टैबलेट की बढ़ी डिमांड, Apple का पहला स्थान बरकरार

इस मार्केट में एपल ने 33.1 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। दूसरी तिमाही में कंपनी ने लगभग 1.27 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट की है

टैबलेट की बढ़ी डिमांड, Apple का पहला स्थान बरकरार

दक्षिण कोरिया की सैमसंग ने 72 लाख टैबलेट्स की शिपमेंट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है

ख़ास बातें
  • इस मार्केट में एपल का 33.1 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अपना पहला स्थान है
  • दूसरी तिमाही में एपल ने लगभग 1.27 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट की है
  • सैमसंग ने 72 लाख टैबलेट्स की शिपमेंट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है
विज्ञापन

इस वर्ष की दूसरी तिमाही में टैबलेट की इंटरनेशनल शिपमेंट्स में 13.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस मार्केट में नए लॉन्च से सेल्स को रफ्तार मिली है। पहली तिमाही में भी टैबलेट की सेल्स मजबूत रही थी। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का इस मार्केट में पहला स्थान बरकरार है। इसके बाद दक्षिण कोरिया की Samsung को दूसरा रैंक मिला है। 

मार्केट रिसर्च फर्म इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) की वर्ल्डवाइड क्वार्टरली पर्सनल कंप्यूटिंग डिवाइस ट्रैकर रिपोर्ट के अनुसार, दूसरी तिमाही में टैबलेट की इंटरनेशनल शिपमेंट्स 13.1 प्रतिशत बढ़कर लगभग 3.83 करोड़ यूनिट्स की रही हैं। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 3.38 करोड़ टैबलेट्स का था। इस बढ़ोतरी के पीछे नए प्रोडक्ट लॉन्च, रिप्लेसमेंट साइकल, एजुकेशन प्रोजेक्ट्स और चीन में सब्सिडी दिए जाना प्रमुख कारण हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स और परफॉर्मेंस में सुधार से टैबलेट्स के प्रीमियम सेगमेंट में कस्टमर्स की दिलचस्पी बढ़ी है। 

इस मार्केट में एपल ने 33.1 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। दूसरी तिमाही में कंपनी ने लगभग 1.27 करोड़ यूनिट्स की शिपमेंट की है। पिछले वर्ष की दूसरी तिमाही की तुलना में यह 2.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। एपल की सेल्स बढ़ाने में iPad के 10.9 इंच मॉडल और iPad Air के 11 इंच और 13 इंच मॉडल्स की डिमांड बढ़ना एक बड़ा कारण है। सैमसंग ने 72 लाख टैबलेट्स की शिपमेंट के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। दूसरी तिमाही में कंपनी का मार्केट शेयर 18.7 प्रतिशत का रही है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सैमसंग ने मिडल ईस्ट और यूरोप में शिपमेंट्स को बढ़ाया है। इसके अलावा लैटिन अमेरिका में प्रोजेक्ट्स से भी कंपनी के लिए वॉल्यूम बढ़ी है। 

चीन की डिवाइसेज मेकर Lenovo का लगभग 8.2 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ तीसरा रैंक है। दूसरी तिमाही में लेनोवो ने 31 लाख टैबलेट्स की शिपमेंट के साथ वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 25 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। कंपनी के टैबलेट्स की M सीरीज के साथ ही Lenovo Y700 और Xiaoxin Pad Pro को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ई-कॉमर्स कंपनी Amazon का टैबलैट के मार्केट में 31 लाख यूनिट्स की शिपमेंट के साथ चौथा स्थान है। दूसरी तिमाही में Amazon ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 205 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »