Air Purifiers

Air Purifiers - ख़बरें

  • ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
    Xiaomi ने भारत में Mijia Smart Air Purifier 6 और Mijia Smart Air Purifier 4 Compact लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत क्रमशः 19,999 रुपये और 7,999 रुपये रखी गई है। कंपनी के मुताबिक Mijia Smart Air Purifier 6 को 940 वर्ग फुट तक के कमरे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और इसमें 443m³/h Particle CADR मिलता है। वहीं 4 Compact का Particle CADR 230m³/h है और यह 400 वर्ग फुट से ज्यादा जगह के लिए डिजाइन किया गया है। दोनों मॉडल में एयर फिल्ट्रेशन के साथ स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। बिक्री 2 सितंबर से Xiaomi की वेबसाइट समेत प्रमुख प्लेटफॉर्म पर होगी।
  • बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
    Nippo ब्रांड की पैरेंट कंपनी Indo National Limited ने भारत में Airvue एयर प्यूरीफायर लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इसके साथ इंडोर एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग और एयर प्यूरिफिकेशन सेगमेंट में एंट्री की है। Airvue को चार मॉडल L301S, M601S, U801S और U1001S में पेश किया गया है, जो 300 से 1,500 वर्ग फीट तक के स्पेस को कवर करते हैं। इनमें 4-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम, True HEPA और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर दिए गए हैं। साथ ही 254nm UV-C LED, नेगेटिव आयन जनरेटर और स्मार्ट ऐप कनेक्टिविटी मिलती है। कंपनी ने 2030 तक Airvue से ₹100 करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य रखा है।
  • Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
    Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia Purifying Humidifier 3 Pro लॉन्च किया है। यह 2-in-1 स्मार्ट होम डिवाइस Air Purifier और Humidifier दोनों का काम करता है। कंपनी के अनुसार, इसमें 2,000mL/h ह्यूमिडिफिकेशन क्षमता, 8 लीटर वाटर टैंक, 6-लेयर कंपोजिट फिल्टर, 422m³/h PM CADR और 247m³/h Formaldehyde CADR मिलता है। Xiaomi का दावा है कि यह एक सामान्य बेडरूम की उमस को सिर्फ 7 मिनट में बढ़ा सकता है। डिवाइस में LCD डोम डिस्प्ले, Mijia App और XiaoAI Voice Assistant का सपोर्ट भी मिलता है। इसकी कीमत 1,699 युआन (करीब 24,200 रुपये) रखी गई है।
  • Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
    Father's Day 2026 पर कई लोग अपने पिता के लिए ऐसा गिफ्ट तलाशते हैं जो लंबे समय तक उपयोगी रहे। ऐसे में टेक प्रोडक्ट्स अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। Smartwatch फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग में मदद कर सकती है, जबकि E-Reader पढ़ने के शौकीन लोगों के लिए उपयोगी है। Saregama Carvaan Speaker पुराने गानों के प्रेमियों को पसंद आ सकता है। वहीं Smart Air Purifier और Smart Health Devices स्वास्थ्य और घर की सुविधा से जुड़े कामों में मदद कर सकते हैं। प्रीमियम कैटेगरी में Samsung Bespoke AI AirDresser भी एक विकल्प है, जो कपड़ों को फ्रेश और सैनिटाइज रखने में मदद करता है।
  • Xiaomi ने नया Mijia Air Purifier 6 किया लॉन्च, एक घंटे में बना देगा शुद्ध हवा! जानें कीमत
    Xiaomi ने नया एयर प्यूरिफायर Mijia Air Purifier 6 मार्केट में पेश कर दिया है। घरेलू मार्केट में लॉन्च हुआ ये एयर प्यूरिफायर अब प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इसमें डुअल फिल्टर सिस्टम मिलता है जो डुअल फैन ब्लेड सेटअप के साथ आता है। यह हवा की तेज सर्कुलेशन करता है और पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा कैपिसिटी वाली प्यूरिफिकेशन करता है। प्यूरिफायर में 6 लेयर वाला फिल्टरेशन सिस्टम दिया गया है।
  • Portronics ने भारत में प्रदूषण को मात देने लॉन्च किया AIR X Smart HEPA एयर प्यूरिफायर, जानें कीमत
    Portronics ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सेग्मेंट में नया एयर प्यूरिफायर पेश किया है। बड़े शहरों में बढ़ते प्रदूषण की समस्या और बीमारियों के खतरे के बीच कंपनी का नया एयर प्यूरिफायर घर के अंदर साफ और सुरक्षित हवा उपलब्ध करवाने का वादा करता है। कंपनी का कहना है कि नया एयर प्यूरिफायर स्लीक डिजाइन में आता है और पावरफुल एयर प्युरिफिकेशन देता है। यह हवा से प्रदूषण के छोटे-बड़े कणों के साथ ही UV स्टर्लाइजेशन भी करता है
  • Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia Air Purifier 6 Pro, डबल फिल्टर के साथ हवा से करेगा प्रदूषण और बदबू को दूर
    Xiaomi Mijia Air Purifier 6 Pro चीन में पेश हो गया है। Mijia Air Purifier 6 Pro में 13 लेयर वाले फिल्ट्रेशन स्टैक का उपयोग किया है, जिसमें धूल और बालों के लिए प्री-फिल्टर, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवयरल कोटिंग्स, नैनो-ग्रेड पार्टिकुलेट फिल्टर और अमीनो-रिएक्शन टेक्नोलॉजी पर बेस्ड फॉर्मेल्डिहाइड डीकंपोजिशन लेयर शामिल हैं। Mijia Air Purifier 6 Pro की कीमत 2,399 yuan (लगभग 30,673 रुपये) है।
  • प्रदूषण नहीं कर सकेगा सेहत पर वार! एयर प्यूरिफायर Dreame PM Neo लॉन्च, करेगा पूरे घर की हवा साफ
    Dreame की ओर से नया एयर प्यूरिफायर PM Neo लॉन्च किया गया है। कंपनी ने कहा है कि यह फुल एरिया स्मार्ट प्यूरिफिकेशन सिस्टम से लैस है जो पूरे घर की हवा को साफ करता है। इसमें लम्बे समय तक फॉर्मेल्डिहाइड रिमूवल क्षमता दी गई है। एयर प्यूरिफायर में कंपनी की FCO केटेलिटिक फॉर्मेल्डिहाइड डिकॉम्पोजीशन तकनीक लगी है।
  • दिल्ली-एनसीआर में AQI 400 के पार, एयर प्यूरीफायर पर बेस्ट डील, घर पर करेंगे प्रदूषण से बचत
    सरकार ने GRAP स्टेज 4 लागू कर दिया है, जिसमें नागरिकों को वायु प्रदूषण से बचाव को लेकर सलाह दी जाती है। ऐसे में घर या ऑफिस में प्रदूषण से बचाव के लिए एयर प्यूरिफायर काफी मददगार साबित होते हैं। अगर आप अपने लिए नया एयर प्यूरिफायर खरीदने का प्लान खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर बेस्ट डील्स मिल सकती हैं।
  • Dyson HushJet Purifier Compact: एडवांस फिल्ट्रेशन टेक्नोलॉजी वाला एयर प्यूरीफायर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
    Dyson ने भारत में अपना नया HushJet Purifier Compact पेश किया है, जिसमें कंपनी की नई HushJet Entrainment Nozzle टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। एयर प्यूरीफायर 0.3 माइक्रोन तक के पार्टिकल्स को 99.97% कैप्चर करने का दावा करता है और इसकी फिल्टर लाइफ पांच साल तक बताई गई है। कीमत 29,900 रुपये रखी गई है और यह Black व Teal कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। प्यूरीफायर में 24dB तक का लो नॉइज मोड, रियल-टाइम एयर क्वालिटी वाला LCD डिस्प्ले और CADR 250m³/h की रेटिंग मिलती है। इसे MyDyson ऐप, Alexa और Google Assistant से भी कंट्रोल किया जा सकता है।
  • घर पर मात्र 2000 रुपये में बना डाला एयर प्यूरीफायर, वायु प्रदूषण को 380 से ले गया 50 से भी नीचे
    दिल्ली के रहने वाले व्यक्ति ने बहुत साधारण और किफायती चीजों का उपयोग करके एक DIY एयर प्यूरीफायर बनाकर तैयार किया और Reddit पर एक पोस्ट में उसकी पूरी जानकारी दी। पोस्ट में बताया गया कि इसने बस कुछ ही मिनटों में एयर क्वालिटी इंडेक्स को बहुत तेजी से कम कर दिया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि "मैंने 2 हजार रुपये में अपना निजी एयर प्यूरीफायर तैयार किया।"
  • फिल्टर बदलने से लेकर सही प्लेसमेंट तक, इन 8 टिप्स से बढ़ जाएगी Air Purifier की क्वालिटी और लाइफ
    प्रदूषण के मौसम में एयर प्यूरीफायर अब हर घर की जरूरत बन चुके हैं, लेकिन बहुत से लोग इसकी सही देखभाल पर ध्यान नहीं देते। इस फीचर आर्टिकल में जानिए कैसे एक साधारण सफाई या फिल्टर चेक आपकी मशीन की परफॉर्मेंस और लाइफ दोनों बढ़ा सकता है। इसमें बताया गया है कि कब फिल्टर बदलना चाहिए, प्री-फिल्टर कैसे साफ करें, मशीन कहां रखें और कब बंद करें ताकि न केवल हवा शुद्ध रहे बल्कि बिजली और पैसे की भी बचत हो।
  • 50% से ज्यादा डिस्काउंट के साथ मिल रहे ये एयर प्यूरिफायर, Amazon और Flipkart पर जबरदस्त डील
    अमेजन और फ्लिपकार्ट पर एयर प्यूरिफायर को सस्ते में खरीदा जा सकता है। Acerpure Pro Air Purifier में 4 इन 1 HEPA फिल्टर है जो कि 4 लेयर प्रोटेक्शन के साथ आते हैं। Voltas VAP36TWV Air Purifier में 6 स्टेज फिल्ट्रेशन दिया गया है। वहीं Honeywell Air Purifier में 4 स्टेज फिल्ट्रेशन मिलता है। जबकि Medtech Airokleen AP-01 टच स्क्रीन कंट्रोल के साथ आता है।
  • प्रदूषण से परेशान? Rs 20 हजार से सस्ते मिल रहे ये एयर प्यूरिफायर, खरीदने से पहले ध्यान रखें ये बातें
    मार्केट में इन दिनों एयर प्यूरिफायर्स की भरमार है। कई कंपनियों के अनेक मॉडल मार्केट में मौजूद हैं। लेकिन कोई भी प्रोडक्ट खरीदने से पहले उसकी प्यूरिफिकेशन तकनीक के बारे में पता होना चाहिए। कवरेज एरिया कितना है, CADR रेट कितना है, फिल्टर रिप्लेसमेंट सर्विस कैसी है, इन सभी बातों का ध्यान आपको प्रोडक्ट की खरीद से पहले रखना चाहिए।
  • घर के AC को बना दो एयर प्यूरीफायर, जेब ढीली करने की जरूरत ही नहीं, यहां जानें तरीका
    जैसे-जैसे बाहर का प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, घर के अंदर साफ हवा के लिए एयर प्यूरीफायर की डिमांड भी बढ़ती जा रही है। हालांकि, एयर प्यूरीफायर भी एक सीमित जगह की हवा को साफ कर सकता है। आजकल कई एयर कंडीशनर (AC) में भी हवा को क्लीन करने का फीचर होता है। इसके लिए कंपनी AC के इंडोर यूनिट में एक HEPA फिल्टर लगाकर देती है। हालांकि इस फीचर के नाम पर AC को प्रीमियम कीमत पर बेचा जाता है। क्या आप जानते हैं कि आप इस फीचर के बिना आने वाले नॉर्मल AC को भी एयर फिल्टर की तरह यूज कर सकते हैं? यहां हम इसी बारे में विस्तार से बात करने वाले हैं और आपको बताने वाले हैं कि ऐसा कैसे किया जा सकता है और इसके फायदे या नुक्सान क्या होते हैं।

Air Purifiers - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »