• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Rs 5,000 में 5G फोन! 8 जुलाई को मार्केट में उतर रहा AI+, लॉन्च होंगे 2 स्मार्टफोन

Rs 5,000 में 5G फोन! 8 जुलाई को मार्केट में उतर रहा AI+, लॉन्च होंगे 2 स्मार्टफोन

Flipkart पर इनके लिए लैंडिंग पेज लाइव हो गए हैं, जहां इन अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में कुछ जानकारियां सामने आती हैं।

Rs 5,000 में 5G फोन! 8 जुलाई को मार्केट में उतर रहा AI+, लॉन्च होंगे 2 स्मार्टफोन

AI+ स्मार्टफोन 5,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च होंगे

ख़ास बातें
  • 5,000 रुपये से शुरू होंगे AI+ के स्मार्टफोन, 8 जुलाई को Flipkart पर लॉन्च
  • Nova 5G में 6nm चिप, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी का दावा
  • NxtQuantum OS के साथ मिलेगा क्लीन Android 15 और AI फीचर्स
विज्ञापन
भारत में अब एक नया स्मार्टफोन ब्रांड एंट्री लेने जा रहा है और इसके पीछे नाम है AI+, जो Madhav Sheth (Ex-Realme India CEO) के लीड में NxtQuantum Shift Technologies द्वारा पेश किया गया है। कंपनी 8 जुलाई को अपने पहले दो स्मार्टफोन्स, AI+ Nova 5G और AI+ Pulse 4G, लॉन्च करने वाली है। Flipkart एक्सक्लूसिव ये फोन्स 5,000 रुपये से शुरू होंगे और कंपनी का दावा है कि ये डिवाइसेज सस्ते दाम में 5G, AI इंटेलिजेंस और एकदम साफ-सुथरा Android एक्सपीरियंस देंग और वो भी पूरी तरह मेड-इन-इंडिया अप्रोच के साथ।

Flipkart पर इनके लिए लैंडिंग पेज लाइव हो गए हैं, जहां इन अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में कुछ जानकारियां सामने आती हैं। दोनों स्मार्टफोन 8 जुलाई को लॉन्च होने वाले हैं। Nova 5G एक मिड-रेंज 5G फोन होगा जिसमें , 50MP डुअल रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलेगा जिसे 1TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है। Nova के डिजाइन में फ्लैट डिस्प्ले, वॉटरड्रॉप नॉच और राउंड कैमरा हाउसिंग दिखाई देती है।

वहीं दूसरी तरफ Pulse 4G थोड़ा बजट ऑप्शन प्रतीत होता है, जिसके कैमरा और बैटरी स्पेक्स Nova जैसे ही हैं, लेकिन कैमरा मॉड्यूल रेक्टैंगल शेप में मिलेगा। दोनों फोन्स NxtQuantum OS पर चलते हैं जो Android 15 बेस्ड है और इसे खासतौर पर भारत के लिए कस्टमाइज किया गया है, बगैर किसी ब्लोटवेयर के और AI स्मार्ट असिस्टेंट के साथ।

टिप्सटर Debayan Roy का कहना है कि Nova मॉडल में 6nm Unisoc T8200 चिपसेट मिलेगा, जबकि Pulse मॉडल 12nm Unisoc T7250 प्रोसेसर पर चलेगा। जहां फ्लिपकार्ट लिस्टिंग्स इनके 5,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च होने का इशारा देती हैं, वहीं, टिप्सटर का ट्वीट इन्हें 10,000 रुपये से कम कीमत में पेश किए जाने की बात कहता है। इसका सीधा मतलब है कि ये दोनों स्मार्टफोन एंट्री-लेवल और बजट सेगमेंट में आने वाले हैं।

Flipkart लिस्टिंग के मुताबिक, यूजर डेटा MeitY-अप्रूव्ड Google Cloud पर स्टोर किया जाएगा। कंपनी कुछ पार्ट्स में रीसायकल्ड मटेरियल यूज कर रही है, जो इसे एक इको-फ्रेंडली ब्रांड के रूप में भी पेश करता है।

GSMArena की एक पुरानी रिपोर्ट के AI+ एक Wearbuds Watch 3 नाम से एक स्मार्टफोन भी लॉन्च करने वाला है, जिसके इस स्मार्टफोन के साथ 8 जुलाई को लॉन्च होने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »