• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • प्रधानमंत्री मोदी के सामने Elon Musk उठा सकते हैं Starlink की भारत में एंट्री का मुद्दा

प्रधानमंत्री मोदी के सामने Elon Musk उठा सकते हैं Starlink की भारत में एंट्री का मुद्दा

देश में स्टारलिंक को Bharti Airtel और रिलायंस जियो से टक्कर मिल सकती है। इन दोनों टेलीकॉम कंपनियों की यह सर्विस लॉन्च करने की योजना है

प्रधानमंत्री मोदी के सामने Elon Musk उठा सकते हैं Starlink की भारत में एंट्री का मुद्दा

देश में स्टारलिंक को Bharti Airtel और रिलायंस जियो से टक्कर मिल सकती है

ख़ास बातें
  • प्रधानमंत्री मोदी का दो दिन का अमेरिका का दौरा बुधवार से शुरू हुआ है
  • अमेरिका के नए प्रेसिडेंट Donald Trump के साथ मौदी की मीटिंग तय है
  • इस मीटिंग में ट्रेड पर चर्चा के साथ टैरिफ में छूट का प्रमुख एजेंडा होगा
विज्ञापन
अमेरिकी सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे Elon Musk के साथ प्रधानमंत्री Narendra Modi की मीटिंग होनी है। इसमें मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस देने वाली कंपनी Starlink की भारत में एंट्री का मुद्दा उठ सकता है। हाल ही में अमेरिका के प्रेसिडेंट के तौर पर कार्यभार संभालने वाले Donald Trump के साथ मौदी की मीटिंग होगी। इस मीटिंग में ट्रेड पर चर्चा के साथ ही टैरिफ में छूट का प्रमुख एजेंडा होगा। 

प्रधानमंत्री मोदी का दो दिन का अमेरिका का दौरा बुधवार से शुरू हुआ है। इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने Reuters को बताया कि मोदी और मस्क के बीच मीटिंग में भारत में स्टारलिंक की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस लॉन्च करने की योजना में देरी का मुद्दा शामिल हो सकता है। एक सूत्र ने बताया कि सिक्योरिटी को लेकर आशंकाओं पर भारत को आश्वासन देने के लिए मस्क सहमत हैं। इसमें डेटा की लोकल स्टोरेज शामिल है। इस बारे में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यालय और स्टारलिंक ने टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का उत्तर नहीं दिया। 

हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि स्टारलिंक ने टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) की ओर से लोकल डेटा स्टोरेज सरकार की ओर से डेटा इंटरसेप्शन से जुड़ी शर्तों के लिए औपचारिक तौर पर सहमति दी है। देश में इस सर्विस के लाइसेंस को हासिल करने के लिए सभी कंपनियों को इन शर्तों को मानना होगा। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि स्टारलिंक ने इसके लिए आवेदन को स्वीकृति मिलने तक कुछ शर्तों में छूट देने का निवेदन किया था लेकिन सरकार ने विदेशी कंपनियों को कोई भी छूट देने से मना कर दिया था। DoT की ओर से सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए किसी विदेशी कंपनी को लाइसेंस नहीं दिया गया है। 

देश में स्टारलिंक को Bharti Airtel और रिलायंस जियो से टक्कर मिल सकती है। इन दोनों टेलीकॉम कंपनियों की भी यह सर्विस लॉन्च करने की योजना है। अगले कुछ महीनों में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (DoT) की ओर से इस स्पेक्ट्रम को एलोकेट किया जा सकता है। हाल ही में Bharti Enterprises ने बताया था कि वह सैटेलाइट टेलीकॉम सर्विस शुरू करने के लिए तैयार है। इस सर्विस के लिए केंद्र सरकार की स्वीकृति का वह इंतजार कर रही है। कंपनी ने कहा था कि गुजरात और तमिलनाडु में उसके दो स्टेशंस तैयार हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »