Battery Smartphone

Battery Smartphone - ख़बरें

  • 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
    Motorola Edge 70 Neo भारत में 24 नवंबर 2026 को लॉन्च होगा। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। फोन में 6.78 इंच का 1.5K pOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करेगा। कैमरे के लिए इसमें 50MP Sony LYTIA सेंसर के साथ OIS और Ultra HDR सपोर्ट दिया जाएगा। फोन में 7,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी। प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 3 मिलने की उम्मीद है। इसकी कीमत और बिक्री की जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी।
  • OnePlus Turbo 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक, 100W चार्जिंग स्पीड के साथ मिलेगी 9000mAh बैटरी!
    OnePlus Turbo 7 Pro लॉन्च से पहले चर्चा में है। फोन को चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर PYP110 के साथ स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग में 100W चार्जिंग अडैप्टर का जिक्र है, जिससे फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलने का संकेत मिला है। इससे पहले सामने आई लीक्स में इसमें 9,000mAh से बड़ी बैटरी, 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 200MP मेन कैमरा मिलने की बात कही गई थी। इंजीनियरिंग सैंपल में 10,000mAh बैटरी होने का भी दावा है। OnePlus ने अभी फोन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
    डुअल SIM वाले ये स्मार्टफोन्स Android 17 पर बेस्ड Xiaomi के नए HyperOS 4 पर चलते हैं। Xiaomi 18 Pro Max में 6.9 इंच फुल HD+ (1,208 x 2,624 पिक्सल्स) डिस्प्ले और Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच फुल HD+ (1,120 x 2,436 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है।
  • Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
    Oppo के आगामी स्मार्टफोन में चारों साइड पर कर्व्ड ग्लास के साथ फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में कर्व्ड ग्लास के बावजूद फ्लैट डिस्प्ले होगा। यह ग्लास फ्रेम की ओर कर्व होगा और ऐजेज को कवर करेगा और बेजेल्स कम दिखेंगे। भारत में पिछले महीने लॉन्च किए गए Oppo Find X10 Pro Max की यह जगह ले सकता है।
  • 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
    Motorola Edge 70 Neo जल्द भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। कंपनी ने Flipkart पर नए Neo स्मार्टफोन का टीजर जारी किया है। टीजर के URL में मौजूद 'nov26' से 26 नवंबर संभावित लॉन्च डेट का संकेत मिलता है। फोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 6.78-इंच 1.5K 144Hz डिस्प्ले और 50MP Sony LYTIA 710 कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा 7,000mAh बैटरी और 45W चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसकी संभावित कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के बीच हो सकती है। Motorola ने अभी इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
    जापानी कंपनी Sharp ने मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन Sharp Aquos Sense 11 के नाम से लॉन्च किया गया है। फोन के अंदर 6.2 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। यह Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट से लैस होकर आता है। आउट ऑफ द बॉक्स फोन Android 17 पर रन करता है।
  • Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
    वाइड-स्क्रीन वाले Xiaomi के एक नए स्मार्टफोन की चीन में टेस्टिंग की जा रही है। इस स्मार्टफोन में 6.3 या 6.4 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 16:9 की वाइड-स्क्रीन आस्पेक्ट रेशो होगी। इस स्मार्टफोन में चारों साइड पर 'अल्ट्रा नैरो' बेजेल्स होंगे। इसका डिस्प्ले BT.2020 कलर गैमुट को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन को प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया जा सकता है।
  • Vivo V80 FE के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 7,000mAh बैटरी
    डुअल SIM वाला यह स्मार्टफोन Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चलेगा। Vivo V80 FE में 6.59 इंच फुल HD+ (1,260 x 2,750 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया जाएगा। इस चिपसेट में 2.06 GHz पर क्लॉक्ड चार एफिशिएंसी कोर्स और 2.6 Hz की पीक क्लॉक स्पीड वाले चार परफॉर्मेंस कोर्स हैं।
  • 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
    Honor एक नए मिड-रेंज स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जिसमें 7 इंच की बड़ी स्क्रीन और 13,500mAh तक की बैटरी मिल सकती है। टिपस्टर Digital Chat Station के मुताबिक, कंपनी ने 13,300mAh क्षमता वाली बैटरी सेल का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू किया है। इसकी Typical Capacity करीब 13,500mAh हो सकती है। फिलहाल फोन के नाम, चार्जिंग स्पीड और लॉन्च डेट की जानकारी सामने नहीं आई है। Honor इससे पहले भी 10,000mAh और 11,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन पेश कर चुका है।
  • Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
    भारत में लॉन्च होने वाले Xiaomi 18 Pro के स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज वेरिएंट के समान हो सकते हैं। Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया गया है।
  • Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
    आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Oppo Reno 17 Pro में 6.32 इंच 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। Oppo Reno 17 Pro में MediaTek Dimensity 8550 चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दो 50 मेगापिक्सल के कैमरा हो सकते हैं। Oppo Reno 17 Pro के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।
  • ₹4000 सस्ता मिल रहा Realme का 50MP Sony कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
    Realme P3 Pro 5G को फिलहाल फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल के दौरान हैवी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन में 50MP मेन कैमरा के साथ डुअल कैमरा दिया गया है। यह फोन धांसू फीचर्स के साथ आता है। इसमें 6000mAh की बैटरी है। यह Snapdragon 7 सीरीज चिप से लैस किया गया है।
  • Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
    Vivo X500s में 6.85 इंच 2K+ 144 Hz LTPO फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। Vivo X500s में MediaTek Dimensity 9 सीरीज का चिपसेट हो सकता है। इस वर्ष मार्च में चीन में पेश किए गए Vivo X300s की यह जगह ले सकता है। Vivo X300s में 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।
  • 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
    Honor 700 Pro चीन में 13 नवंबर को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले यह स्मार्टफोन Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर दिखाई दिया है। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 16GB RAM मिल सकती है। इसने Geekbench 6.7.1 के सिंगल-कोर टेस्ट में 2,862 और मल्टी-कोर टेस्ट में 9,397 पॉइंट हासिल किए हैं। फोन में Android 17 मिलने की भी जानकारी सामने आई है। इसके अलावा इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 9,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है।
  • Redmi खेल रहा है बड़ा खेल! 12,000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी, 14,000mAh पर भी काम
    Redmi अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में 12,000mAh कैटेगरी की बड़ी बैटरी देने की तैयारी कर रहा है। कंपनी की इस बैटरी की मास प्रोडक्शन प्लानिंग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा Redmi 13,000mAh से 14,000mAh तक की बैटरी पर भी काम कर रहा है, जिसे अगले साल मास प्रोडक्शन में लाया जा सकता है। एक टिप्स्टर ने Weibo पर इसकी जानकारी शेयर की है। हालांकि, अभी 12,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन का नाम, कीमत और लॉन्च डेट सामने नहीं आई है।

Battery Smartphone - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »