Reliance Jio ने दोबारा पेश किया 189 रुपये का प्रीपेड वैल्यू प्लान, जानें बेनेफिट्स 

हाल ही में कंपनी ने केवल वॉयस और SMS के लिए 458 रुपये और 1,958 रुपये के प्रीपेड प्लान लॉन्च किए थे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 जनवरी 2025 22:34 IST
ख़ास बातें
  • इस टैरिफ प्लान को वैल्यू पैक के तौर पर लिस्ट किया गया है
  • इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 300 फ्री SMS के साथ डेटा भी मिलेगा
  • इसमें JioTV, JioCinema और JioCloud का फ्री सब्सक्रिप्शन भी है

इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 300 फ्री SMS के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी

बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल रिलायंस जियो ने हाल ही में केवल कॉल्स और SMS के लिए टैरिफ प्लान लॉन्च किए थे। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने टेलीकॉम कंपनियों को इन प्लान को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। Reliance Jio ने 189 रुपये के प्रीपेड प्लान को दोबारा पेश किया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस टैरिफ प्लान को वैल्यू पैक के तौर पर लिस्ट किया गया है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 300 फ्री SMS के साथ 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इसके साथ ही इस प्लान में 2 GB का डेटा भी मिलेगा। रिलायंस जियो ने इस प्लान में फ्री JioTV, JioCinema और JioCloud सब्सक्रिप्शन की भी पेशकश की है। यह कंपनी का सबसे कम प्राइस वाला रिचार्ज पैक है। रिलायंस जियो के 199 रुपये के एक अन्य प्लान में प्रति दिन 1.5 GB का डेटा और प्रति दिन 100 फ्री SMS मिलेंगे। 

हाल ही में कंपनी ने केवल वॉयस और SMS के लिए 458 रुपये और 1,958 रुपये के प्रीपेड प्लान लॉन्च किए थे। इसके बाद रिलायंस जियो ने इन प्लान के प्राइसेज को घटाकर क्रमशः 1,748 रुपये और 448 रुपये कर दिया था। कंपनी ने 448 रुपये के प्लान की वैलिडिटी और बेनेफिट्स में बदलाव नहीं किया था। लेकिन 1,748 रुपये के प्लान में वैलिडिटी को घटाकर 336 दिनों का किया गया था। 

पिछले वर्ष के अंत में TRAI के निर्देश के बाद ये टैरिफ प्लान लॉन्च किए गए हैं। टेलीकॉम कंपनियों को TRAI इन प्लान को पेश करने के लिए एक महीने की समयसीमा दी थी। ये प्रीपेड टैरिफ प्लान उन कस्टमर्स के लिए हैं जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं है। भारती एयरटेल ने 499 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है। इसमें अनलिमिटेड कॉल्स और 900  SMS के साथ 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। कंपनी ने इसके अलावा 1,959 रुपये का प्लान पेश किया है। इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 3,600 फ्री SMS मिलेंगे। स्पैम कॉल्स और मैसेज की समस्या से निपटने के लिए भी टेलीकॉम रेगुलेटर ने कुछ उपाय किए हैं। इस समस्या पर लगाम लगाने में नाकाम होने पर TRAI ने बड़ी टेलीकॉम कंपनियों पर जुर्माना भी लगाया था। इससे पहले भी टेलीकॉम कमर्शियल कम्युनिकेशन कस्टमर प्रेफरेंस रेगुलेशंस (TCCCPR) के तहत इन कंपनियों पर जुर्माना लगाया जा चुका है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  2. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  6. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  7. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  9. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.