Ai Wearable

Ai Wearable - ख़बरें

  • Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
    Motorola ने ग्लोबल बाजार में नई स्मार्टवॉच Moto Watch 2 Fit को लॉन्च कर दिया है। चुनिंदा बाजारों में इसका नाम Moto watch fit 27 भी है। Watch 2 Fit/Moto watch fit 27 की कीमत 119 यूरो (लगभग ₹12,620) है। जल्द ही यूरोप, नोर्थ अमेरिका, लैटिन अमेरिका, मिडिल ईस्ट और एशिया-पेसिफिक के चुनिंदा बाजारों में बिक्री शुरू होगी।
  • Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
    Motorola ग्लोबल स्तर पर Moto buds 2 Ultra/Moto Buds Ultra 27 को लॉन्च कर दिया है। इन ईयरबड्स में Bose साउंड डिजाइन ट्यूनिंग के साथ Bose क्वाइटकंट्रोल ANC दिया गया है, जिससे बिना रुकावट बेहतर ऑडियो मिलता है। Moto buds 2 Ultra/Moto Buds Ultra 27 की कीमत 199 यूरो (लगभग ₹21,110) है।
  • OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
    OnePlus लेटेस्ट ईयरबड्स OnePlus Buds Pro 4 को कंपनी ने चुपके से मार्केट में पेश कर दिया है। कंपनी ने लेटेस्ट ऑडियो वियरेबल डिवाइस में कई आकर्षक फीचर्स परोसे गए हैं। ये डुअल ड्राइवर सिस्टम से लैस होकर आते हैं। कंपनी ने इन्हें Dynaudio के साथ मिलकर तैयार किया है। कहा गया है कि ये 50% ज्यादा स्ट्रॉन्ग बेस पैदा करते हैं।
  • OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
    OnePlus ने नए OnePlus Buds Clip ओपन-ईयर वायरलेस ईयरबड्स पेश किए हैं। इनमें C-शेप क्लिप-ऑन डिजाइन दिया गया है, जिससे इन्हें कान के बाहरी हिस्से पर पहना जाता है। ऑडियो के लिए 11mm वूफर और 9mm ट्वीटर के साथ Dynaudio साउंड ट्यूनिंग मिलती है। इनमें छह माइक्रोफोन, AI Translate और Bluetooth 6.1 कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी हैं। कंपनी के मुताबिक, ईयरबड्स एक बार चार्ज करने पर 9.5 घंटे तक और चार्जिंग केस के साथ कुल 40 घंटे तक चल सकते हैं। फिलहाल इनकी कीमत और भारत में उपलब्धता की जानकारी सामने नहीं आई है।
  • IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
    टेलीकॉम दिग्गज Jio ने आज इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026 में अपने आगामी एआई वियरेबल्स को पेश किया है। कंपनी अपने स्मार्ट ग्लासेज के साथ-साथ एआई फीचर्स वाले ईयरबड्स लेकर आई है। जियो स्मार्ट ग्लासेज सिर्फ ऑडियो वर्जन और कैमरा के साथ आते हैं। कैमरा वाले जियो स्मार्ट ग्लासेज के जरिए आसानी से एआई से बात की जा सकती है और यूपीआई पेमेंट भी की जा सकती है.
  • कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
    Ray-Ban Meta Glasses Gen 1 पर Amazon पर बड़ी छूट मिल रही है। भारत में ₹29,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुए इन स्मार्ट ग्लासेज का एक Wayfarer मॉडल फिलहाल ₹22,425 में लिस्ट है। इसके अलावा पात्र बैंक कार्ड से भुगतान करने पर ₹5,000 की अतिरिक्त छूट मिल रही है। SBI कार्ड वाले ऑफर को जोड़ने के बाद इसकी प्रभावी कीमत ₹15,425 तक बताई गई है। इन ग्लासेज में 12MP कैमरा, स्पीकर, पांच माइक्रोफोन और Meta AI मिलता है। कंपनी के अनुसार, एक बार चार्ज करने पर ये करीब चार घंटे तक चल सकते हैं।
  • Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
    Qore Ultra में 4-PD प्रेसिजन सेंसर एरे और 6-एक्सिस मोशन सेंसर्स को इंटीग्रेट किया गया है। इस हार्डवेयर आर्किटेक्चर से महत्वपूर्ण डेटा की लगातार ट्रैकिंग की जा सकती है। इसमें हार्ट रेट, HRV, SpO_2, रेस्पिरेशन और स्ट्रेस की निगरानी शामिल है। इसकी बैटरी 15 दिन तक चल सकती है। इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और इन-ऐप GPS स्पोर्ट्स ट्रैकिंग है।
  • Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
    Viture ने Vonder एक AI बेस्ड प्रोडक्ट है जो कि सामान्य आईवियर को रिप्लेस करने के लिए डिजाइन किया गया है। Viture Vonder Smart Glasses को यूएस में 28 सितंबर से Vonder की वेबसाइट या Best Buy स्टोर के जरिए $299 की शुरुआती कीमत पर प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। ग्लासेस की डिलीवरी नवंबर में शुरू होगी। वहीं US के बाहर के इच्छुक खरीदार अभी सिर्फ इन स्मार्ट ग्लास में अपनी दिलचस्पी जाहिर कर सकते हैं। 
  • Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
    Oppo ने चीन में नए Enco X4 वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत 1,199 युआन यानी करीब ₹17,120 है। ईयरबड्स में Dynaudio के साथ तैयार किया गया चौथी पीढ़ी का डुअल ड्राइवर सिस्टम और डुअल DAC दिया गया है। ये 48kHz/24-bit लॉसलेस ऑडियो और स्पेशियल ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। नॉयस कैंसिलेशन के लिए 6nm चिप दी गई है और कंपनी रोजमर्रा के शोर को 99.8% तक कम करने का दावा करती है। इनमें 20 से ज्यादा भाषाओं में AI Translation, Bluetooth 6.1, IP55 रेटिंग और वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है। केस के साथ बैटरी 53 घंटे तक चलती है।
  • कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
    Vivo ने चीन में अपने नए Buds Clip TWS ईयरफोन लॉन्च किए हैं। इनका डिजाइन सामान्य इन-ईयर ईयरफोन से अलग है और इन्हें कान के अंदर डालने के बजाय क्लिप की तरह पहना जाता है। इनमें 12mm डुअल मैग्नेटिक मूविंग कॉइल ड्राइवर, Hi-Res Audio Wireless, LDAC और स्पैटियल ऑडियो मिलता है। कॉलिंग के लिए AI आधारित नॉइज रिडक्शन दिया गया है। ईयरफोन Bluetooth 5.4 के साथ एक साथ तीन डिवाइस से कनेक्ट हो सकते हैं। इनकी बैटरी 10 घंटे और चार्जिंग केस के साथ 42 घंटे तक चलने का दावा है। कीमत 599 युआन है।
  • boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
    boAt ने CREST AI के साथ boAt Airdopes Prime 800D को पेश किया है। boAt Airdopes Prime 800D with CREST AI की कीमत ₹1,999 है। ईयरबड्स Raven Black और Royal Blue कलर में उपलब्ध हैं। इन ईयरबड्स को ई-कॉमर्स साइट Amazon और कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। boAt Airdopes Prime 800D में CREST AI के साथ डॉल्बी ऑडियो और boAt सिग्नेचर साउंड के लिए ट्यून्ड 11mm डायनामिक ड्राइवर मिलते हैं। बैटरी बैकअप की बात करें तो ईयरबड्स एक बार चार्ज होकर 45 घंटे तक चल सकते हैं।
  • बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
    ZuckOff ऐप को डेवलपर द्वारा Meta Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेज जैसे डिवाइस बिना मंजूरी फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे गलत इस्तेमाल को लेकर पैदा हुई चिंता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। Zuckoff एक प्राइवेसी ऐप है जो कि अगस्त, 2026 में लॉन्च की गई थी। यह ऐप ब्लूटूथ सिग्नेचर को स्कैन करके यूजर्स को अलर्ट करता है, जब कोई भी कैमरा से लैस स्मार्ट ग्लासेस जैसे कि Ray-Ban Meta या Snap ग्लास पहने हुए आस-पास से गुजरता है।
  • Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
    Huawei ने FreeBuds 7 वायरलेस ईयरबड्स को चीन में लॉन्च कर दिया है। इनकी कीमत 999 युआन रखी गई है। नए ईयरबड्स में तीसरी पीढ़ी का Audio AI Chip, Dual-DSP Architecture और NPU AI प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक ये आसपास के शोर को हर सेकेंड 4 लाख बार तक सैंपल कर सकते हैं और नॉइस प्रोसेसिंग लेटेंसी सिर्फ 8 माइक्रोसेकंड है। कॉलिंग के लिए 100dB Two-Way Silent Call फीचर दिया गया है। एक ईयरबड का वजन 4.3 ग्राम है। वहीं, चार्जिंग केस के साथ बैटरी 42 घंटे तक चलने का दावा किया गया है।
  • Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
    Motorola ने IFA 2026 में अपनी नई Moto Watch Ultra स्मार्टवॉच लॉन्च की है। इसमें 46mm स्टेनलेस स्टील बॉडी के साथ 1.5 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 2700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्मार्टवॉच में Wear OS 6, LTE eSIM, डुअल-बैंड GPS और NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें Google Gemini और Motorola Qira AI असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है। हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए कंपनी ने Polar के साथ साझेदारी की है। वॉच में 550mAh बैटरी है, जो Always-On Display बंद रखने पर 2 दिन तक चल सकती है। अमेरिका में इसकी कीमत 349.99 डॉलर है।
  • URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
    URBAN की ओर से एक ऐसा स्मार्ट फिटनेस बैंड URBAN ARC लॉन्च किया गया है जो बिना डिस्प्ले के साथ AI पावर्ड मीटिंग रिकॉर्ड कर सकता है। यह चौबीसों घंटे और सातों दिन यूजर के लिए हेल्थ ट्रैकिंग भी कर सकता है। फिटनेस बैंड में कोई स्क्रीन नहीं लगी है और इसे कलाई पर बांधा जा सकता है।

Ai Wearable - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »