Apple AirTag की मदद से शख्‍स ने ढूंढ निकाली चोरी हुई कार, जानें पूरा मामला

Apple AirTag : शख्‍स की कार एक घर के बाहर से चोरी हो गई थी।

Apple AirTag की मदद से शख्‍स ने ढूंढ निकाली चोरी हुई कार, जानें पूरा मामला
ख़ास बातें
  • Apple AirTag की मदद से मिली चोरी हुई कार
  • इंग्‍लैंड में एक बि‍ल्‍डर की कार हो गई थी चोरी
  • एयरटैग ने किया कार को ट्रैक
विज्ञापन
Apple AirTag दुनियाभर के लोगों को उनका खोया या चोरी हुआ कीमती सामान खोजने में मदद कर रहा है। हालिया घटनाक्रम में एक बिल्‍डर की चोरी हुई कार को AirTag ने बचा लिया। ऐपलइनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड में लीड्स के रहने वाले बिल्डर पॉल कॉनवे ने अपने साथ हुई घटना को एक लोकल न्‍यूज वेबसाइट को बताया है। पॉल ने अपनी एसयूवी में AirTag रखा हुआ था, ताकि जरूरत पड़ने पर वह पार्किंग में उसे स्‍पॉट कर सकें। 

पॉल उस कार को इस्‍तेमाल नहीं करते थे। कुछ महीनों बाद एक दिन उनके एक इम्‍प्‍लॉयी ने कहा कि कार चोरी हो गई है। यह जानकर पॉल सन्‍न रह गए। उनके मुताबिक पॉल की कार उनके लिए गर्व थी। कार चोरी होने के बारे में सुनकर वह कांपने लगे थे। 

तभी उन्‍हें याद आया कि उन्‍होंने अपने गाड़ी में AirTag छोड़ा हुआ था। पॉल ने फौरन ऐप खोला और पता चला कि उनकी कार लीड्स से ब्रैडफोर्ड की ओर जा रही है। पॉल ने बताया कि उन्‍होंने हफ्ता भर पहले गाड़ी अपने कर्मचारी को दी थी। कर्मचारी को कहीं जाना था। उसने सिर्फ कुछ समय के लिए कार चालू छोड़ दी। जब वह वापस आया तो देखा कि कार चोरी हो गई थी। 

जैसे ही कर्मचारी ने पॉल को बताया वह ऐक्‍शन में आ गए। ऐसे वक्‍त में एयरटैग ने काफी मदद की। पॉल के मुताबिक वह एयरटैग पॉल की पत्‍नी ने उन्‍हें गिफ्ट किया था। 

बहरहाल, अपनी कार को वापस पाने के लिए पॉल ने लोकल पुलिस से हेल्‍प मांगी। अच्‍छी बात यह रही कि पॉल की चोरी हुई कार एक घर के बाहर सड़क पर खड़ी थी। पॉल को उनकी गाड़ी मिल गई। पॉल ने कहा कि अगर उनकी कार नहीं मिलती तो नुकसान हो जाता, क्‍योंकि कार का इश्‍योरेंस नहीं हुआ था। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »