Ai Chatbot

Ai Chatbot - ख़बरें

  • Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
    Apple ने अमेरिका में नया AI हेल्थ रिसर्च ऐप लॉन्च किया है। इसके जरिए कंपनी यह समझना चाहती है कि लोग स्वास्थ्य संबंधी सवालों के लिए AI चैटबॉट्स का इस्तेमाल कैसे करते हैं। इस रिसर्च के लिए Apple ने OpenEvidence के साथ पार्टनरशिप की है। ऐप मेडिकल जर्नल्स और रिसर्च के आधार पर सवालों के जवाब देगा। यूजर्स चाहें तो Apple HealthKit का डेटा भी शेयर कर सकेंगे। इस स्टडी में 2 लाख तक लोगों को शामिल करने की योजना है। फिलहाल यह ऐप अमेरिका में 21 साल या उससे अधिक उम्र के योग्य iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
  • अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
    Apple ने App Store पर Dating Apps और Romantic AI Chatbots के लिए नए Age Rating नियमों का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक, Dating and Relationships फीचर वाले ऐप्स को कम से कम 18+ रेटिंग देनी होगी। इसमें AI Companion ऐप्स भी शामिल हैं, जहां वर्चुअल कैरेक्टर रोमांटिक या सेक्शुअल कंटेंट के जरिए बातचीत करते हैं। नए Content Descriptors 16 नवंबर 2026 से App Store Connect में उपलब्ध होंगे। डेवलपर्स को 12 जनवरी 2027 तक अपनी ऐप्स की जानकारी अपडेट करनी होगी। इसके अलावा, Apple ने Real-World Location Sharing फीचर के लिए भी नया Content Descriptor जोड़ा है।
  • AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
    ChatGPT और दूसरे AI चैटबॉट्स के बढ़ते इस्तेमाल के बीच एक नई रिसर्च में इंसानों के व्यवहार पर संभावित असर को लेकर सवाल उठाया गया है। रिसर्चर्स के मुताबिक, AI के साथ लगातार बातचीत करने पर इंसान अनजाने में उसके बातचीत करने के तरीके को अपनाने लग सकते हैं। इस संभावित स्थिति को 'रोबोटॉइड ह्यूमैननेस' नाम दिया गया है। रिसर्च में यह भी बताया गया है कि AI से मिलने वाला लगातार फीडबैक किसी व्यक्ति के खुद को देखने के नजरिए को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, यह अभी एक सैद्धांतिक मॉडल है और इसके असर को साबित करने के लिए आगे एक्सपेरिमेंट की जरूरत है।
  • AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
    भारत में AI का इस्तेमाल अब चैटबॉट और कंटेंट जनरेशन से आगे बढ़ रहा है। नई भारतीय टेक्नोलॉजी कंपनियां AI को सर्च, फाइनेंस, डिजिटल कंटेंट और AI इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में इस्तेमाल कर रही हैं। NeuroRank यह समझने पर फोकस करता है कि ChatGPT, Gemini और दूसरे AI प्लेटफॉर्म किसी ब्रांड को किस तरह दिखाते हैं। jUMPP AI की मदद से पर्सनल फाइनेंस मैनेजमेंट को आसान बनाने की कोशिश कर रहा है। Vigyanlabs AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करता है, जबकि Techmaster टेक्नोलॉजी को डिजिटल कंटेंट के जरिए आसान तरीके से समझाने पर फोकस करता है। जानें इन चारों टेक्नोलॉजी की खासियत।
  • भारत में AI बना पहली पसंद, 60% यूजर्स AI चैटबॉट पर सर्च से करते हैं दिन की शुरुआत
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भारतीयों के लिए ऑनलाइन जानकारी खोजने का मुख्य साधन बनता जा रहा है। YouGov की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई है जिसका शीर्षक 'How AI is Changing Online Discovery in 2026' है। शहरी भारत में ऑनलाइन जानकारी खोजने वाले 89% लोग किसी न किसी तरह से AI असिस्टेंट का इस्तेमाल करते हैं।
  • रात 12 बजे के बाद नहीं चलेगा सोशल मीडिया! इस देश की सरकार ने बनाए नए नियम
    ब्रिटेन सरकार ने किशोरों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर नए नियमों का ऐलान किया है। प्रस्तावित नियमों के तहत 16 और 17 साल के सोशल मीडिया यूजर्स के लिए रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक डिफॉल्ट ओवरनाइट कर्फ्यू लागू किया जाएगा। इसके साथ ही Auto-play वीडियो और Personalized Feed जैसे फीचर्स भी डिफॉल्ट रूप से बंद रहेंगे। सरकार का कहना है कि इन कदमों का उद्देश्य बच्चों की नींद, पढ़ाई और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। नए नियमों को इस साल के अंत तक संसद में पेश किया जाएगा और इन्हें Spring 2027 से लागू करने की योजना है।
  • Google Gemini Hacks: AI बोलेगा आपकी 'देसी' भाषा, बस बदलनी होंगी ये चंद सेटिंग्स
    Google Gemini का इस्तेमाल पढ़ाई, कंटेंट राइटिंग, ऑफिस के काम और रोजमर्रा के सवालों के जवाब पाने के लिए किया जाता है। हालांकि कई हिंदी यूजर्स को AI से मिलने वाले जवाब जरूरत से ज्यादा किताबी या अनुवाद जैसे लगते हैं। ऐसे में Gemini के Personalization फीचर्स काफी काम आ सकते हैं। Instructions for Gemini और Language Settings की मदद से यूजर्स AI को अपनी पसंद और जरूरतों के हिसाब से सेट कर सकते हैं। अगर आप Gemini से ज्यादा नेचुरल, आसान या प्रोफेशनल हिंदी में जवाब चाहते हैं, तो कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर अपना अनुभव बेहतर बना सकते हैं।
  • ChatGPT से हिंदी में बेहतर जवाब चाहिए? इसे अपने हिसाब से ऐसे करें पर्सनलाइज
    ChatGPT का इस्तेमाल करने वाले कई यूजर्स को अक्सर अपनी जरूरत के मुताबिक जवाब पाने के लिए बार-बार निर्देश देने पड़ते हैं। हालांकि प्लेटफॉर्म में ऐसे कई Personalization फीचर्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से इसे अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। Memory, Personality और Custom Instructions जैसे फीचर्स ChatGPT को आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर तरीके से समझने में मदद करते हैं। अगर आप हिंदी में ज्यादा सटीक और उपयोगी जवाब चाहते हैं, तो कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर अपने अनुभव को बेहतर बना सकते हैं। यहां जानिए ChatGPT को पर्सनलाइज करने का आसान तरीका।
  • क्या AI आपको गलत बातों पर यकीन दिला रहा है? ये नई रिसर्च आपके होश उड़ा देगी!
    एक नई रिसर्च में दावा किया गया है कि AI चैटबॉट्स का “sycophancy” व्यवहार यूजर्स को गलत दिशा में ले जा सकता है। arXiv पर प्रकाशित इस स्टडी के मुताबिक जब चैटबॉट्स यूजर की हर बात से सहमत होते हैं, तो एक “delusional spiraling” शुरू हो सकता है, जिसमें यूजर का भरोसा गलत जानकारी पर बढ़ता जाता है। यह समस्या सिर्फ कमजोर यूजर्स तक सीमित नहीं है, बल्कि तार्किक सोच रखने वाले लोग भी इसका शिकार हो सकते हैं। रिसर्च के अनुसार मौजूदा सेफ्टी उपाय भी इस जोखिम को पूरी तरह खत्म नहीं कर पा रहे हैं।
  • Elon Musk का ChatGPT पर तीखा निशाना, बोले "बच्चों को इससे दूर रखें"
    Elon Musk ने OpenAI के ChatGPT को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह AI चैटबॉट बच्चों और मानसिक रूप से कमजोर लोगों के लिए सुरक्षित नहीं हो सकता। यह बयान कनाडा में हुई एक स्कूल शूटिंग के बाद सामने आया है, जिसमें आरोप है कि संदिग्ध हमलावर ने घटना से पहले ChatGPT के साथ कई बातचीत की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन चैट्स को OpenAI के सिस्टम ने फ्लैग किया था, लेकिन कंपनी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। इस मामले के बाद AI चैटबॉट्स की जिम्मेदारी और सुरक्षा को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।
  • AI के जरिए अब चौबीसों घंटे मिलेगी वीजा हेल्प, BLS ने मशीनों में जोड़ा Voicebot
    BLS International ने Spain–Ireland वीजा मिशन के लिए AI पावर्ड VoiceBot लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक यह सिस्टम 24x7 काम करेगा और वीजा से जुड़े सवालों के रियल टाइम जवाब देगा। VoiceBot 15 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है और डॉक्युमेंटेशन से लेकर कांसुलर सर्विस तक जानकारी देने में सक्षम है। यह Azure ML आधारित मशीन लर्निंग प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और मौजूदा सिस्टम से API के जरिए इंटीग्रेट किया गया है। कंपनी इसे आगे ग्लोबल स्तर पर रोलआउट करने की योजना बना रही है।
  • AI से की गई बातें कंपनी सुन रही है? मार्केट में आया नया प्राइवेट चैटबॉट, फ्री में करें यूज
    Signal के फाउंडर Moxie Marlinspike ने Confer नाम का एक नया AI चैटबॉट पेश किया है, जिसे प्राइवेसी-फर्स्ट सर्विस के तौर पर डिजाइन किया गया है। आम AI चैटबॉट्स की तरह इसमें की गई बातचीत सर्वर पर readable नहीं होती। Confer में चैट रिक्वेस्ट्स लोकली एन्क्रिप्ट होती हैं और cryptographic keys यूजर के डिवाइस पर ही रहती हैं। सर्वर साइड पर Trusted Execution Environment का इस्तेमाल किया गया है, जिससे AI प्रोसेस आइसोलेटेड हार्डवेयर एनवायरनमेंट में रन होता है। Marlinspike ने AI कंपनियों पर यूजर डेटा को स्टोर, मॉनेटाइज और विज्ञापनों के लिए इस्तेमाल करने की चिंता भी जताई है।
  • ChatGPT का अमीर यूजर्स कर रहे हैं सबसे ज्यादा उपयोग, जानें क्यों हो रहा उनके बीच लोकप्रिय?
    बिजनेस इंटेलिजेंस फर्म मॉर्निंग कंसल्ट की एक स्टडी के अनुसार, हाई इनकम वाले यूजर्स एआई टूल्स पर तेजी से निर्भर हो रहे हैं, जिनकी जिनकी सालाना इनकम $100,000 (लगभग 85 लाख रुपये) से ज्यादा है। सबसे खास बात यह है कि सबसे पसंदीदा टूल ChatGPT है, जिसके बाद Gemini और Microsoft Copilot आते हैं।
  • सिर्फ 4 घंटे के इलाज का बिल बना 1.72 करोड़, AI ने पकड़ ली गलतियां, बचाए 83% पैसे
    कभी-कभी टेक्नोलॉजी सिर्फ सुविधा नहीं, इंसाफ का जरिया भी बन जाती है। अमेरिका में एक परिवार ने अपने दिवंगत रिश्तेदार का भारी अस्पताल बिल चुकाने के बजाय, उसे चुनौती दी और इसमें उनकी सबसे बड़ी मदद एक AI चैटबॉट ने की। यह मामला भारत से बाहर का है, जहां इस परिवार ने अस्पताल का $195,000 (करीब 1.72 करोड़ रुपये) का बिल घटाकर सिर्फ $33,000 (करीब 27 लाख रुपये) करा दिया। दावा किया गया है कि यह Claude AI चैटबॉट की सलाह से संभव हुआ, जिसने बिल में कई गड़बड़ियों को पहचानने में मदद की।
  • WhatsApp लगा रहा AI चैटबॉट पर प्रतिबंध, ChatGPT और अन्य AI प्लेटफॉर्म नहीं करेंगे काम
    OpenAI के ChatGPT से लेकर Luzia, Poke और Perplexity के एआई हेल्पर्स तक कई कंपनियों के एसिस्टेंट अब 15 जनवरी, 2026 से काम नहीं करेंगे। नई पॉलिसी साफ तौर पर एआई प्रोवाइडर्स को वॉट्सऐप के बिजनेस एपीआई के जरिए एसिस्टेंट होस्ट करने से रोकती है। Meta का यह बदलाव कस्टमर सर्विस बॉट या लिमिटेड और टास्ट बेस्ड AI का उपयोग करने वाले कंपनियों को प्रभावित नहीं करेगा।

Ai Chatbot - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »