BSNL के यूजर्स की संख्या घटी, Reliance Jio को मिले लाखों नए सब्सक्राइबर्स

Reliance Jio ने अप्रैल में लगभग 26.4 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। रिलायंस जियो को मार्च में 21.7 लाख नए सब्सक्राइबर्स मिले थे

BSNL के यूजर्स की संख्या घटी, Reliance Jio को मिले लाखों नए सब्सक्राइबर्स

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के 4G नेटवर्क का जल्द देश भर में लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Reliance Jio ने अप्रैल में लगभग 26.4 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं
  • Bharti Airtel को पिछले महीने 1.71 लाख नए मोबाइल सब्सक्राइबर्स मिले हैं
  • BSNL ने लगभग 1.55 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स गंवाए हैं
विज्ञापन
बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के सब्सक्राइबर्स की संख्या अप्रैल में बढ़ी है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अप्रैल में लगभग 26.4 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। रिलायंस जियो को मार्च में 21.7 लाख नए सब्सक्राइबर्स मिले थे। हालांकि, सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को अप्रैल में यूजर्स की संख्या घटने से झटका लगा है। 

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के डेटा के अनुसार, अप्रैल में रिलायंस जियो ने लगभग 26.4 लाख नए मोबाइल सब्सक्राइबर्स हासिल किए हैं। दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने पिछले महीने 1.71 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। भारती एयरटेल को मार्च में लगभग 12.5 लाख नए सब्सक्राइबर्स मिले थे। पिछले कुछ वर्षों से वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रही Vodafone Idea के लिए चुनौती बढ़ गई है। अप्रैल में Vodafone Idea को लगभग 6.47 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ है। मार्च में इस कंपनी के लगभग 5.4 लाख सब्सक्राइबर्स घटे थे। 

अप्रैल में BSNL ने लगभग 1.55 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स गंवाए हैं। हालांकि, मार्च में BSNL को 49,177 नए सब्सक्राइबर्स मिले थे। इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी को 4G नेटवर्क का दायरा कम होने और 5G नेटवर्क मौजूद नहीं होने से नुकसान हो रहा है। इससे कंपनी के रेवेन्यू पर भी बड़ा असर पड़ा है। BSNL के 4G नेटवर्क का जल्द देश भर में लॉन्च किया जा सकता है। इस नेटवर्क के लिए 93,450 टावर्स को इंस्टॉल किया जा चुका है। कंपनी के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस नेटवर्क को अपग्रेड कर 5G में कन्वर्ट किया जाएगा। 

हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया था, "हमने लगभग 93,450 टावर्स को इंस्टॉल किया है। इसमें C-DoT एक सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, BSNL एक सरकारी कंपनी, Tejas Networks एक प्राइवेट सेक्टर की कंपनी और Tata Consultancy Services (TCS) ने सिस्टम इंटीग्रेटर के तौर पर शामिल हैं। इन चारों ने एक साथ मिलकर 22 महीनों में देश का पहला स्टैक तैयार किया है।" उन्होंने बताया था कि दुनिया में 4G के लिए भारत स्वदेशी टेलीकॉम स्टैक वाला पांचवां देश बन गया है। इस लिस्ट में चीन, फिनलैंड, दक्षिण कोरिया और स्वीडन शामिल हैं। TCS की अगुवाई वाले एक कंसोर्शियम को BSNL के लिए एक लाख 4G साइट्स को इंस्टॉल करने से जुड़ा लगभग 19,000 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला था। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »