Xiaomi ने चीनी बाजार में नया एयर प्यूरीफायर Mijia Air Purifier 6 Pro लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi Mijia Air Purifier 6 Pro में ड्यूल-कोर प्यूरिफिकेशन आर्किटेक्चर है।
Xiaomi ने चीनी बाजार में नया एयर प्यूरीफायर Mijia Air Purifier 6 Pro लॉन्च कर दिया है। यह एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम 13 लेयर वाले फिल्ट्रेशन स्टैक का उपयोग करता है। इस एयर प्यूरीफायर में ड्यूल मॉड्यूल और ड्यूल फिल्टर शामिल किया गया है। इस प्यूरीफायर में 6 सेंसर हैं जो PM1, PM2.5, धूल के कण, फॉर्मेल्डिहाइड लेवल, तापमान और ह्यूमिडिटी को रियल टाइम में मॉनिटर करते हैं। आइए Air Purifier 6 Pro के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कीमत की बात की जाए तो Xiaomi Mijia Air Purifier 6 Pro की कीमत 2,399 yuan (लगभग 30,673 रुपये) है। यह एयर प्यूरीफायर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
Xiaomi Mijia Air Purifier 6 Pro में ड्यूल-कोर प्यूरिफिकेशन आर्किटेक्चर है, जिसमें दो अलग-अलग फिल्टर मॉड्यूल अलग-अलग प्रकार के वायु प्रदूषकों को कंट्रोल करते हैं। पहला मॉड्यूल मल्टी इफेक्ट डेली प्यूरीफिकेशन पर फोकस करता है, जबकि दूसरा मॉड्यूल फॉर्मेल्डिहाइड को हटाने के लिए ऑप्टिमाइज है।
यह एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम 13 लेयर वाले फिल्ट्रेशन स्टैक का उपयोग करता है, जिसमें धूल और बालों के लिए प्री-फिल्टर, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवयरल कोटिंग्स, नैनो-ग्रेड पार्टिकुलेट फिल्टर और अमीनो-रिएक्शन टेक्नोलॉजी पर बेस्ड फॉर्मेल्डिहाइड डीकंपोजिशन लेयर शामिल हैं। इस सिस्टम में वॉलेटाइल ऑर्गेनिक कपाउंड और बदबू को खत्म करने के लिए एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर भी शामिल हैं।
इस सिस्टम में एयर फ्लो के लिए एक सिंगल मोटर है जो दो फैन के ब्लेड को चलाती है। इसमें टिल्ट वोल्यूट डक्ट का उपयोग किया गया है, जिससे शोर कम होता है। यह प्यूरीफायर 1461 m³/h तक की पार्टिकुलेट CADR और 1000 m³/h तक की फॉर्मेल्डिहाइड CADR प्रदान करता है। यह प्यूरीफायर करीबन 1.5 मिनट में एक स्टैंडर्ड कमरे में हवा का पूर्ण आदान-प्रदान कर सकता है। यह 87 से 150 वर्ग मीटर तक के एरिया को कवर करता है।
इस प्यूरीफायर में 6 सेंसर हैं जो PM1, PM2.5, धूल के कण, फॉर्मेल्डिहाइड लेवल, तापमान और ह्यूमिडिटी को रियल टाइम में मॉनिटर करते हैं, जिन्हें एलसीडी पैनल में देखा जा सकता है। स्लीप मोड में नॉयज का लेवल 32 dB(A) तक कम हो जाता है। यह प्यूरीफायर Xiaomi HyperOS कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है और Mi Home ऐप के साथ इंटीग्रेट होता है, जिससे रिमोट कंट्रोल, शेड्यूलिंग और रियल टाइम एयर क्वालिटी को मॉनिटर किया जा सकता है। यह Xiao Ai असिस्टेंट के जरिए वॉयस कंट्रोल का भी सपोर्ट करता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत