Apple Tablets

Apple Tablets - ख़बरें

  • Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
    Xiaomi का प्रीमियम टैबलेट मार्केट में लॉन्च से पहले लीक हो गया है। कंपनी जल्द ही अपने हाई-एंड टैबलेट Xiaomi Pad 9 Pro को मार्केट में पेश करने वाली है। साल के अंत तक इसके लॉन्च की बातें सामने आ रही हैं। टैबलेट में 12.5 इंच का डिस्प्ले लीक हुआ है। टैब में कंपनी का इन-हाउस Xring O3 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
  • iPad खरीदने का प्लान है? Apple ने भारत में बढ़ा दिए दाम, Pro मॉडल ₹70 हजार महंगा
    Apple ने भारत में iPad लाइनअप की कीमतों में बड़ा इजाफा कर दिया है। अब एंट्री-लेवल iPad से लेकर iPad Pro तक सभी मॉडल पहले से ज्यादा कीमत पर मिलेंगे। सबसे ज्यादा 54% की बढ़ोतरी iPad Pro 13 में हुई है, जिसकी कीमत 70,000 रुपये बढ़कर 1,99,900 रुपये हो गई है। वहीं बेस iPad की कीमत भी 15,000 रुपये बढ़कर 49,900 रुपये हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत के चलते यह फैसला लिया गया है। हालांकि, कुछ रिटेलर्स के पास पुराने स्टॉक पर अभी भी कम कीमत में खरीदने का मौका मिल सकता है।
  • iPad मिल रहा है सस्ता, 2025 मॉडल पर सीधा Rs 4 हजार का डिस्काउंट!
    Apple iPad (11th Gen, 2025) को अब Amazon पर डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। WiFi Only 128GB वेरिएंट को 32,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जो लॉन्च कीमत से 1,900 रुपये कम है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड पर 2,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत 30,999 रुपये तक पहुंच जाती है। iPad में A16 Bionic चिप, 10.9-इंच Liquid Retina डिस्प्ले और 12MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
  • नए iPad Air का भारत में लॉन्च, M4 चिप, 1TB तक स्टोरेज, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    नए iPad Air में Apple Pencil के लिए सपोर्ट है। यह टैबलेट iPadOS 26 पर चलता है। iPad Air में f/1.8 अपार्चर और 5x डिजिटल जूम के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट को ब्लू, ग्रे, पर्पल और स्टारलाइट कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। एपल के ऑनलाइन स्टोर के जरिए नए टैबलेट की बिक्री की जा रही है।
  • Amazon की सेल में Apple, OnePlus, Samsung और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर बड़ा डिस्काउंट
    एमेजॉन की सेल में Apple का M3 चिपसेट वाले iPad Air को 59,900 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 50,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस टैबलेट में Liquid Retina LCD स्क्रीन और 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके अलावा Lenovo Idea Tab 5G को 25,000 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 20,998 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • भारत में टैबलेट्स की घटी सेल्स, सैमसंग का पहला स्थान बरकरार
    इस मार्केट में Xiaomi को लगभग 15.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ तीसरा स्थान मिला है। चीन की शाओमी की टैबलेट्स के कंज्यूमर सेगमेंट में 21.8 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी को प्राइसिंग को प्रतिस्पर्धी रखने और एक्सचेंज स्कीम का फायदा मिला है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने iPads के साथ टैबलेट्स के मार्केट में 9.2 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की है।
  • iPad Air 2025 (M3) पर ऐसा डिस्काउंट नहीं देखा होगा! यहां मिल रही है जबरदस्त डील!
    iPad Air (M3) को 7,200 रुपये के मिनिमम डिस्काउंट पर खरीदने का मौका दिया जा रहा है। यूं तो इसके 11 इंच मॉडल को 59,900 रुपये और 13 इंच डिस्प्ले मॉडल्स को 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था, जिसमें दोनों के Wi-Fi only मॉडल्स पेश किए गए थें। लेकिन अब, Vijay Sales में 11 इंच Wi-Fi मॉडल 55,700 रुपये में लिस्टेड है। यह 4,200 रुपये की फ्लैट छूट होती है। इतना ही नहीं, यदि आप इसे कुछ चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए No Cost EMI पर खरीदेंगे, तो आपको 3,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा, जो कुल इफेक्टिव डिस्काउंट 7,200 रुपये पर ले जाएगा, यानी Wi-Fi only 11-इंच बेस मॉडल को ग्राहक कम से कम 52,700 रुपये में खरीद सकते हैं।
  • Apple के नए MacBook और iPads में मिल सकती है OLED स्क्रीन
    कंपनी की योजना आगामी MacBook Air और MacBook Pro के साथ ही iPad Air और iPad Mini में OLED डिस्प्ले देने की है। इनमें से iPad Mini के साथ OLED डिस्प्ले की शुरुआत की जा सकती है। हाल ही में एपल ने भारत M5 चिप के साथ iPad Pro को लॉन्च किया था। नए iPad Pro के बेस मॉडल में 11 इंच OLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है।
  • Apple के नए iPad Pro में दिया जा सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
    इस टैबलेट में नया 2 nm M6 चिप दिया जा सकता है। पिछले वर्ष एपल ने M4 चिप वाले iPad Pro के कूलिंग सिस्टम को कॉपर हीटसिंक के साथ अपडेट किया था। हालांकि, इस अपग्रेड से इसके परफॉर्मेंस के लक्ष्यों को पूरा नहीं किया जा सका था। कंपनी की योजना आगामी iPad Pro में बेहतर हीट कंट्रोल के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम जोड़ने की है।
  • Apple ने M5 चिप के साथ भारत में लॉन्च किया iPad Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    नए iPad Pro को वैकल्पिक USB Type-C पावर एडैप्टर के साथ लगभग 30 मिनटों में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने बताया है कि फास्ट चार्जिंग स्पीड का फायदा लेने के लिए यूजर्स को एपल के 70 W USB-C पावर एडैप्टर का इस्तेमाल करना होगा। इस टैबलेट में M5 चिप दिया गया है। इस चिप में 10-कोर GPU और 16-कोर न्यूरल इंजन है। एपल ने बताया है कि M4 चिप की तुलना में इसका परफॉर्मेंस बेहतर है।
  • Amazon Great Indian Festival Sale 2025 की तारीख आई सामने, स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स पर मिलेगा भारी डिस्काउंट
    एमेजॉन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत 23 सितंबर से होगी। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टवॉच जैसी कई प्रोडक्ट कैटेगरी में डिस्काउंट दिया जाएगा। इस सेल में Apple, Dell, Realme और Samsung जैसे प्रमुख ब्रांड्स के डिवाइसेज को कम प्राइस में खरीदने का मौका होगा। इस सेल में Godrej, Samsung, LG और Haier जैसी कंपनियों के होम अप्लायंसेज पर 65 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।
  • टैबलेट खरीदने का प्लान? ये हैं भारत में टॉप 5 ब्रांड्स, Lenovo दूसरे और Apple तीसरे नंबर पर
    इंडिया के टैबलेट मार्केट में 2025 की पहली छमाही में भारी गिरावट देखने को मिली है। IDC की रिपोर्ट के मुताबिक कुल शिपमेंट्स 32.2% कम होकर 2.15 मिलियन यूनिट्स पर आ गईं। गिरावट की वजह रही कमर्शियल डिमांड में 61% की कमी, लेकिन कंज्यूमर सेगमेंट ने 20% की ग्रोथ दर्ज की। इस बीच Samsung 41.3% मार्केट शेयर के साथ टॉप पर रहा। Lenovo, Apple, Xiaomi और Acer भी टॉप-5 ब्रांड्स की लिस्ट में शामिल हुए
  • भारत में टैबलेट मार्केट 30 प्रतिशत से ज्यादा घटा, Samsung का पहला स्थान बरकरार
    देश में इस वर्ष की पहली छमाही में टैबलेट की 21.5 लाख यूनिट्स की शिपमेंट हुई हैं। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर इस मार्केट में 32.2 प्रतिशत की गिरावट है। सरकार की फंडिंग वाली योजनाओं में कटौती से टैबलेट की कमर्शियल शिपमेंट्स का घटना इसका एक प्रमुख कारण है। टैबलेट के मार्केट में सैमसंग ने 41.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान हासिल किया है।
  • टैबलेट की बढ़ी डिमांड, Apple का पहला स्थान बरकरार
    दक्षिण कोरिया की सैमसंग ने 72 लाख टैबलेट्स की शिपमेंट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। दूसरी तिमाही में कंपनी का मार्केट शेयर 18.7 प्रतिशत का रही है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सैमसंग ने मिडल ईस्ट और यूरोप में शिपमेंट्स को बढ़ाया है। इसके अलावा लैटिन अमेरिका में प्रोजेक्ट्स से भी कंपनी के लिए वॉल्यूम बढ़ी है।
  • Amazon Prime Day Sale: टैबलेट्स को अर्ली डील्स में भारी डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका
    एमेजॉन की वेबसाइट पर 'Prime Day Early Deal' टैग वाले प्रोडक्ट्स को खरीदने पर कस्टमर्स को यह पक्का करना होगा कि वे भुगतान के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( SBI) या ICICI Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करें। इस सेल के दौरान कस्टमर्स को 10 प्रतिशत तक के इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा भी मिल सकता है। यह सेल केवल एमेजॉन प्राइम सब्सक्रिप्शन रखने वाले कस्टमर्स के लिए है।

Apple Tablets - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »