• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 9 महीने की पेमेंट पर फ्री मिलेगा 3 महीने का इंटरनेट! 300 Mbps स्पीड वाला प्लान 499 रुपये में, जानें सब कुछ...

9 महीने की पेमेंट पर फ्री मिलेगा 3 महीने का इंटरनेट! 300 Mbps स्पीड वाला प्लान 499 रुपये में, जानें सब कुछ...

Excitel के The Cable Cutter प्लान में ग्राहकों को 300Mbps की स्पीड मिलेगी। प्लान में यूजर्स Disney+Hotstar, Amazon Prime Video, Sony Liv समेत 18 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स के फ्री एक्सेस का लाभ उठा सकेंगे।

9 महीने की पेमेंट पर फ्री मिलेगा 3 महीने का इंटरनेट! 300 Mbps स्पीड वाला प्लान 499 रुपये में, जानें सब कुछ...

Photo Credit: Pexels

ख़ास बातें
  • Excitel EOSS ऑफर के तहत यूजर्स को 3 महीने के लिए फ्री इंटरनेट मिलेगा
  • नए ग्राहकों को एक साथ 9 महीने की पेमेंट करनी होगी
  • 12 महीने के लिए प्लान की इफेक्टिव कीमत 499 रुपये प्रति माह से शुरू होगी
विज्ञापन
कम कीमत में तेज रफ्तार इंटरनेट प्लान, जिसमें भरपूर डेटा मिले और साथ ही प्रीमियम OTT सर्विस और लाइव TV चैनल्स का फायदा भी शामिल हो, सुनने में ही मजेदार लगता है। एक कंपनी है, जो अपने यूजर्स को इस तरह का फायदा दे रही है, जहां मात्र 499 रुपये प्रति माह की शुरुआती कीमत में यूजर्स को 300 Mbps की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा, OTT ऐप्स एक्सेस और लाइव TV चैनल्स मिल रहे हैं। हम यहां Excitel की बात कर रहे हैं, तो अपने प्लेटफॉर्म पर एक स्पेशल लिमिटेड टाइम सेल चला रहा है। यूं तो इस ऑफर को कुछ महीनों पहले पेश किया गया था, लेकिन कंपनी अभी भी इसे उपलब्ध करा रही है। तो चलिए हम आपको 300Mbps तक की जबरदस्त स्पीड वाले इस प्लान में मिलने वाले ऑफर की जानकारी देते हैं।

Excitel एंड ऑफ सीजन सेल चला रहा है, जिसके तहत कंपनी अपने यूजर्स को 9 महीने के लिए एक साथ पेमेंट करने पर 3 महीने के लिए फ्री इंटरनेट दे रही है। इस प्लान में जबरदस्त स्पीड तो मिलेगी ही, साथ ही इसमें भरपूर डेटा यूसेज और फ्री OTT सब्सक्रिप्शन दिए जाने का भी दावा किया जाता है।
 

300 Mbps at Rs 499: Offer

Excitel सीमित समय के लिए अपने यूजर्स को 300 Mbps केबल कटर प्लान में एक स्पेशल बेनिफिट दे रहा है। यूं तो इस प्लान की प्रति माह कीमत करीब 850 रुपये है, लेकिन 12 महीने के लिए एकसाथ पेमेंट करने पर प्लान बहुत सस्ता पड़ता है। हालांकि चल रही End of Season सेल के दौरान Excitel अपने ग्राहकों को एक साथ 9 महीने के लिए पेमेंट करने पर 3 महीने के लिए फ्री सर्विस दे रहा है।

कंपनी के अनुसार, यदि नए Excitel ग्राहक 300 Mbps वाले इस केबल कटर प्लान को लेते हैं, तो उन्हें केवल 9 महीने के लिए वन टाइम पेमेंट करनी होगी। ऐसा करने के लिए ग्राहकों को 3 महीने के लिए फ्री सर्विस मिलेगी, जिससे कुल 12 महीनों के लिए इस प्लान की कीमत 499 रुपये (टैक्स अलग से) प्रति माह पड़ेगी। 
 

300 Mbps at Rs 499: Terms

यूं तो कंपनी ने कहा है कि इस ऑफर में किसी प्रकार का कोई हिडन चार्ज नहीं है। लेकिन ध्यान रखें कि बताई गई 499 रुपये प्रति माह कीमत टैक्स के बिना है। टैक्स के बाद प्लान की प्रति माह कीमत अधिक होगी। इसके अलावा, यह भी ध्यान रखें कि ऑफर केवल नए यूजर्स के लिए है और वर्तमान में तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र के ग्राहकों के लिए नहीं है।
 

300 Mbps at Rs 499: Benefits

Excitel के The Cable Cutter प्लान की खासियतों की बात करें, तो इसमें ग्राहकों को 300Mbps की स्पीड मिलेगी। प्लान में यूजर्स Disney+Hotstar, Amazon Prime Video, Sony Liv समेत 18 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स के फ्री एक्सेस का लाभ उठा सकेंगे। इतना ही नहीं, प्लान में 150 लाइव चैनल्स का फ्री एक्सेस मिलने का भी दावा किया गया है।

बता दें कि कंपनी 100 Mbps से लेकर 400 Mbps तक कई ब्रॉडब्रैंड प्लान की पेशकश करती है, जिनकी शुरुआत 449 रुपये प्रति माह से होती है। सबसे ज्यादा स्पीड (400 Mbps) वाला प्लान प्रति माह 719 रुपये (टैक्स अलग से) पड़ता है, यदि ग्राहक एक साथ 12 महीने के लिए पेमेंट करते हैं। वहीं, 6 महीने के लिए एकसाथ पेमेंट करने पर 769 रुपये प्रति माह और 3 महीने के लिए एकसाथ पेमेंट करने पर 1,119 रुपये प्रति माह (दोनों में टैक्स अलग से) कीमत पड़ती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: excitel, Excitel 300mbps Plan, 300Mbps broadband plan
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  2. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  9. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  10. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »