• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Apple ने M5 चिप के साथ भारत में लॉन्च किया iPad Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Apple ने M5 चिप के साथ भारत में लॉन्च किया iPad Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट के Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ 11 इंच वाले मॉडल का प्राइस 99,990 रुपये और Wi-Fi + Cellular वाले विकल्प का शुरुआती प्राइस 1,19,900 रुपये का है

Apple ने M5 चिप के साथ भारत में लॉन्च किया iPad Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए गए हैं

ख़ास बातें
  • नए iPad Pro को Space Black और Silver कलर्स में खरीदा जा सकेगा
  • एपल के इस टैबलेट की इस महीने के अंत में बिक्री शुरू होगी
  • इस टैबलेट में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi और Bluetooth के विकल्प हैं
विज्ञापन

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने भारत में बुधवार को M5 चिप के साथ iPad Pro को लॉन्च किया है। एपल के इस टैबलेट की इस महीने के अंत में बिक्री शुरू की जाएगी। नए iPad Pro के बेस मॉडल में 11 इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस टैबलेट में 13 इंच के डिस्प्ले वाला मॉडल भी है। कंपनी ने इसके साथ ही नया MacBook Pro भी M5 चिप के साथ लॉन्च किया है। 

iPad Pro का भारत में प्राइस, उपलब्धता

इस टैबलेट के Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ 11 इंच वाले मॉडल का प्राइस 99,990 रुपये और Wi-Fi + Cellular वाले विकल्प का शुरुआती प्राइस 1,19,900 रुपये का है। iPad Pro के 13 इंच वाले मॉडल का दोनों विकल्पों के साथ शुरुआती प्राइस क्रमशः 1,29,900 रुपये और 1,49,900 रुपये का है। इसे 256 GB, 512 GB, 1 TB और 2 TB की स्टोरेज के विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा। नए iPad Pro को Space Black और Silver कलर्स में खरीदा जा सकेगा। 

iPad Pro के स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट में M5 चिप दिया गया है। इस चिप में 10-कोर GPU और 16-कोर न्यूरल इंजन है। एपल ने बताया है कि M4 चिप की तुलना में इसका परफॉर्मेंस बेहतर है। इसके साथ C1X सेल्युलर मॉडम और N1 वायरलेस नेटवर्किंग चिप दिया गया है। नए iPad Pro में 13 इंच तक Ultra Retina XDR OLED डिस्प्ले के मॉडल हैं। इसका डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस टैबलेट में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi और Bluetooth के विकल्प हैं। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए गए हैं। 

नए iPad Pro को वैकल्पिक USB Type-C पावर एडैप्टर के साथ लगभग 30 मिनटों में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने बताया है कि फास्ट चार्जिंग स्पीड का फायदा लेने के लिए यूजर्स को एपल के 70 W USB-C पावर एडैप्टर का इस्तेमाल करना होगा। पिछले महीने कंपनी ने iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone Air और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं। हाल ही में इन स्मार्टफोन्स की बिक्री शुरू की गई थी। कंपनी को इन स्मार्टफोन्स के लिए कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »