• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • चश्मा अब दिल की धड़कन को करेगा ट्रैक, 12MP कैमरा के साथ लॉन्च हुए Oakley Meta के AI ग्लास

चश्मा अब दिल की धड़कन को करेगा ट्रैक, 12MP कैमरा के साथ लॉन्च हुए Oakley Meta के AI ग्लास

Oakley और Meta ने भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्ट ग्लासेज Oakley Meta Vanguard लॉन्च कर दिए हैं।

चश्मा अब दिल की धड़कन को करेगा ट्रैक, 12MP कैमरा के साथ लॉन्च हुए Oakley Meta के AI ग्लास

Photo Credit: Oakley

Oakley Meta Vanguard में 12 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Oakley Meta Vanguard में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • Oakley Meta Vanguard 3K रेजॉल्यूशन तक वीडियो शूट कर सकता है।
  • Oakley Meta Vanguard धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग से लैस है।
विज्ञापन

Oakley और Meta ने भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्ट ग्लासेज Oakley Meta Vanguard लॉन्च कर दिए हैं। इन ग्लासेज को फिटनेस लवर्स और एथलीट के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें फिटनेस ट्रैकिंग कैपेसिटी, ओपन ईयर ऑडियो सपोर्ट और हिंदी वॉइस कमांड की सुविधा मिलती है। इन ग्लासेज में 12 मेगापिक्सल का बिल्ट इन कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Oakley Meta Vanguard  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Oakley Meta Vanguard Price

कीमत की बात की जाए तो Oakley Meta Vanguard की कीमत 52,300 रुपये है। यह सनग्लास हट और लेंसक्राफ्टर्स जैसे ऑप्टिकल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Oakley Meta Vanguard Specifications

Oakley Meta Vanguard में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो कि 3K रेजॉल्यूशन तक वीडियो शूट कर सकता है। इस कैमरा में वाइड फील्ड व्यूइंग एंगल है। यह स्लो मोशन और हाइपरलैप्स वीडियो कैप्चर कर सकता है। इस ग्लासेज में ओपन-इयर स्पीकर भी हैं, जिससे यूजर्स बाहरी आवाजों को बाधित किए बिना म्यूजिक, कॉल और वॉइस रिस्पॉन्स सुन सकते हैं। Meta Vanguard को वर्कआउट के दौरान हैंड्स-फ्री उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है। 

यह डिवाइस को परफॉर्मेंस आईवियर कंपनी ओकले और मेटा की एआई और स्मार्ट फीचर्स की साझेदारी में तैयार हुआ है। Oakley Meta Vanguard वर्कआउट, लंबी दौड़, साइकिलिंग और हाई-एक्शन स्पोर्ट्स के लिए एक खास टूल है। यह ग्लासेज एथलीट ट्रेनिंग या कॉम्पीटिशन के दौरान उपयोग करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे उन्हें बार-बार अपने फोन या स्मार्टवॉच देखने की जरूरत नहीं पड़ती है।

ग्लासेज धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग से लैस हैं। ये ग्लासेज  हेलमेट और कैप के साथ आराम से फिट हो जाता है, जिससे आउटडोर एक्टिविटी आसानी से हो सकती है। ये ग्लासेज कॉलिंग, मैसेजिंग, फोटो क्लिक करने और म्यूजिक कंट्रोल जैसे हिंदी वॉइस कमांड का भी सपोर्ट करते हैं। ओकले के PRIZM लेंस कंट्रास्ट और कलर को बेहतर बनाते हैं, जिससे एथलीट आउटडोर कंडीशन में ज्यादा क्लियर देख पाते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »