Galaxy Buds 4 Pro में कंपनी ने इसके एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर को अपग्रेड किया है। ये ANC 2.0 को सपोर्ट करते हैं।
Photo Credit: Samsung
Galaxy Buds 4 Pro में टू-वे स्पीकर सपोर्ट दिया गया है।
Samsung Galaxy Buds 4 Pro को कंपनी ने Galaxy S26 सीरीज के साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी के लेटेस्ट ईयरबड्स Galaxy Buds 3 Pro के सक्सेसर बनकर आए हैं। नए ईयरबड्स में कंपनी ने कई अपग्रेड किए हैं जो यूजर्स को लुभा सकते हैं। Buds 4 Pro में हेड जेस्चर इसका हाइलाइट फीचर है। यानी सिर हिलाने के इशारे पर ही ये कई तरह के एक्शन कर सकते हैं। उदाहरण के लिए कॉल रिसीव करना या डिक्लाइन करना, नोटिफिकेशन सुनना या रीड करने से रोकना, और अलार्म को डिसमिस करना जैसे काम। कंपनी ने इनमें Adaptive ANC फीचर दिया है यानी वातावरण के मुताबिक ये अपनी ANC क्षमता का इस्तेमाल करते हैं। नए मॉडल में लंबी बैटरी और कई अन्य खास फीचर्स हैं। आइए जानते हैं विस्तार से इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में।
Samsung Galaxy Buds 4 की भारत में कीमत 16,999 रुपये है। ये ब्लैक और व्हाइट कलर में पेश किए गए हैं। वहीं, Galaxy Buds 4 Pro को 22,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इन्हें ब्लैक, पिंक गोल्ड, और व्हाइट कलर में पेश किया गया है। ईयरबड्स को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon से भी खरीदा जा सकेगा। सेल 11 मार्च से शुरू होगी।
Samsung Galaxy Buds 4 Pro को कंपनी ने Galaxy S26 सीरीज के साथ पेश किया है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy Buds 4 Pro में कंपनी ने कई फीचर्स अपग्रेड किए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इनके डिजाइन, फंक्शन, बैटरी आदि के बारे में खास बातें।
नए ईयरबड्स में रिफाइन, फ्लैटर एर्गोनॉमिक डिजाइन मिलता है। ये पहले से ज्यादा स्टेबल डिजाइन के साथ नजर आते हैं। केस में ट्रांसपेरेंट लिड दिया गया है।
Galaxy Buds 4 Pro में टू-वे स्पीकर सपोर्ट दिया गया है। इनमें 24-bit/96 kHz Hi-Fi ऑडियो और 40kHz hi-fi आउटपुट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें Bluetooth 6.1 का सपोर्ट है और ये AAC, SBC, और SSC UHQ कोडेक को सपोर्ट करते हैं।
हेड जेस्चर- Galaxy Buds 4 Pro अब केवल अपना सिर हिलाकर कई तरह के एक्शन ले सकते हैं। जैसे हां में सिर हिलाकर कॉल का उत्तर देना, या फिर दाएं-बाएं सिर हिलाकर कॉल को डिसमिस करना। इसी तरह यह फीचर अलार्म, रिमाइंडर, नोटिफिकेशंस के लिए भी काम करता है।
Galaxy Buds 4 Pro में कंपनी ने इसके एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर को अपग्रेड किया है। ये ANC 2.0 को सपोर्ट करते हैं। ईयरटिप में भी सिलिकॉन का इस्तेमाल किया है जिससे कि बेहतर आइसोलेशन मेंटेन की जा सके।
Galaxy Buds 4 Pro में कंपनी ने AI को बखूबी इंटीग्रेट किया है। ये गैलेक्सी ईकोसिस्टम से ज्यादा गहरे जुड़ सकते हैं। कंपनी ने Bixby, Google Gemini और Perplexity जैसे एजेंट्स के साथ सपोर्टिव होने की बात कही है। बिना स्मार्टफोन की मदद के यूजर्स इनमें AI फीचर्स इस्तेमाल कर सकते हैं।
Galaxy Buds 4 Pro में प्रत्येक बड में 61mAh की बैटरी दी गई है। चार्जिंग केस की 530mAh बैटरी को मिलाकर ये लम्बा बैकअप दे सकते हैं। ये ANC के साथ 7 घंटे का प्लेबैक दे सकते हैं जबकि चार्जिंग केस के साथ 30 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। चार्जिंग के लिए USB Type-C का सपोर्ट है। कंपनी ने इन्हें IP57 रेटिंग से लैस किया है। ये 30 मिनट तक 1 मीटर गहरे पानी में भी चल सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत