BSNL ने लॉन्च की 5G फिक्स्ड वायरलेस ब्रॉडबैंड सर्विस, जानें प्राइस

BSNL की अपने 4G नेटवर्क को भी मजबूत बनाने की तैयारी है। इसके लिए कंपनी एक लाख अतिरिक्त टावर्स लगा सकती है

BSNL ने लॉन्च की 5G फिक्स्ड वायरलेस ब्रॉडबैंड सर्विस, जानें प्राइस

इस सर्विस में कनेक्शन के लिए ऑप्टिकल फाइबर की जरूरत नहीं होती

ख़ास बातें
  • BSNL ने अपनी 5G सर्विस का टाइटल Quantum 5G रखा है
  • कंपनी की होम ब्रॉडबैंड सर्विस तेलंगाना के हैदराबाद में शुरू की गई है
  • इसमें कनेक्शन के लिए ऑप्टिकल फाइबर की जरूरत नहीं होती
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 5G फिक्स्ड वायरलेस सर्विस को लॉन्च किया है। यह होम ब्रॉडबैंड सर्विस तेलंगाना के हैदराबाद में शुरू की गई है। इस सप्ताह की शुरुआत में BSNL ने अपनी 5G सर्विस का टाइटल Quantum 5G रखने की जानकारी दी थी। 

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां Bharti Airtel और Reliance Jio अपने 5G स्पेक्ट्रम के इस्तेमाल से फिक्स्ड वायरलेस सर्विस पहले से उपलब्ध करा रही हैं। BSNL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, Robert J Ravi ने बताया, "Quantum 5GF WA से यह प्रदर्शित होता है कि भारतीय इंजीनियर्स कैसे वर्ल्ड-क्लास कनेक्टिविटी तैयार कर सकते हैं। यह BSNL के लिए बिना SIM के पहली स्वदेशी टेक्नोलॉजी वाली पहली कस्टमाइज्ड 5G FWA है। इसे कई अन्य शहरों तक बढ़ाया जाएगा और फीचर अपग्रेड किए जाएंगे।" 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस सर्विस के लिए शुरुआत में कंपनी 100 mbps के लिए प्लान के लिए 999 रुपये और 300 mbps के लिए 1,499 रुपये का चार्ज ले रही है। इस सर्विस में सब्सक्राइबर के परिसर के बाहर एक मॉडम को इंस्टॉल किया जाता है और वायरलेस ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए निकट के बेस स्टेशन से सिग्नल ट्रांसमिट किए जाते हैं। इसमें कनेक्शन के लिए ऑप्टिकल फाइबर की जरूरत नहीं होती। 

BSNL की अपने 4G नेटवर्क को भी मजबूत बनाने की तैयारी है। इसके लिए कंपनी एक लाख अतिरिक्त टावर्स लगा सकती है। हाल ही में कंपनी ने देश भर में एक लाख 4G टावर्स लगाने का कार्य पूरा किया था। मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर कम्युनिकेशंस Chandrasekhar Pemmasani ने बताया था कि BSNL की 4G सर्विसेज के विस्तार के लिए टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल से स्वीकृति मांगेगा। उन्होंने कहा था, "स्वेदशी इक्विपमेंट के साथ एक लाख टावर्स को इंस्टॉल करने के बाद हम केंद्रीय मंत्रिमंडल और प्रधानमंत्री Narendra Modi से अतिरिक्त एक लाख टावर्स की स्वीकृति मांगने के लिए संपर्क करेंगे।" कंपनी की योजना 4G और 5G नेटवर्क के लिए इक्विपमेंट को भी बढ़ाने की है। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क देश के बड़े हिस्से में मौजूद है। इन कंपनियों को टक्कर देने के लिए BSNL को जल्द 5G सर्विस लॉन्च करने की जरूरत है। यह सरकारी टेलीकॉम कंपनी कैश फ्लो को बढ़ाने के लिए अपने एसेट्स को भी मॉनेटाइज करने पर भी विचार कर रही है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  2. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  3. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  4. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  5. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  6. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  7. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  8. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  9. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  10. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »