• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Pebble के नए Qore 2 स्मार्टबैंड में है 45 दिन की बैटरी, कई हेल्थ और फिटनेस फीचर्स! स्पेशल प्राइस पर हुआ लॉन्च

Pebble के नए Qore 2 स्मार्टबैंड में है 45 दिन की बैटरी, कई हेल्थ और फिटनेस फीचर्स! स्पेशल प्राइस पर हुआ लॉन्च

Pebble Qore 2 भारत में लॉन्च हुआ है, जो बिना स्क्रीन और सब्सक्रिप्शन के 24x7 हेल्थ ट्रैकिंग ऑफर करता है।

Pebble के नए Qore 2 स्मार्टबैंड में है 45 दिन की बैटरी, कई हेल्थ और फिटनेस फीचर्स! स्पेशल प्राइस पर हुआ लॉन्च

Photo Credit: Pebble

Pebble Qore 2 स्क्रीनलेस डिजाइन के साथ 45 दिन की बैटरी लाइफ ऑफर करता है

ख़ास बातें
  • Pebble Qore 2 बिना स्क्रीन के 24x7 हेल्थ ट्रैकिंग ऑफर करता है
  • बैंड में 45 दिनों तक चलने वाली बैटरी दी गई है
  • AI हेल्थ एनालिसिस के लिए कोई सब्सक्रिप्शन फीस नहीं
विज्ञापन

Pebble ने भारत में अपना नया स्क्रीनलेस वेलनेस बैंड Qore 2 लॉन्च किया है। यह डिवाइस उन यूजर्स को टारगेट करता है, जो बिना किसी डिस्प्ले और सब्सक्रिप्शन फीस के डेली हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग चाहते हैं। Pebble Qore 2 में 24x7 हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें हार्ट रेट, SpO2, HRV, बॉडी टेम्परेचर, स्ट्रेस और स्लीप ट्रैकिंग शामिल है। कंपनी के मुताबिक, मेटल बॉडी के साथ आने वाला यह बैंड 45 दिनों तक की बैटरी लाइफ ऑफर करता है।

Pebble Qore 2 की बुकिंग कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है, जहां इसे स्पेशल लॉन्च प्राइस 3,799 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसका रेगुलर MRP 5,999 रुपये बताया गया है। यह वेलनेस बैंड आने वाले समय में Amazon, Flipkart और अन्य इलेक्ट्रॉनिक रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। Qore 2 को Lunar Brown, Nebula Blue और Cosmic Black कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है।

फीचर्स की बात करें तो Pebble Qore 2 स्क्रीनलेस डिजाइन के साथ आता है और Pebble Halo मोबाइल ऐप के जरिए काम करता है। कंपनी के मुताबिक, ऐप में AI Health Analysis दिया गया है, जिसके लिए किसी तरह की मंथली या एनुअल सब्सक्रिप्शन फीस नहीं ली जाएगी। बैंड में स्टेप ट्रैकिंग, स्लीप एनालिसिस और स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो डेली हेल्थ डेटा को रिकॉर्ड करते हैं।

Pebble Qore 2 में कुछ स्मार्ट फीचर्स भी शामिल किए गए हैं, जैसे कस्टमाइजेबल हाइड्रेशन रिमाइंडर, सेडेंटरी अलर्ट, Find My Device, कैमरा शटर कंट्रोल और हैप्टिक कॉल नोटिफिकेशन्स। चूंकि इसमें कोई स्क्रीन नहीं है, इसलिए यह यूजर्स को बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के हेल्थ ट्रैकिंग का एक्सपीरियंस देने पर फोकस करता है।

डिजाइन और बिल्ड की बात करें तो बैंड में रिप्लेसेबल स्ट्रैप्स दी गई हैं और इसका बॉडी 5ATM वाटर रेजिस्टेंस को सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, Qore 2 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह फिटनेस, टेक्नोलॉजी और स्टाइल तीनों को ध्यान में रखकर अलग-अलग तरह के यूजर्स को अपील कर सके।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »