Elon Musk की Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को भारत की हरी झंडी!

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम (DoT) ने Starlink को ग्लोबल मोबाइल परनसल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट (GMPCS) लाइसेंस प्रदान कर दिया है

Elon Musk की Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को भारत की हरी झंडी!

Photo Credit: Reuters

Starlink अब भारत में तीसरी कंपनी बन चुकी है जिसे DoT से सैटकॉम लाइसेंस मिला है

ख़ास बातें
  • Starlink ने इंडिया में GMPCS लाइसेंस हासिल किया
  • OneWeb‑Jio‑SES के साथ अब तीन में शामिल
  • ट्रायल स्पेक्ट्रम अगले 15-20 दिन में आवंटित होने के कगार पर है
विज्ञापन
सैटेलाइट‑बेस्ड इंटरनेट के फ्यूचर की ओर एक बड़ा कदम रखते हुए, Elon Musk की Starlink को भारत के दूरसंचार मंत्रालय से सैटकॉम (Satcom) सर्विसेज लाइसेंस मिल गया है। यह India में Eutelsat‑OneWeb और Reliance Jio‑SES के बाद तीसरी कंपनी है जिसे यह मंजूरी मिली है। इससे Starlink को कमर्शियल सेवाएं शुरू करने का रास्ता मिल गया है, खासकर उन इलाकों में जहां पारंपरिक नेटवर्क पहुंच नहीं पाता। हाल ही में Starlink ने जोर दिया था कि स्पेक्ट्रम को एडमिनिस्ट्रेटिव रूप से एलोकेट करना चाहिए, न कि ऑक्शन में बेचना चाहिए और भारत सरकार ने इसका पक्ष भी लिया था, जिसपर Reliance Jio और Bharti Airtel ने आपत्ती भी जताई थी।

PTI के हवाले से NDTV की रिपोर्ट बताती है कि Starlink ने आखिरकार भारत में अपनी सर्विसेज के लिए DoT का लाइसेंस प्राप्त कर लिया है। लाइसेंस लंबे समय से ठंडे बस्ते में था और एक समय में ऐसा लग रहा था कि इसके लिए Elon Musk की कंपनी को और अधिक इंतजार करना होगा। Starlink ने 2022 में इंडिया में कमर्शियल एंट्री के लिए एग्रीमेंट की शुरुआत की थी, लेकिन नैशनल सिक्योरिटी चिंताओं के चलते इसे लंबा इंतजार करना पड़ा।

अब डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम (DoT) ने इसे ग्लोबल मोबाइल परनसल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट (GMPCS) लाइसेंस प्रदान कर दिया है और लगभग 15-20 दिनों में ट्रायल स्पेक्ट्रम आवंटित करने का प्रोसेस भी शुरू होगा। 

Starlink अब भारत में तीसरी कंपनी बन चुकी है जिसे DoT से सैटकॉम लाइसेंस मिला है। इसके पहले Eutelsat-OneWeb और Jio‑SES को लाइसेंस मिला था। यह फैसला भारतीय सैटलाइट इंटरनेट मार्केट में मजबूत प्रतिस्पर्धा और रफ्तार लाएगा।

हालिया रिपोर्ट में बताया गया था कि Starlink ने कथित तौर पर जोर दिया था कि स्पेक्ट्रम को एडमिनिस्ट्रेटिव रूप से एलोकेट करना चाहिए, न कि ऑक्शन में बेचना चाहिए। सरकार ने भी उसके पक्ष में झुकाव दिखाया और Reliance Jio‑SES vs Airtel‑OneWeb के बीच स्पेक्ट्रम फीस स्ट्रक्चर को लेकर बहस तेज हुई। वहीं Reliance Jio और Bharti Airtel ने इसे 'असमान फीस' बताया और अपनी आपत्तियां दर्ज करवा दी हैं। 

Starlink का फोकस खासतौर पर रिमोट और अंडरसर्व्ड क्षेत्रों पर है, जहां पारंपरिक नेटवर्क पहुंच नहीं पाता। लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट्स से तेज और लो‑लेटेंसी इंटरनेट कनेक्टिविटी मिल सकेगी, जिससे ग्रामीण इंडिया में डिजिटल कनेक्टिविटी को बेहतरी मिल सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  4. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  5. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  7. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  8. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  9. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  10. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »