• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • Flipkart, Amazon जैसी ‘मीशो’ का बड़ा कदम, AI को बनाया ‘कस्‍टमर केयर’, 75% खर्च घटा

Flipkart, Amazon जैसी ‘मीशो’ का बड़ा कदम, AI को बनाया ‘कस्‍टमर केयर’, 75% खर्च घटा

मीशो का कहना है कि वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी है और कस्‍टमर सपोर्ट में एआई का इस्‍तेमाल करने से इस स्‍तर पर (call costs) उसके खर्चों में 75 फीसदी की कमी आई है।

Flipkart, Amazon जैसी ‘मीशो’ का बड़ा कदम, AI को बनाया ‘कस्‍टमर केयर’, 75% खर्च घटा

कंपनी बहुत जल्‍द 6 और भाषाओं में एआई का सपोर्ट शुरू करेगी।

ख़ास बातें
  • मीशो ने किया जेनरेटिव एआई का इस्‍तेमाल शुरू
  • एआई चैटबॉट के रूप में कर रहा काम
  • हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में दे रहा ग्राहकों को सपोर्ट
विज्ञापन
इंस्‍टेंट डिलिवरी प्‍लेटफॉर्म्‍स जैसे- ब्लिंकिट, जोमैटो अपने ग्राहकों की समस्‍या से निपटने के लिए चैट बॉट का इस्‍तेमाल करते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग साइट मीशो (Meesho) ने इससे एक कदम आगे बढ़कर कस्‍टमर केयर के रूप में एआई को अपने यहां जगह दी है। यह रोजाना लोगों की शिकायतों का निपटारा करेगा। यह जेनरेटिव एआई से पावर्ड, वॉयस बॉट है। मीशो का कहना है कि वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी है और कस्‍टमर सपोर्ट में एआई का इस्‍तेमाल करने से इस स्‍तर पर (call costs) उसके खर्चों में 75 फीसदी की कमी आई है।  

जनरेटिव एआई (GenAI) को आम भाषा में इस तरह से समझा जा सकता है कि इसमें किसी बॉट को खूब सारा डेटा अपलोड करके ट्रेनिंग दी जाती है। मीशाे के मामले में वॉयस बॉट, लोगों की आवाज पहचानकर उनकी प्रॉब्‍लम सुनेगा और उसका निपटारा करेगा।   

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मीशो ने बताया है कि फ‍िलहाल उसका AI बॉट अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में सपोर्ट करता है और रोजाना 60 हजार कस्‍टमर कॉल हैंडल करता है। कंपनी बहुत जल्‍द 6 और भाषाओं में एआई का सपोर्ट शुरू करेगी। 

टेकक्रंच की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में मीशो के 16 करोड़ से ज्‍यादा कस्‍टमर हैं। इनमें से 80 फीसदी छोटे शहरों, कस्बों और गांवों में हैं। 4.9 अरब डॉलर की वैल्‍यू वाला यह स्टार्टअप हर साल 5 अरब डॉलर से ज्‍यादा की सेल करता है। 

हालांकि कंपनी ने यह डिटेल शेयर नहीं की है कि उसने कैसे प्रति-कॉल आने वाले खर्च को एआई बॉट की मदद से 75 फीसदी तक कम किया। कंपनी का दावा है कि ग्राहकों की 95 फीसदी परेशानियां बॉट सॉल्‍व कर लेता है, सिर्फ 5 फीसदी कॉल में इंसानी दखल की जरूरत पड़ती है। कंपनी का कहना है कि वॉयस बॉट के आने से य‍ह भी सुनिश्चित होगा कि कस्‍टमर केयर चौबीसों घंटे काम करता रहे।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  11. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »