5g Technology

5g Technology - ख़बरें

  • Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
    Vivo V80 Lite 5G कल लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी इसे मलेशिया की मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में फोन को पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे मार्केट्स में एंट्री मिली है। Vivo V80 Lite 5G के मलेशिया लॉन्च से पहले फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशंस और प्राइस डिटेल्स सामने आ गए हैं।
  • Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
    Poco X8 Power 5G भारत में 4 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है। फोन के लिए कंपनी अधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। 4 सितंबर दोपहर 12 बजे फोन का लॉन्च बताया गया है। Flipkart के माध्यम से फोन उपलब्ध होगा। Poco X8 Power 5G में 6.83 इंच का डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन में कंपनी IP68 व IP69K रेटिंग भी दे सकती है। रियर में यह 50MP के मेन कैमरा से लैस होगा।
  • Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
    Redmi 17C 5G को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.9 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में DC डिमिंग और TUV राइनलैंड सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। डिवाइस 6000mAh बैटरी के साथ पैक होकर आता है।
  • 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
    2024 में पॉप स्टार M.I.A. की Tin Foil Hat लॉन्च होने के बाद Aluminium Foil और 5G सिग्नल को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे वायरल हुए। इस फीचर में बताया गया है कि 5G, Wi-Fi और Bluetooth जैसी रेडियो तरंगें कैसे काम करती हैं और Aluminium Foil उनका व्यवहार किस तरह प्रभावित करता है। साथ ही Faraday Cage, Electromagnetic Shielding और वैज्ञानिक रिसर्च के आधार पर यह समझाया गया है कि किन परिस्थितियों में Aluminium Foil सिग्नल को कमजोर कर सकता है और क्यों सामान्य तरीके से इसका इस्तेमाल 5G रेडिएशन से बचाव का तरीका नहीं माना जाता।
  • Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
    भारत में इस स्मार्टफोन को 15 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। Moto G Max का प्राइस लगभग 30,000 रुपये का हो सकता है। भारत में इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट हो सकता है। Moto G Max के इंटरनेशनल वेरिएंट में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। देश में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा हो सकता है।
  • भारत ने 6G की रेस में बढ़ाया कदम! 7,700 से ज्यादा पेटेंट फाइल, 2030 मिशन पर बड़ा अपडेट
    भारत सरकार ने 6G तकनीक को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा की है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत 6G एलायंस की बैठक में 6G से जुड़े सात वर्किंग ग्रुप्स की प्रगति का आकलन किया। संचार मंत्रालय के अनुसार, एलायंस से जुड़े संगठनों ने अब तक 5G और 6G तकनीकों से संबंधित 7,700 से अधिक पेटेंट दाखिल किए हैं, जिनमें 4,400 से ज्यादा विदेशी पेटेंट आवेदन शामिल हैं। वहीं, वैश्विक टेलीकॉम स्टैंडर्ड्स संस्था 3GPP में भारत की भागीदारी और तकनीकी योगदान भी पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है। बैठक में 2030 तक 6G इकोसिस्टम को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।
  • Airtel लाई भारत की पहली नेटवर्क स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी! भीड़ में भी नहीं अटकेगा इंटरनेट!
    Airtel ने भारत में नया Priority Postpaid सर्विस लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि यह 5G नेटवर्क स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित है और भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी स्टेबल कनेक्टिविटी देने के लिए तैयार किया गया है। Airtel के मुताबिक यूजर्स को “फास्टलेन” नेटवर्क एक्सेस मिलेगा, जिससे कॉलिंग, इंटरनेट और SMS सर्विस ज्यादा भरोसेमंद रहेगी। यह फीचर फिलहाल सभी पोस्टपेड प्लान्स में उपलब्ध है और मौजूदा यूजर्स को ऑटोमैटिक अपग्रेड मिलेगा। कंपनी ने बताया कि यह सर्विस 5G standalone सपोर्ट वाले स्मार्टफोन्स पर काम करेगी। इसकी शुरुआती कीमत 449 रुपये रखी गई है।
  • दुनिया अभी 5G में उलझी है, चीन ने 6G की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम
    चीन ने 6G नेटवर्क टेक्नोलॉजी की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 6GHz फ्रीक्वेंसी बैंड के ट्रायल इस्तेमाल को मंजूरी दी है। MIIT के मुताबिक यह स्पेक्ट्रम शुरुआती रिसर्च और टेस्टिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। ट्रायल्स IMT-2030 (6G) Promotion Group के तहत होंगे, जो चीन में 6G डेवलपमेंट को कोऑर्डिनेट करता है। सरकार का कहना है कि इससे नई ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी, नेटवर्क आर्किटेक्चर और भविष्य के कम्युनिकेशन सिस्टम्स की टेस्टिंग में मदद मिलेगी। यह पहल 6G स्टैंडर्डाइजेशन और इंडस्ट्रियल तैयारी को भी सपोर्ट करेगी।
  • AI+ Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G होंगे 9 अप्रैल को भारत में लॉन्च, डिजाइन से लेकर फीचर्स का खुलासा
    AI+ Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाले हैं। Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G भारतीय बाजार में 9 अप्रैल को लॉन्च होंगे। टीजर इमेज में Nova 2 Ultra 5G ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पर्पल और रेड कलर में नजर आया है। वहीं Nova 2 5G ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और पर्पल शेड्स में नजर आया है। हालांकि, इन  शेड्स के आधिकारिक नाम का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।
  • Oppo Reno 15 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
    इस सीरीज के Oppo Reno 15 Pro 5G और Reno 15 Pro Mini 5G में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स में कंपनी की PureTone Technology भी मिलेगी, इससे इमेज को आसपास की लाइट और कलर के साथ बैलेंस किया जा सकेगा। Oppo Reno 15 Pro 5G और Reno 15 Pro Mini 5G में 3.5x जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया जाएगा।
  • Tata Sierra First Impression: हाईटेक अवतार में लौट आई Tata की आइकॉनिक SUV
    नई Tata Sierra को हमने 6-8 घंटे चलाकर इसके डिजाइन, प्रीमियम केबिन, ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, JBL साउंड सिस्टम, 5G कनेक्टेड फीचर्स और ADAS क्षमताओं को टेस्ट किया। Tata ने लेगेसी और मॉडर्न फीचर्स का अच्छा संतुलन रखा है। सेफ्टी, टेक और ड्राइविंग कम्फर्ट काफी प्रभावित करते हैं। शुरुआती अनुभव बताता है कि Sierra अपने सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनकर आई है।
  • '25 साल बाद लौटी Tata की Sierra कार, इमोशन के साथ अब और ज्यादा प्रीमियम'
    नई सिएरा को पेट्रोल के दो और डीजल के एक इंजन में लाया गया गया है। Sierra का शुरुआती प्राइस 11.49 लाख रुपये का है। यह टाटा के नए Tidal 2.0 सॉफ्टवेयर-डिफाइंड प्लेटफॉर्म पर चलती है, जो 5G और Snapdragon के साथ आता है। इसमें ADAS L2, इंफोटेनमेंट, क्लस्टर और व्हीकल सेटिंग्स सभी प्रमुख फंक्शंस सॉफ्टवेयर से कंट्रोल होते हैं।
  • Wobble भारत में लॉन्च करने जा रहा अपना पहला स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
    Wobble भारतीय बाजार में अपना पहले स्मार्टफोन लेकर आ रहा है, जिसकी घोषणा आने वाले हफ्तों में होगी। अगले महीने एक इवेंट आयोजित होगा, जहां पर आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी। Wobble बेंगलुरु बेस्ड Indkal टेक्नोलॉजी का ब्रांड है जो वर्तमान में डिस्प्ले और स्मार्टफोन की पेशकश करता है। हालांकि, Wobble ने अभी तक अपने स्मार्टफोन के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया है।
  • BSNL की 5G सर्विस के लॉन्च की तैयारी, पूरा हुआ ट्रायल
    कंपनी ने 5G नेटवर्क के लिए टेस्टिंग पूरी कर ली है। कंपनी के 4G नेटवर्क को अपग्रेड किया जा सकता है और इसके लिए ट्रायल किया जा रहा है। कंपनी की 5G सर्विस को जल्द लॉन्च किया जाएगा। पिछले महीने प्रधानमंत्री Narendra Modi ने BSNL के लगभग एक लाख 4G टावर्स का उद्धाटन किया था। कंपनी के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है।
  • भारत में 6G की जबरदस्त तैयारी, गांव से लेकर आसमान तक चलेगा तेज इंटरनेट
    6G सिर्फ 5G से तेज ही नहीं बल्कि यह शहरी, ग्रामीण, घर के अंदर, बाहर, जमीन, समुद्र और आकाश में बेहतर हाई-स्पीड कनेक्टिविटी को AI के साथ जोड़ेगा। IIT हैदराबाद 6G की ग्रोथ में सबसे आगे है। उन्होंने आगे कहा कि कई सरकारी संस्थानों और डिपार्टमेंट के सपोर्ट के साथ इंस्टीट्यूट पहले ही 7 GHz बैंड में 6G प्रोटोटाइप, एडवांस MIMO (मल्टीपल-इनपुट मल्टीपल-आउटपुट) एंटीना एरेज और LEO (लो अर्थ ऑर्बिट) और GEO (जियोस्टेशनरी ऑर्बिट) दोनों ऑर्बिट के लिए सैटेलाइट-कंप्लाइंट सिस्टम का प्रदर्शन कर चुका है।

5g Technology - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »