जापानी कंपनी KDDI ने Infobar Zero नाम से नया 4G फीचर फोन पेश किया है। इसमें कॉलिंग, SMS, कैमरा और म्यूजिक प्लेबैक की सुविधा मिलेगी, लेकिन इंटरनेट ब्राउजिंग नहीं कर सकेंगे।
Photo Credit: KDDI
KDDI Infobar Zero में 4G कॉलिंग मिलेगी, लेकिन इंटरनेट ब्राउजिंग नहीं होगी
स्मार्टफोन के दौर में जहां कंपनियां बड़ी स्क्रीन, दमदार कैमरे और ढेरों ऐप्स देने पर ध्यान दे रही हैं, वहीं जापानी टेलीकॉम कंपनी KDDI ने एक ऐसा फोन पेश किया है जिसमें इंटरनेट ब्राउजिंग की सुविधा ही नहीं मिलेगी। कंपनी ने Infobar Zero नाम से नया 4G फीचर फोन पेश किया है। यह फोन कॉलिंग, SMS, कैमरा और म्यूजिक प्लेबैक जैसे बेसिक कामों के लिए बनाया गया है। इसकी बिक्री जापान में 25 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। खास बात यह है कि यह 2018 के बाद Infobar सीरीज का पहला नया फोन है।
Infobar Zero में 2.4 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 480 x 640 पिक्सल है। इसमें 1GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 2MP का कैमरा दिया गया है। यानी यह डिवाइस सामान्य इस्तेमाल और बेसिक तस्वीरें लेने तक सीमित है। पावर के लिए इसमें 2,055mAh की बैटरी दी गई है, जिसे USB Type-C पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए यह फोन 4G LTE नेटवर्क सपोर्ट करता है, जिससे कॉल और SMS किए जा सकते हैं। इसके अलावा Bluetooth 4.2 और 2.4GHz Wi-Fi का सपोर्ट भी मिलता है। हालांकि, Wi-Fi होने के बावजूद इसमें वेब ब्राउजिंग नहीं की जा सकती। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से सॉफ्टवेयर अपडेट और eSIM एक्टिवेशन के लिए किया जाएगा। फोन का साइज करीब 138 x 50 x 13mm और वजन लगभग 128 ग्राम है। कंपनी इसे तीन कलर ऑप्शन में पेश कर रही है।
ITmediaMobile के मुताबिक, जापान में Infobar Zero को 32,780 येन (करीब 19,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। इसकी बिक्री 25 दिसंबर से शुरू होगी। फिलहाल कंपनी ने जापान के बाहर इसकी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। ऐसे में भारत समेत दूसरे बाजारों में इसके लॉन्च की उम्मीद पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
स्मार्टफोन से ऊब गए हैं? जापानी कंपनी का ये नया 4G फोन आपको चौंका देगा
itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
मैं लैब्राडोर नहीं बनना चाहता, सैम ऑल्टमैन का एलन मस्क को जवाब, इंसानों पर रहना चाहिए AI का कंट्रोल
Philips TAB4304/94 साउंडबार, 3 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स