LG का स्लिम एयर प्यूरिफायर PuriCare AeroHit लॉन्च, 360° फेंकता है साफ हवा, जानें फीचर्स

LG PuriCare AeroHit में पार्टिकुलेट मैटर (PM) 1.0 सेंसर लगा है।

LG का स्लिम एयर प्यूरिफायर PuriCare AeroHit लॉन्च, 360° फेंकता है साफ हवा, जानें फीचर्स

Photo Credit: LG

यूजर्स LG PuriCare AeroHit Air Purifier को अपने स्मार्टफोन से भी कनेक्ट कर सकते हैं।

ख़ास बातें
  • यह कंपनी का लेटेस्ट और सबसे स्लिम एयर प्यूरिफायर है।
  • इसमें LED डिस्प्ले भी दिया गया है।
  • इसमें कॉम्पेक्ट सिलेंडर शेप डिजाइन दिया गया है।
विज्ञापन
LG ने नया स्लिम एयर प्यूरिफायर PuriCare AeroHit लॉन्च किया है। यह कंपनी का लेटेस्ट और सबसे स्लिम एयर प्यूरिफायर बताया जा रहा है। अल्ट्रा स्लिम डिजाइन होने के साथ-साथ इसमें कई अपग्रेडेड एयर प्यूरिफिकेशन फीचर्स दिए गए हैं। इसमें LED डिस्प्ले भी दिया गया है जिसमें डिवाइस के कंट्रोल भी दिए गए हैं। साथ ही यह डिवाइस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दिखाता है। यह कंपनी का सबसे कम जगह लेने वाला एयर प्यूरिफायर है। इसमें कॉम्पेक्ट सिलेंडर शेप डिजाइन दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

LG PuriCare AeroHit Air Purifier Price

LG PuriCare AeroHit की कीमत का खुलासा अभी तक कंपनी की ओर से नहीं किया गया है। जल्द ही इसके बारे में कोई घोषणा LG की ओर से की जा सकती है। 
 

LG PuriCare AeroHit Air Purifier Features

LG PuriCare AeroHit एयर प्यूरिफायर कंपनी का लेटेस्ट एयर प्यूरिफायर है। यह कॉम्पेक्ट सिलेंड्रिकल शेप में आता है। इसकी बॉडी पर पूरा व्हाइट कलर है। कंपनी का दावा है कि यह रूम में ज्यादा जगह नहीं लेता है। यह इनडोर में हवा की गुणवत्ता को बढ़ाने में मदद करता है। डिवाइस के टॉप पर एक LED डिस्प्ले मिल जाता है। इस डिस्प्ले में डिवाइस के बारे में जरूरी जानकारी मिलती रहती है। इसके अलावा इसमें कई तरह के कंट्रोल बटन भी दिए गए हैं। 

LG PuriCare AeroHit में Aero Series का H फिल्टर लगा है। यह मल्टीलेयर फिल्ट्रेशन सिस्टम है जो 360 डिग्री में हवा को साफ करता है। कंपनी के अनुसार, यह घर के अंदर मौजूद धूल के कणों, दुर्गंध, वायरस, और एलर्जी पैदा करने वाले जीवाणुओं को कम करता है। 

इसमें पार्टिकुलेट मैटर (PM) 1.0 सेंसर लगा है। यह धूल के महीन कणों को भी पकड़ सकता है जो कि 0.01 माइक्रोमीटर तक भी हो सकते हैं। यूजर्स इस डिवाइस को अपने स्मार्टफोन से भी कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें कई ऑटोमेटिक फंक्शन भी दिए गए हैं जिससे यह जरूरत के हिसाब से खुद ही एडजस्टमेंट करता रहता है। इससे पहले कंपनी ने CES 2025 में LG AeroCatTower Air Purifier लॉन्च किया था। यह एयर प्यूरिफायर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया गया था जो घर में कुत्ते, बिल्ली आदि पालतू जानवर रखते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  3. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  4. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  5. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  6. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  7. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  9. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »