5000 रुपये के अंदर ये कार एयर प्यूरीफायर आपको देंगे साफ हवा

कार से ऑफिस आते-जाते हैं या फिर किसी भी कारण से कार ड्राइव करते हैं तो कार में स्वच्छ हवा के लिए कार एयर प्यूरीफायर का उपयोग कर सकते हैं।

5000 रुपये के अंदर ये कार एयर प्यूरीफायर आपको देंगे साफ हवा

Photo Credit: Unsplash/Arteum.ro

कार में एयर प्यूरीफायर हवा को साफ करते हैं।

ख़ास बातें
  • SHARP Car Air Purifier बैक्टीरिया और वायरस को हटाता है।
  • Nebelr Car Air Purifier Ionizer कार में हवा से 99.9% वायरस खत्म करता है।
  • Honeywell Move Pure3 Car Air Purifier में हेपा फिल्टर है।
विज्ञापन

पिछले एक दशक से भारत में अक्टूबर-नवंबर के आते-आते वायू प्रदूषण की मात्रा बढ़ने लग जाती है। उत्तर भारत में प्रदूषण सबसे ज्यादा गंभीर स्तर पर पहुंच जाता है। ऐसे में अगर घर पर बैठे हैं तो फिर भी ठीक है, लेकिन घर से बाहर निकलना हो तो बहुत ही ज्यादा खराब स्थिति होती है। अगर आप भी कार से ऑफिस आते-जाते हैं या फिर किसी भी कारण से कार ड्राइव करते हैं तो कार में स्वच्छ हवा के लिए कार एयर प्यूरीफायर का उपयोग कर सकते हैं। बाजार में मौजूद एयर प्यूरीफायर हवा से मौजूद प्रदूषक तत्वों को अपने फिल्टर से नष्ट करते हुए साफ हवा प्रदान करते हैं। आज हम ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर मौजूद 5000 रुपये के अंदर आने वाले 5 कार एयर प्यूरीफायर की बात कर रहे हैं।

Honeywell Move Pure3 Car Air Purifier
Honeywell Move Pure3 Car Air Purifier अमेजन पर 9,999 एमआरपी से 53% छूट के बाद 4,728 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस एयर प्यूरिफायर में हेपा फिल्टर है जो कि 99.9% तक धूल और स्मोक को हटाता है। कंपनी इसके साथ 2 साल की वारंटी प्रदान करती है। इसमें यूएसबी पोर्ट दिया गया है।

SHARP Car Air Purifier 
SHARP Car Air Purifier अमेजन पर 4,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि इसकी एमआरपी 13,200 रुपये है, जिस पर 62 प्रतिशत छूट मिल रही है। SHARP Car Air Purifier बैक्टीरिया, वायरस, ओडोर, मोल्ड और VOC को हटाता है। इसमें दिए गए फिल्टर के बदौलत यह हैचबैक, सेडान और एसयूवी के लिए बेस्ट है।

Nebelr Car Air Purifier Ionizer
Nebelr Car Air Purifier Ionizer अमेजन पर 38% छूट के बाद 4,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि एमआरपी 8,000 रुपये है। Nebelr Car Air Purifier Ionizer कार में हवा से 99.9% वायरस को खत्म करता है और धूल को साफ करता है।

Philips Go Pure 3211 Car Air Purifier
Philips Go Pure 3211 Car Air Purifier फ्लिपकार्ट पर 24 प्रतिशत छूट के बाद 3,311 रुपये में लिस्ट है, जबकि एमआरपी 4,400 रुपये है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट बजाज फिनसर्व इंस्टा कार्ड से फ्लैट 50 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम हो जाएगी। इस एयर प्यूरिफायर में हेपा फिल्टर को जो कि साफ हवा प्रदान करता है।

Vatashi Ace Portable Car Air Purifier
Vatashi Ace Portable Car Air Purifier फ्लिपकार्ट पर 3,605 रुपये में लिस्ट है, जबकि एमआरपी 7,299 रुपये है, जिस पर 50% डिस्काउंट मिल रहा है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट बजाज फिनसर्व इंस्टा कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 50 रुपये छूट पा सकते हैं। यह एयर प्यूरिफायर HEPA फिल्टर के साथ कार में हवा को साफ करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »