• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • 7200 सैटेलाइट्स में SpaceX ने जोड़े 28 और नए! ग्लोबल ब्रॉडबैंड नेटवर्क में कंपनी की एक और छलांग ...

7200 सैटेलाइट्स में SpaceX ने जोड़े 28 और नए! ग्लोबल ब्रॉडबैंड नेटवर्क में कंपनी की एक और छलांग ...

कंपनी के 7200 सैटेलाइट्स पहले से ही पृथ्वी की निचली कक्षा में तैनात हैं।

7200 सैटेलाइट्स में SpaceX ने जोड़े 28 और नए! ग्लोबल ब्रॉडबैंड नेटवर्क में कंपनी की एक और छलांग ...

SpaceX कंपनी Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस उपलब्ध करवाती है

ख़ास बातें
  • स्टारलिंक सैटेलाइट के तारामंडल में 28 नए मेंबर जुड़े
  • कंपनी के 7200 सैटेलाइट्स पहले से ही निचली कक्षा में तैनात
  • नए 28 सैटेलाइट्स को Falcon 9 Rocket अंतरिक्ष में लेकर गया
विज्ञापन
SpaceX ने अपनी सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस Starlink के लिए 28 नए सैटेलाइट्स अंतरिक्ष में छोड़े हैं। कंपनी ने गुरूवार को ये सैटेलाइट्स कक्षा में रॉकेट के माध्यम से पहुंचा दिए जिसके बाद कंपनी का ग्लोबल ब्रॉडबैंड नेटवर्क अब पहले से और बड़ा हो जाएगा। सैटेलाइट लोअर-अर्थ ऑर्बिट (LEO) में छोड़े गए हैं। कंपनी ने मिशन को Starlink 6-75 नाम दिया था जो कि अब सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। आइए जानते हैं अब क्या स्थिति होगी SpaceX की Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की। 

SpaceX कंपनी Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस उपलब्ध करवाती है जिसे कंपनी लगातार एक्सपेंड कर रही है। इसके सैटेलाइट्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। कंपनी ने गुरूवार को स्टारलिंक सैटेलाइट के तारामंडल में 28 नए मेंबर जोड़ दिए। कंपनी के 7200 सैटेलाइट्स पहले से ही Starlink सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस उपलब्ध करवाने के लिए पृथ्वी की निचली कक्षा में तैनात हैं। सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट बिना वायर्ड कनेक्शन के पृथ्वी के दूर-दराज और दुर्गम हिस्सों में भी पहुंच सकता है। इसलिए SpaceX के लिए उसके सैटेलाइट्स लॉन्च का हरेक मिशन बहुत महत्वपूर्ण होता है। 

Starlink के लिए ये नए सैटेलाट्स फ्लोरिडा में स्थित Cape Canaveral Space Force Station के Launch Complex-40 से लॉन्च किए गए। इन्हें Falcon 9 Rocket अंतरिक्ष में लेकर गया। कंपनी का मकसद पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्रों को छोड़ दुनियाभर में सुपरफास्ट सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट उपलब्ध करवाना है। Space.com के अनुसार, रॉकेट के 9 मर्लिन इंजन लिफ्टऑफ के 2.5 मिनट बाद शट डाउन कर दिए गए जिसके बाद स्टेज सैपरेशन हुआ। 

फर्स्ट स्टेज में बूस्टर B1080 लिफ्टऑफ के 8 मिनट बाद नीचे अटलांटिक महासागर में लौट आया। बूस्टर B1080 के लिए यह 18वीं सफल फ्लाइट थी और Starlink मिशन के लिए 12वीं। सेकंड स्टेज फिर पेलोड ऑर्बिट के लिए आगे बढ़ती रही ताकि यह सैटेलाइट्स को ऑर्बिट में तैनात कर सके। फिर लिफ्टऑफ के 1 घंटे बाद सेकंड स्टेज ने अपना लक्ष्य पूरा किया और 28 सैटेलाइट्स को तैनात कर दिया। अगले कुछ दिनों में ही ये सैटेलाइट अपने ऑपरेशनल स्लॉट्स में जाकर मिल जाएंगे। 

यह SpaceX का इस साल का 51वां स्टारलिंक मिशन है और कंपनी का 2025 का 34वां Falcon 9 लॉन्च है। कंपनी धीरे-धीरे पृथ्वी के हर कोने में हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध करवाने के अपने मिशन को हासिल करने के और करीब पहुंच रही है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »