Apple iPad हुआ A16 चिप के साथ पेश, जानें फीचर्स और कीमत

Apple ने 4 मार्च, 2025 को Apple iPad को पेश कर दिया है।

Apple iPad हुआ A16 चिप के साथ पेश, जानें फीचर्स और कीमत

Photo Credit: Apple

Apple iPad में 10.9 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Apple iPad (WiFi Only) के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,900 रुपये है।
  • Apple iPad (WiFi + Cellular) के 128GB वेरिएंट की कीमत 49,900 रुपये है।
  • Apple iPad के लेटेस्ट जनरेशन में 10.9 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले है।
विज्ञापन
Apple ने 4 मार्च, 2025 को M3 चिपसेट के साथ 7th Gen iPad Air को पेश कर दिया, जिसके साथ ब्रांड ने एक नया बेस Apple iPad भी पेश किया जो ज्यादा किफायती दामों में आता है। iPad के रियर में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। आइए Apple iPad के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Apple iPad Price


Apple iPad (WiFi Only) के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,900 रुपये, 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,900 और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,900 रुपये है। वहीं iPad (WiFi + Cellular) के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,900 रुपये, 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,900 और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये है।

Apple का नया iPad पिंक, सिल्वर, येलो और ब्लू जैसे 4 कलर ऑप्शन में आता है। यह वाईफाई ओनली और सेल्युलर कंपेटिबल ऑप्शन और तीन स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में भी उपलब्ध है। ग्राहक आईपैड के लिए स्मार्ट फोलियो को 8,500 रुपये और मैजिक कीबोर्ड फोलियो को 24,900 रुपये में खरीद सकते हैं। टैबलेट को दुनिया भर में पेश किया गया है और यह ब्रांड के ऑफिशियल स्टोर और Apple ऑथोराइज्ड रिटेल स्टोर के जरिए उपलब्ध होगा।


Apple iPad Specifications


Apple iPad के लेटेस्ट जनरेशन में 10.9 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले दी गई है जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स तक है। बेस मॉडल में Apple A16 प्रोसेसर दिया गया है जो 4 GPU कोर और 16 न्यूरल इंजन कोर के साथ 5 कोर CPU है। इसे तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। यह आउट ऑफ बॉक्स iPadOS 18 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप के मामले में Apple iPad के रियर में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसका वजन लगभग 480 ग्राम और मोटाई 7 मिमी है। इसमें 28.6Whr की बैटरी दी गई है जो कि वाईफाई पर वेब सर्फिंग के लिए 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ का वादा करता है। अन्य फीचर्स में स्टीरियो स्पीकर, ड्यूल माइक्रोफोन, ब्लूटूथ 5.2 और टच आईडी शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »