• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • चीन में लॉन्च हुआ 10G ब्रॉडबैंड, 9834 Mbps की स्पीड से पलक झपकते ही डाउनलोड होंगी मूवी

चीन में लॉन्च हुआ 10G ब्रॉडबैंड, 9834 Mbps की स्पीड से पलक झपकते ही डाउनलोड होंगी मूवी

Huawei और China Unicom ने इसे “फ्यूचर-रेडी इंफ्रास्ट्रक्चर” बताया है, जो खासकर उन जगहों पर फोकस कर रहा है जहां IoT डिवाइसेज, स्मार्ट होम और AI-बेस्ड एप्लिकेशन्स की जरूरत तेजी से बढ़ रही है।

चीन में लॉन्च हुआ 10G ब्रॉडबैंड, 9834 Mbps की स्पीड से पलक झपकते ही डाउनलोड होंगी मूवी

Photo Credit: Unsplash/ Frederik Lipfert

ख़ास बातें
  • uawei और China Unicom ने इसे “फ्यूचर-रेडी इंफ्रास्ट्रक्चर” बताया है
  • लॉन्च के दौरान कहा गया कि अपलोड स्पीड करीब 1008 Mbps तक जाती है
  • नेटवर्क लेटेंसी को भी 3ms के आसपास कंट्रोल किया गया है
विज्ञापन
चीन ने फिर एक बार टेक्नोलॉजी के गेम में बड़ी छलांग लगाई है। Huawei और China Unicom ने मिलकर देश की पहली 10G इंटरनेट सर्विस लॉन्च की है, जिसकी मैक्सिमम डाउनलोड स्पीड 9834 Mbps तक बताई जा रही है। यह सर्विस हेबेई प्रांत के सुनान काउंटी में शुरू की गई है और इसे दुनिया के सबसे तेज ब्रॉडबैंड नेटवर्क्स में से एक बताया जा रहा है। लॉन्च के दौरान कहा गया कि अपलोड स्पीड करीब 1008 Mbps तक जाती है और नेटवर्क लेटेंसी को भी 3ms के आसपास कंट्रोल किया गया है। 

माईड्राइवर्स के मुताबिक, यह रोलआउट “50G PON” टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है, जो फाइबर ऑप्टिक के जरिए इतनी हाई-स्पीड इंटरनेट एक्सेस देता है। कह गया है कि इस 10G ब्रॉडबैंड को सबसे पहले हेबेई के अलग-अलग हिस्सों में एक्टिव किया गया है। इसमें स्टेडियम, स्कूल, हॉस्पिटल, सरकारी ऑफिस, टूरिस्ट लोकेशन और रेजिडेंशियल एरिया जैसे हाई-ट्रैफिक स्पॉट शामिल हैं। इसके बाद धीरे-धीरे बाकी शहरों में भी इसे फैलाया जाएगा।

Huawei और China Unicom ने इसे “फ्यूचर-रेडी इंफ्रास्ट्रक्चर” बताया है, जो खासकर उन जगहों पर फोकस कर रहा है जहां IoT डिवाइसेज, स्मार्ट होम और AI-बेस्ड एप्लिकेशन्स की जरूरत तेजी से बढ़ रही है। हालांकि, ये भी साफ किया गया कि फिलहाल ये रोलआउट सिर्फ चुनिंदा एरियाज में है और यह एक मास टेस्टिंग और ट्रायल फेज का हिस्सा है।

इस तरह की स्पीड आमतौर पर एंटरप्राइज या गवर्नमेंट लेवल की एप्लिकेशन्स में ही देखने को मिलती है। लेकिन अगर आने वाले टाइम में यही टेक्नोलॉजी आम यूजर्स के लिए भी खोली जाती है, तो गेम पूरी तरह बदल सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इतनी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी से स्मार्ट सिटी, रिमोट मेडिकल सर्जरी, रीयल-टाइम ड्रोन कम्युनिकेशन और ऑटोमैटेड ट्रैफिक सिस्टम जैसे कई फील्ड में बड़ा बदलाव संभव है।

भारत जैसे देशों के लिए भी यह एक तरह का इंडिकेशन है कि आने वाले वक्त में इंटरनेट की दुनिया में कंपटीशन अब सिर्फ 5G तक सीमित नहीं रहेगा। टेक कंपनियों को अब 10G या उससे भी आगे की टेक्नोलॉजी के लिए तैयारी करनी होगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: 10G Broadband, 10G Internet
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »