2026 में आ रही उड़ने वाली कार? Tesla की बड़ी तैयारी, Elon Musk ने दिए संकेत

मस्क ने उम्मीद जताई कि वह साल के अंत तक या 2026 की शुरुआत में उड़ने वाली कार का डेमो दुनिया के सामने पेश कर सकते हैं।

2026 में आ रही उड़ने वाली कार? Tesla की बड़ी तैयारी, Elon Musk ने दिए संकेत

Photo Credit: istock and dreamstime

एलन मस्क ने बहुत जल्द फ्लाइंग कार को रिवील करने के संकेत दिए हैं।

ख़ास बातें
  • जल्द आ सकती है टेस्ला की फ्लाइंग कार
  • प्रोटोटाइप को 2025 के अंत तक पेश करने की तैयारी
  • एलन मस्क ने एक शो के दौरान दिए संकेत
विज्ञापन

आपने कई sci-fi फिल्मों में उड़ने वाली कारें देखी होंगी। लेकिन अब पर्दे से यह कहानी हकीकत में बहुत जल्द तब्दील हो सकती है। और यह सपना सच करने वाले शख्स हो सकते हैं एलन मस्क। जिन्होंने एक पॉडकास्ट शो में ऐसा खुलासा कर दिया है जिससे दुनिया में हलचल मच गई है। 

Tesla के मालिक एलन मस्क हाल ही में जो रोगन के शो में दिखाई दिए। मस्क ने 'द जो रोगन एक्सपीरियंस' में एक बड़ा खुलासा किया है जिसने टेक जगत में सरसरी दौड़ा दी है। शो के दौरान रोगन एलन मस्क से टेस्ला की सेकंड जेनरेशन की रोडस्टर कार के बारे में पूछने लगे। कंपनी इन कारों को 2020 में पेश करने वाली थी जो कि अभी लटका पड़ा है। 

एलन मस्क ने रोडस्टर कार के बारे में जवाब देने की बजाय चर्चा को एक ऐसी दिशा में मोड़ दिया जिससे सबके कान खड़े हो गए। मस्क ने कहा कि हम प्रोटोटाइप को रिवील करने के बहुत करीब हैं। और यह ऐसा डेमो होगा जो कभी भूला नहीं जा सकेगा। मस्क के इन शब्दों ने सबका ध्यान खींच लिया है। 

जो रोगन ने फिर से पूछा कि ऐसा क्या पेश किया जाने वाला है जो कभी भूला नहीं जा सकेगा? मस्क ने कहा, 'चाहे यह अच्छा हो या बुरा, यह अविस्मरणीय होगा।' मस्क ने इस तकनीक को 'पागलपन भरा' बताते हुए कहा कि अगर आप सभी जेम्स बॉन्ड कारों को मिलाकर देखें, तो यह उससे भी ज्यादा पागलपन भरा होगा।

मस्क ने इस संकेत को थोड़ा और साफ करते हुए आगे कहा, 'मेरे दोस्त पीटर थील ने एक बार कहा था कि भविष्य में उड़ने वाली कारें होंगी, लेकिन हमारे पास उड़ने वाली कारें नहीं हैं। मुझे लगता है कि अगर पीटर उड़ने वाली कार चाहते हैं, तो हमें एक खरीदनी चाहिए।' 

मस्क के इन शब्दों से यह साफ हो गया कि टेस्ला इस कॉन्सेप्ट पर काम कर रही है। मस्क ने उम्मीद जताई कि वह 'साल के अंत से पहले' उड़ने वाली कार का डेमो दुनिया के सामने पेश कर सकते हैं। यानी कि अब तक हम जो फिल्मों में देखते आए हैं वह जल्द ही हकीकत में हमारे सामने होगा। अगर ऐसा होता है तो 2025 के अंत में या 2026 की शुरुआत में दुनिया की पहली उड़ने वाली कार से मस्क की कंपनी पर्दा उठा सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  3. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  8. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »