OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने एलन मस्क के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सामने इंसान के पालतू लैब्राडोर जैसा होने वाले बयान का जवाब दिया है।
Photo Credit: Wikimedia Commons
भविष्य पर इंसानों का ही कंट्रोल होना चाहिए।
टेक कंपनियां लगातार एआई को एडवांस बनाने पर काम कर रही हैं। लेकिन आने वाले समय में दुनिया में एआई कैसे काम करेगा और इसका इस्तेमाल कैसे होगा उसके लेकर एआई कंपनियों के बड़े-बड़े लीडर्स के विचार काफी अलग हैं। OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने हाल ही में एलन मस्क के एक बयान का विरोध किया है, जिसमें मस्क ने कहा था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सामने इंसान एक पालतू लैब्राडोर जैसा हो जाएगा। इस पर ऑल्टमैन ने कहा कि मैं लैब्राडोर नहीं बनना चाहता और न ही ये चाहता हूं कि मेरे बच्चे लैब्राडोर बनें।
एआई पर होना चाहिए इंसानों का कंट्रोल
NYT के डीलबुक समिट में बोलते सैम ऑल्टमैन ने कहा कि चाहे AI लगातार ज्यादा स्मार्ट या सक्षम होता जा रहा है, लेकिन इंसान इस पर से अपना कंट्रोल नहीं खो सकते। हमें भरोसा है कि भविष्य पर इंसानों का ही कंट्रोल होना चाहिए। ऑल्टमैन ने इस स्थिति को साफ करते हुए जवाब दिया कि मैं लैब्राडोर नहीं बनना चाहता। और न यह चाहता हूं कि मेरे बच्चे लैब्राडोर बनें।
AI के सामने इंसान पालतू जानवर
ओपनएआई के सीईओ की इस बात को एलन मस्क की उस टिप्पणी का जवाब कहा जा रहा है, जहां मस्क ने करीबन एक दशक पहले कहा था कि AI इंसानों को पालतू जानवरों में बदल सकता है। हालांकि, मस्क ने इस साल की शुरुआत में इस बात पर एक बार फिर से द इकोनॉमिस्ट से कहा था कि मेरे अनुभव के अनुसार, लैब्राडोर काफी खुश रहने वाले जीव होते हैं।
पहले भी रहा विवाद
सैम ऑल्टमैन और एलन मस्क के बीच विचारों की असहमति या विवाद पहली बार नहीं है। एलन मस्क ने 2018 में सैम ऑल्टमैन और बाकी लीडरशिप के साथ टकराव के बाद OpenAI छोड़ दिया था। 2024 में SpaceX के CEO ने OpenAI के ऑल्टमैन और ब्रॉकमैन के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। उनका आरोप था कि स्टार्टअप ने इंसानियत के भले के लिए AI डेवलप करने के अपने वादे को तोड़ा था। अमेरिकी की एक अदालत ने इस साल मई में फैसला सुनाया था कि मस्क ने यह केस दर्ज करने में बहुत देर कर दी थी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Philips TAB4304/94 साउंडबार, 3 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Havells लाया भारत का पहला एजेंटिक AI सीलिंग फैन, बातों को समझेगा और फिर देगा हवा
₹15000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, विजय सेल्स पर हो रही बचत
फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent