुआ है। उस समय सड़क पर काफी ट्रैफ‍िक है। जिस कार में युवक सवार है, वह इधर-उधर क्रॉस करते हुए कई गाडि़यों को ओवरटेक करती है।  

@Nitinparashar__ नाम के यूजर ने वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया। लिखा- नोएडा में मौत को दावत। वीडियो देखकर पता चलता है कि कार सवार युवक को किसी बात की चिंता नहीं है। उसे यह भी डर नहीं है कि जरा सी चूक होने पर बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार इस तरह के स्‍टंट लोगों पर भारी पड़ते आए हैं। हाल में एक यूट्यूबर की जान भी चली गई थी। 
 

युवक की स्‍टंटबाजी को पीछे से आ रहे बाइक सवार ने कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। हालांकि नोएडा पुलिस की ओर से भी कार्रवाई की गई। ट्विटर पर चालान की फोटो शेयर करते हुए नोएडा ट्रैफ‍िक पुलिस ने बताया कि उसने 26 हजार रुपये का चालान इस मामले में किया है। 

ट्रैफ‍िक चालान से पता चलता है कि कार मालिक की पहचान महेश पाल के रूप में हुई है। वह दिल्ली का रहने वाला है। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि कार पर स्‍टंटबाजी करता युवक महेश पाल था या कोई और। बहरहाल, 26 हजार रुपये का चालान उन लोगों के लिए सबक हो सकता है, जो वीडियोज के लिए इस तरह के स्‍टंट करते हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  2. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  3. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  4. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  5. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  6. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  7. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  9. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
  10. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »