Recharge

Recharge - ख़बरें

  • Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
    Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए ₹10,000 वाला Broadband Freedom Pack ऑफर कर रहा है। इसमें 15 महीने की सर्विस वैलिडिटी और 100Mbps तक की इंटरनेट स्पीड मिलती है। यह पैक JioFiber और JioAirFiber कनेक्शन के लिए उपलब्ध है, लेकिन दोनों में डेटा लिमिट अलग-अलग है। JioFiber यूजर्स को 3.3TB डेटा मिलता है, जबकि JioAirFiber यूजर्स को 1TB डेटा दिया जाता है। पैक में Amazon Prime Lite, JioHotstar, SonyLIV और ZEE5 समेत कई OTT ऐप्स के सब्सक्रिप्शन और लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस भी शामिल है। इसके अलावा, Jio के पास ₹8,888 वाला Freedom Pack भी है, जिसमें 30Mbps तक की स्पीड और लंबी वैलिडिटी मिलती है। रिचार्ज करने से पहले ग्राहकों को पात्रता और प्लान की शर्तें चेक करनी चाहिए।
  • बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
    Reliance Jio ने परिवार और बच्चों की Online Safety के लिए JioShield सर्विस लॉन्च की है। इसकी एक साल की फीस ₹1,000 है और लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत पात्र ग्राहकों को ₹100 के 10 रिचार्ज वाउचर भी मिलते हैं। JioShield में बच्चों की लोकेशन ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग, SOS अलर्ट, लो बैटरी अलर्ट, स्क्रीन टाइम कंट्रोल और ऐप मैनेजमेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पैरेंट्स JioThings ऐप के जरिए इन फीचर्स को कंट्रोल कर सकते हैं। सर्विस के साथ 12 महीने का Canva Pro और 28 दिनों का Unlimited 5G Upgrade भी ऑफर का हिस्सा है।
  • Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
    Xiaomi ने Mijia Body Fat Scale 4 Pro को चीन में पेश किया है। यह कंपनी की Mijia लाइनअप का पहला रिचार्जेबल बॉडी फैट स्केल है, जिसे USB Type-C पोर्ट से चार्ज किया जा सकता है। Xiaomi के मुताबिक, एक बार चार्ज करने पर इसकी बैटरी 150 दिनों तक चल सकती है। स्केल में डुअल-फ्रीक्वेंसी बायोइलेक्ट्रिकल इंपिडेंस तकनीक दी गई है और कंपनी ने DEXA के साथ 0.93 से ज्यादा कोरिलेशन का दावा किया है। इसमें बॉडी डेटा ट्रेंड्स और पेट-होल्डिंग वेइंग मोड भी मिलते हैं। क्राउडफंडिंग के दौरान इसकी शुरुआती कीमत 129 युआन यानी करीब 1,800 रुपये है।
  • ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
    भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) ने ग्राहकों के लिए 1 रुपये वाला खास प्लान पेश किया है। यह प्लान कंपनी खास यूजर्स को दे रही है। प्लान के बेनिफिट सुनेंगें तो तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। इस प्लान में यूजर को 24GB डेटा मिलेगा। इसके साथ ही वैधता रहने तक अनलिमिटिड कॉलिंग मिलेगी। साथ ही साथ अन्य बेनिफिट्स भी हैं।
  • ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
    Jio ने चुनिंदा प्रीपेड यूजर्स के लिए ₹51 का True Unlimited 5G Upgrade ऑफर दिया है। इस ऐड-ऑन के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा के अलावा 3GB 4G डेटा भी मिलता है। हालांकि, यह कोई अलग से मिलने वाला सामान्य रिचार्ज प्लान नहीं है और इसका फायदा लेने के लिए यूजर के पास पहले से योग्य बेस प्लान होना जरूरी है। ₹51 वाले ऑफर की वैधता मौजूदा बेस प्लान के साथ जुड़ी रहती है। इसके लिए 5G फोन और Jio True 5G नेटवर्क की उपलब्धता भी जरूरी है। जानें कौन से यूजर्स इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
  • Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
    Jio ने 365 दिनों की वैधता वाला नया प्लान अपडेट किया है। कंपनी 1 साल वैलिडिटी के तहत 3599 रुपये का खास प्लान पहले से लेकर आती है, लेकिन 10वीं वर्षगांठ के मौके पर इस प्लान को सुपर-डुपर हिट प्लान बना दिया है। इस प्लान में कंपनी ने 120GB फ्री डेटा दे दिया है।
  • Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
    BSNL ने अपने ₹225 वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी में बदलाव किया है। प्लान की कीमत अभी भी ₹225 है, लेकिन इसकी सर्विस वैलिडिटी 30 दिन से घटाकर 28 दिन कर दी गई है। इसमें रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। डेली डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड कम हो जाती है। पहले प्लान की औसत दैनिक लागत ₹7.50 थी, जो अब 28 दिनों की वैलिडिटी के हिसाब से करीब ₹8.03 हो गई है। हालांकि, 2.5GB डेली डेटा के हिसाब से यह प्लान अब भी कम कीमत वाला विकल्प है।
  • Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
    Jio ने अपने 299 रुपये वाले लोकप्रिय प्रीपेड प्लान को जारी रखने का फैसला किया है। हालांकि, कंपनी ने ग्राहकों को एक साल तक मौजूदा कीमत पर रिचार्ज करने के लिए Jio Prime Membership का विकल्प दिया है। इसकी कीमत 300 रुपये है और योग्य Jio प्लान की कीमत 5 सितंबर 2027 तक लॉक की जा सकती है। यानी अगर इस दौरान 299 रुपये वाला प्लान महंगा होता है, तो Prime सदस्य उसे मौजूदा कीमत पर रिचार्ज कर सकेंगे। 299 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी और रोज 1.5GB डेटा मिलता है। यह फैसला Airtel के 299 रुपये वाले प्लान को बंद करने के बाद आया है।
  • BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
    BSNL ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूजर्स को खास तोहफा दिया है। देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने 1 रुपये वाले प्लान को लॉन्च किया है जिसके तहत यूजर्स को 28 दिनों तक वैधता मिलती है। साथ ही नई सिम दी जाती है और कई बेनिफिट्स साथ में आते हैं।
  • Portronics ने लॉन्च किया फोल्ड होने वाला Wireless Mouse, कीमत ₹899
    Portronics ने भारत में नया Toad Fold वायरलेस माउस लॉन्च किया है, जिसे पोर्टेबल डिजाइन के साथ पेश किया गया है। माउस को फोल्ड करके कॉम्पैक्ट बनाया जा सकता है, जिससे इसे लैपटॉप बैग या पॉकेट में आसानी से रखा जा सकता है। इसमें Bluetooth और 2.4GHz वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ मल्टी-डिवाइस पेयरिंग का सपोर्ट मिलता है। माउस में 3200 DPI तक एडजस्टेबल सेटिंग और Type-C रिचार्जेबल बैटरी दी गई है। इसकी MRP 1,999 रुपये है, जबकि लॉन्च ऑफर के तहत इसे 899 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी मिलती है।
  • Airtel ने फिर बढ़ाया यूजर्स का खर्च! कई सस्ते प्लान हुए बंद, कुछ के बेनिफिट्स भी घटे
    Airtel ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स में कई बदलाव किए हैं, जिससे कुछ यूजर्स का मोबाइल रिचार्ज खर्च बढ़ सकता है। कंपनी ने 28 दिनों की वैलिडिटी और 1.5GB डेली डेटा वाला 299 रुपये का प्लान बंद कर दिया है। इसके बाद 28 दिनों के लिए डेली डेटा वाला सबसे सस्ता अनलिमिटेड प्लान 349 रुपये का हो गया है। इसके अलावा 56 दिनों वाले 579 रुपये के प्लान की कीमत बढ़ाकर 619 रुपये और 84 दिनों वाले 859 रुपये के प्लान की कीमत बढ़ाकर 899 रुपये कर दी गई है। 799 रुपये वाला 84-दिन का प्लान भी बंद किया गया है।
  • अपने हिसाब से चुने डेटा! Vi ने लॉन्च किया स्मार्ट रिचार्ज प्लान, ऐसे मिलेगा बेनिफिट
    Vodafone Idea (Vi) ने चेन्नई और तमिलनाडु सर्किल के प्रीपेड यूजर्स के लिए नया 249 रुपये का Smart Recharge प्लान पेश किया है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 0.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS मिलते हैं। खास बात यह है कि यूजर्स रिचार्ज वाले दिन *188# डायल करके रोजाना डेटा की जगह पूरे 28 दिनों के लिए 14GB लंपसम डेटा का विकल्प चुन सकते हैं। Vi के 249 रुपये वाले प्लान दूसरे सर्किल में अलग बेनिफिट्स के साथ उपलब्ध हैं। असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, नॉर्थ ईस्ट और ओडिशा में 1.5GB/Day वाला Hero प्लान मिलता है।
  • Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
    Vi (Vodafone Idea) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 250 रुपये, 230 रुपये और 435 रुपये के नए रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स की सबसे बड़ी खासियत Spotify Premium का मुफ्त सब्सक्रिप्शन है। 435 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड 4G/5G Data, JioHotstar (Mobile), अनलिमिटेड कॉलिंग और Spotify Premium मिलता है। वहीं, 230 रुपये के ऐड-ऑन पैक में 30GB डेटा और 20 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस शामिल है। यूजर्स Vi App के जरिए Spotify Premium को आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं।
  • ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
    Vi ने भारत में नया 200 रुपये Vi Movies & TV प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस रिचार्ज में यूजर्स को 28 दिनों की वैधता के साथ 20 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस, 30GB हाई-स्पीड डेटा और उपलब्ध क्षेत्रों में Unlimited 5G बेनिफिट्स मिलते हैं। प्लान में JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play और FanCode समेत कई लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सेवाएं शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, यह कंटेंट 16 भाषाओं में उपलब्ध होगा और एक सब्सक्रिप्शन को चार डिवाइस तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। नया प्लान Vi ऐप और अन्य रिचार्ज चैनलों के जरिए खरीदा जा सकता है।
  • सिर्फ ₹55 में 1,000 से ज्यादा Live TV चैनल्स! Jio लेकर आया नया JioTV Pro पैक
    Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए ₹55 का नया JioTV Pro Pack लॉन्च किया है। यह 30 दिन की वैधता वाला एंटरटेनमेंट-ओनली प्लान है, जिसमें 1,000 से ज्यादा Live TV चैनल्स और 150 से अधिक प्रीमियम चैनल्स का एक्सेस मिलता है। इस प्लान में एंटरटेनमेंट, मूवी, न्यूज, किड्स और रीजनल चैनल्स शामिल हैं, जबकि स्पोर्ट्स चैनल्स उपलब्ध नहीं हैं। प्लान का इस्तेमाल करने के लिए एक्टिव Jio प्रीपेड या पोस्टपेड कनेक्शन जरूरी है। रिचार्ज के बाद यूजर सीधे JioTV ऐप में लॉग इन करके कंटेंट देख सकते हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »