• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • Meta AI ने 21 वर्षीय महिला को खुदखुशी से बचाने के लिए कुछ ऐसे की पुलिस की मदद

Meta AI ने 21 वर्षीय महिला को खुदखुशी से बचाने के लिए कुछ ऐसे की पुलिस की मदद

Meta द्वारा समय रहते उत्तर प्रदेश पुलिस को अलर्ट भेजा गया, जिसके चलते एक 21 वर्षीय महिला की जान बचाई गई।

Meta AI ने 21 वर्षीय महिला को खुदखुशी से बचाने के लिए कुछ ऐसे की पुलिस की मदद

Photo Credit: Reuters

ख़ास बातें
  • Meta द्वारा समय रहते उत्तर प्रदेश पुलिस को अलर्ट भेजा गया
  • इसके चलते एक 21 वर्षीय महिला की जान बचाई गई
  • महिला ने गले में फंदा लगाकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था
विज्ञापन
Meta AI ने एक 21 वर्षीय महिला की जान बचाने में मदद की। घटना भारत के उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर की है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति द्वारा छोड़े जाने से परेशान थी। महिला ने गले में फंदा लगाकर वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। वीडियो के वायरल होने पर मेटा (Meta) द्वारा पुलिस महानिदेशायल के सोशल मीडिया सेंटर को अलर्ट भेजा गया। अलर्ट मिलने पर पुलिस ने समय रहते महिला की जान बचाई। पुलिस ने महिला के पति को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी उम्र 23 वर्ष बताई जा रही है।

समाचार एजेंसी पीटीआई (via NDTV) की रिपोर्ट में बताया गया है कि Meta द्वारा समय रहते उत्तर प्रदेश पुलिस को अलर्ट भेजा गया, जिसके चलते एक 21 वर्षीय महिला की जान बचाई गई। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, महिला ने अपने गले में फंदा लगाकर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जब वीडियो वायरल हो रहा था, तभी पुलिस महानिदेशालय के कार्यालय के सोशल मीडिया सेंटर को मेटा से अलर्ट मिला, जिसके बाद पुलिस तुरंत महिला के गांव का पता लगाकर मौके पर पहुंची और लड़की को आत्महत्या करने से रोका गया।

एजेंसी को ACP मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि घटना 'शनिवार दोपहर की है, जब सोशल मीडिया सेंटर पर मेटा एआई से अलर्ट मिला कि एक युवती फंदे से लटक रही है। पुलिस ने इस अलर्ट पर तुरंत कार्रवाई की और एक टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद महिला को सुरक्षित बचाया गया।

महिला अपने पति द्वारा छोड़े जाने से परेशान थी और यही कारण था कि वह आत्महत्या करने वाली थी। पति की उम्र 23 साल बताई गई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इन दोनों ने परिवार की रजामंदी के बिना ही शादी की थी, जिसके बाद गैरकानूनी शादी होने के चलते पति अपने परिवार के पास वापस चला गया था। 

महिला को बाद में स्वस्थ घोषित किया गया और रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस लगातार उससे संपर्क में है। महिला के पति की गिरफ्तारी के बाद अब मामले की पूरी जांच की जा रही है और लड़की की काउंसलिंग भी की जा रही है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Meta AI, meta AI alert, meta ai chatbot, Meta
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »