• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • दुनिया का पहला 10G क्लाउड ब्रॉडबैंड चीन में पेश, 90GB की फाइल 72 सेकेंड में डाउनलोड

दुनिया का पहला 10G क्लाउड ब्रॉडबैंड चीन में पेश, 90GB की फाइल 72 सेकेंड में डाउनलोड

शंघाई 50G-PON टेक्नोलॉजी पर काम करने वाला दुनिया का पहला 10G क्लाउड ब्रॉडबैंड डिमोंट्रेशन कम्युनिटी लॉन्च करके टेक्नोलॉजी में नई लिमिट तैयार कर रहा है।

दुनिया का पहला 10G क्लाउड ब्रॉडबैंड चीन में पेश, 90GB की फाइल 72 सेकेंड में डाउनलोड

Photo Credit: Unsplash/Joshua Sortino

10G नेटवर्क ऑनलाइन बातचीत करने के तरीके में बदलाव लाता है।

ख़ास बातें
  • दुनिया का पहला 10G क्लाउड ब्रॉडबैंड चीन में पेश किया गया है।
  • 10G इंटरनेट से 90GB की फाइल 72 सेकेंड में डाउनलोड हो सकती है।
  • 10G नेटवर्क लोगों के रहने और ऑनलाइन बात करने के तरीके में बदलाव लाता है।
विज्ञापन
शंघाई 50G-PON टेक्नोलॉजी पर काम करने वाला दुनिया का पहला 10G क्लाउड ब्रॉडबैंड डिमोंट्रेशन कम्युनिटी लॉन्च करके टेक्नोलॉजी में नई लिमिट तैयार कर रहा है। इस पहल को चाइना टेलीकॉम शंघाई कंपनी और यांगपु डिस्ट्रिक्ट पीपुल्स गवर्नमेंट के बीच एक साझेदारी से शुरू किया गया है जो कि पावर जैसी तेज इंटरनेट स्पीड और बेहतरीन डिजिटल एक्सपीरियंस से भरा हुआ है।

नई सर्विस को F5G-A (एंहेंस्ड ऑल-ऑप्टिकल नेटवर्क) कहा जाता है जो कि बेहतरीन 10 गीगाबाइट क्लाउड ब्रॉडबैंड एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए 50G-PON इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करती है। सिर्फ 72 सेकंड में 90GB, 2 घंटे की 8K मूवी डाउनलोड कर सकते हैं जो कि स्टैंडर्ड गीगाबाइट ब्रॉडबैंड से जुड़े 12 मिनट समय से बिल्कुल अलग है।

10G नेटवर्क लोगों के रहने, काम करने और ऑनलाइन बातचीत करने के तरीके में बदलाव लाने का वादा करता है। इससे क्रिस्टल-क्लियर, नेक्ड आई 3डी डिस्प्ले का अनुभव करने या बिना रुकावट फ्री-एंगल व्यूइंग के साथ लाइव-स्ट्रीम इवेंट का आनंद मिल सकता है। हाई बैंडविड्थ रुकावट को खत्म करता है और आरामदायक अनुभव प्रदान करता है। अल्ट्रा-फास्ट डाटा ट्रांसफर स्मार्ट होम टेक्नोलॉजी को मजबूत बनाता है, जो क्लाउड-बेस्ड स्टोरेज सॉल्युशन के लिए क्विक सिंकिंग या होम सर्वर से बड़े फाइल तक तुरंत एक्सेस प्रदान करता है। बिना रुकावट साझेदारी, रियल टाइम डाटा प्रोसेसिंग और आसान कम्युनिकेशन के साथ बिना रुकावट क्लाउड इंटीग्रेशन एक रिएलिटी बन जाता है, जो सभी 10G नेटवर्क पर काम करता है।

यह प्रोजेक्ट चाइना टेलीकॉम और यांगपु डिस्ट्रिक्ट सरकार द्वारा तैयार 15 मिनट कम्युनिटी लिविंग सर्कल के निर्माण के लिए एक प्लान के तौर पर काम करता है। इस पहल का उद्देश्य एक बेहतर शहरी महौल बनाना है जहां रहने वालों को 15 मिनट के अंदर उनकी जरूरत की हर चीज, काम, आराम, एजुकेशन और जरूरी सर्विस मिलें।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: 10G Cloud Broadband, Fast Internet, Cloud Broadband, China
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »