Broadband Internet

Broadband Internet - ख़बरें

  • बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
    ACT Fibernet ने फेस्टिव सीजन में अपने मौजूदा ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए फ्री स्पीड अपग्रेड ऑफर पेश किया है। इसके तहत 100Mbps से कम स्पीड वाले प्लान पर 100Mbps, 100Mbps से 299Mbps वाले प्लान पर 300Mbps और 300Mbps से 499Mbps वाले प्लान पर 500Mbps तक की इंटरनेट स्पीड मिलेगी। खास बात है कि इसके लिए ग्राहकों को कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। यह ऑफर 6 नवंबर से लागू हो गया है। हालांकि, बकाया बिल या इनएक्टिव कनेक्शन वाले ग्राहक इसके लिए एलिजिबल नहीं होंगे। यूजर्स ACT Fibernet ऐप से ऑफर एक्टिवेट कर सकते हैं।
  • Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
    दिवाली के मौके पर Excitel Broadband ने फेस्टिव प्रमोशन ऑफर Diwali Dhamaka शुरू किया है। इस ऑफर में कंपनी 200Mbps वाले दो इंटरनेट प्लान्स को खरीदने पर अतिरिक्त महीनों तक वैधता और इंटरनेट चलाने की सुविधा प्रदान कर रही है, जिसमें 9 महीनों के साथ 3 महीने और 3 महीनों के साथ 2 महीने अतिरिक्त फ्री में मिल रहे हैं।
  • भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
    मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशंस ने कहा है देश में स्टारलिंक की सैटलाइट इंटरनेट सर्विस सहित सभी टेलीकम्युनिकेशन सर्विसेज के लिए एक निष्पक्ष, गैर-भेदभाव वाली पॉलिसी है। लाइसेंस के नियम और शर्तों के तहत, प्रत्येक लाइसेंसी को सिक्योरिटी से जुड़ी शर्तों के कम्प्लायंस को दिखाने की जरूरत होती है। इस प्रोसेस के पूरा होने पर स्पेक्ट्रम के आवंटन के अगले कदम की ओर बढ़ा जा सकता है।
  • भारत ने रचा इतिहास, पहली बार में बना डाली नेटवर्किंग चिप VIHAAN, अब नहीं करना पड़ेगा आयात!
    चेन्नई में स्थित फैबलैस सेमीकंडक्टर स्टार्टअप Aheesa Digital Innovations ने अपने स्वदेशी ब्रॉडबैंड नेटवर्किंग सिस्टम-ऑन-चिप VIHAAN को तैयार कर लिया है। सबसे खास बात यह है कि कंपनी ने फर्स्ट-पास सिलिकॉन सक्सेस हासिल की है, जिसका मतलब है कि चिप ने अपने शुरुआती निर्माण प्रयास में ही सफलतापूर्वक काम करना शुरू कर दिया।
  • फुल सिग्नल के बाद भी स्लो चल रहा इंटरनेट? ये फ्री सरकारी ऐप बताएगा आपके नेटवर्क का पूरा हाल
    TRAI ने अपने MySpeed App को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। यह ऐप मोबाइल डेटा, Wi-Fi और ब्रॉडबैंड कनेक्शन की वास्तविक इंटरनेट परफॉर्मेंस मापने में मदद करता है। इसमें डाउनलोड और अपलोड स्पीड के अलावा लेटेंसी, जिटर, वीडियो स्ट्रीमिंग और वेब ब्राउजिंग टेस्ट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। ऐप पुराने टेस्ट रिजल्ट्स सेव करता है और अलग-अलग लोकेशन पर नेटवर्क की स्थिति का भी रिकॉर्ड रखता है। यूजर की अनुमति मिलने पर टेस्ट डेटा गुमनाम रूप से TRAI के साथ साझा किया जाता है, जिससे नेटवर्क क्वालिटी का विश्लेषण किया जा सके।
  • Bharti Airtel ने नए सब्सक्राइबर्स की रेस में Reliance Jio को दी मात
    देश में पिछले महीने टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या 0.42 प्रतिशत बढ़कर लगभग 134.3 करोड़ हो गई है। दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने मई में 29.8 लाख सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है। इनमें 29.26 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स और 53,809 फिक्स्ड लाइन सब्सक्राइबर्स हैं। रिलायंस जियो के नेटवर्क पर पिछले महीने लगभग 22.55 लाख सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं।
  • कॉल और SMS के लिए कम प्राइस वाले प्लान नहीं पेश करेंगी टेलीकॉम कंपनियां! 
    Reliance Jio और Bharti Airtel जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने केवल वॉयस और SMS वाले प्लान पर आपत्ति जताई है। TRAI के प्रपोजल में कहा गया था कि टेलीकॉम कंपनियों को कॉलिंग, मैसेजिंग और डेटा उपलब्ध कराने वाले प्लांस की सभी वैलिलिटी अवधि के लिए इस प्रकार के टैरिफ प्लान की पेशकश करनी होगी। टेलीकॉम कंपनियों ने TRAI से टैरिफ के डिजाइन में हस्तक्षेप नहीं करने का निवेदन किया है।
  • क्या है सरकार का Project Ganga? गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, युवाओं को मिलेगा रोजगार
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Project Ganga लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण इलाकों तक हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाना है। इस प्रोजेक्ट के तहत Digital Service Providers (DSPs) का नेटवर्क तैयार किया जाएगा, जो गांवों में फाइबर ब्रॉडबैंड और डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। सरकार का लक्ष्य करीब 20 लाख परिवारों तक इंटरनेट पहुंचाने, 8,000 से 10,000 DSPs तैयार करने और एक लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा करने का है। पहले चरण में यह परियोजना 21 जिलों में शुरू होगी। इसके तहत डिजिटल एजुकेशन, टेलीमेडिसिन, ई-गवर्नेंस और ऑनलाइन स्किल ट्रेनिंग जैसी सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा।
  • Elon Musk की स्टारलिंक को भारत में लगा झटका, सर्विस के लॉन्च में हो सकती है देरी!
    बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी को देश में लगभग एक वर्ष पहले ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट (GMPCS) लाइसेंस दिया गया था। हालांकि, इस लाइसेंस से कंपनी को सिर्फ अपने कामकाज के लिए तैयारी करने और एग्रीमेंट्स साइन करने की अनुमति मिली थी। स्टारलिंक को सर्विस लॉन्च करने से पहले अतिरिक्त रेगुलेटरी और सिक्योरिटी क्लीयरेंसेज की जरूरत है।
  • हाई-स्पीड इंटरनेट का दायरा बढ़ाने के लिए Starlink के साथ टाई-अप कर सकती है BSNL
    BharatNet प्रोग्राम को लागू करने की जिम्मेदारी भी BSNL के पास है। इस प्रोग्राम के तहत, 6.25 लाख से अधिक गांवों में ऑप्टिक-फाइबर नेटवर्क पहुंचाया जाना है। इनमें असम, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय जैसे पूर्वोत्तर के राज्यों के गांव भी शामिल हैं। स्टारलिंक के साथ पार्टनरशिप से BSNL को पूर्वोत्तर के दुर्गम क्षेत्रों और द्वीपों पर हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने में आसानी हो सकती है।
  • BSNL ने पलटा गेम! इंटरनेट स्पीड और परफॉर्मेंस में Airtel और Jio को दी मात
    BSNL ने FY26 में फिक्स्ड-लाइन इंटरनेट सेगमेंट में Jio और Airtel को पीछे छोड़ पहला स्थान हासिल किया है। nPerf की रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL ने 89,174 nPoints के साथ टॉप पोजिशन हासिल की, जबकि Airtel और Jio इससे पीछे रहे। BSNL ने अपलोड स्पीड, लेटेंसी और ब्राउजिंग एक्सपीरियंस में बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि Jio ने डाउनलोड स्पीड में बढ़त दिखाई। यह रिपोर्ट भारत के ब्रॉडबैंड मार्केट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को दिखाती है।
  • गुजरात के स्कूलों, अस्पतालों और दूरदराज के इलाकों तक पहुंचेगा सैटेलाइट इंटरनेट, सरकार और Starlink में साझेदारी
    गुजरात सरकार ने राज्य में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए Starlink के साथ Letter of Intent साइन किया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मुताबिक, इस समझौते का मकसद रिमोट, बॉर्डर और ट्राइबल इलाकों में हाई स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराना है, जहां टेलिकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर सीमित है। सरकार का कहना है कि इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, ई गवर्नेंस और डिजास्टर मैनेजमेंट जैसी सेवाओं की डिजिटल पहुंच बेहतर होगी। LoI को लागू करने के लिए राज्य सरकार और Starlink के साथ एक जॉइंट वर्किंग ग्रुप भी बनाया जाएगा।
  • ईरान में भारी हिंसा के बीच Elon Musk ने दी मुफ्त इंटरनेट सर्विस की पेशकश
    ईरान में SpaceX ने स्टारलिंक की सब्सक्रिप्शन फीस को हटा दिया है। हालांकि, इस सर्विस का इस्तेमाल वही लोग कर सकेंगे जिनके पास इसके लिए रिसीवर मौजूद हैं। ईरान और विवादों का सामना कर रहे अन्य रीजंस में स्टारलिंक की सर्विस उपलब्ध कराने से दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति मस्क और अमेरिकी सरकार की ताकत का संकेत मिल रहा है।
  • भारत में तेजी से बढ़ रहा ब्रॉडबैंड मार्केट, पार किया 100 करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा
    इस मार्केट में Reliance Jio का 51 करोड़ से अधिक ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स के साथ पहला स्थान है। कंपनी के पास 49.69 करोड़ वायरलेस और लगभग 1.35 करोड़ फिक्स्ड-लाइन ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स हैं। भारत में इंटरनेट के रेट अन्य देशों की तुलना में सस्ते हैं। इस वजह से पिछले कुछ वर्षों में देश में ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है।
  • Elon Musk की Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के अब 90 लाख से ज्यादा यूजर्स, भारत में कब होगी शुरू? यहां जानें
    Elon Musk की SpaceX द्वारा संचालित Starlink ने ग्लोबल लेवल पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी के मुताबिक, Starlink के अब 9 मिलियन से ज्यादा एक्टिव कस्टमर्स हो चुके हैं। खास बात यह है कि सिर्फ सात हफ्तों से भी कम समय में 10 लाख नए यूजर्स जुड़े हैं। यह सर्विस फिलहाल 155 देशों और टेरिटरीज में उपलब्ध है और लो-अर्थ ऑर्बिट में मौजूद हजारों सैटेलाइट्स के जरिए हाई-स्पीड इंटरनेट देती है। तेजी से बढ़ती यूजर संख्या यह दिखाती है कि दूर-दराज इलाकों में भरोसेमंद इंटरनेट की मांग लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »