BSNL के नए ऑफर में ₹51 में नया SIM कनेक्शन मिल रहा है। इसके साथ 28 दिनों तक रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS का फायदा मिलेगा।
Photo Credit: Pexels/ Charlotte May
BSNL ने इस ऑफर को '51 रुपये में कुछ खास' टैगलाइन के साथ पेश किया है
महंगे मोबाइल रिचार्ज के बीच सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने नए ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है। इसमें सिर्फ ₹51 खर्च करके नया BSNL SIM कनेक्शन लिया जा सकता है। खास बात है कि इस ऑफर के साथ यूजर्स को 28 दिनों तक रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS का फायदा मिलेगा। यानी नए कनेक्शन के साथ करीब एक महीने तक कॉलिंग और इंटरनेट इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी। कंपनी का यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है और इसका फायदा 30 नवंबर 2026 तक उठाया जा सकता है।
BSNL ने इस ऑफर को '51 रुपये में कुछ खास' टैगलाइन के साथ पेश किया है। इसके तहत नए ग्राहकों को ₹51 में नया SIM या कनेक्शन दिया जा रहा है। इसके साथ 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस दौरान यूजर्स को हर दिन 2GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा मिलेगा। इसके अलावा, रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। इस तरह 28 दिनों में यूजर्स को कुल 56GB डेटा इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।
Looking for an affordable connection? Get a free BSNL SIM for just ₹51 with 2GB daily data, unlimited calling and 100 SMS per day for 28 days. Visit your nearest BSNL customer service center before November 30, 2026. #BSNLIndia #StayConnected #InternetForEveryone #DigitalLife #IndiaOnline #BSNLServices #SmartIndia #EverydayConnectivity @CMDBSNL @robertravi21
— BSNL India (@BSNLCorporate) November 15, 2026
इस ऑफर की एक जरूरी शर्त यह है कि यह सिर्फ नए ग्राहकों के लिए है। यानी अगर आपके पास पहले से BSNL का SIM है, तो आप अपने मौजूदा नंबर पर ₹51 वाला ऑफर एक्टिवेट नहीं करा पाएंगे। इसका फायदा उन लोगों को मिलेगा जो नया BSNL कनेक्शन लेना चाहते हैं या किसी दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर से BSNL पर स्विच करने की योजना बना रहे हैं।
BSNL का यह ऑफर 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध है। इसका फायदा लेने के लिए ग्राहकों को नजदीकी BSNL कस्टमर सर्विस सेंटर (CSC) या कंपनी के अधिकृत रिटेलर के पास जाना होगा। वहीं से नए कनेक्शन और इस ऑफर की उपलब्धता की जानकारी मिल सकती है। ध्यान रखें कि यह मौजूदा ग्राहकों के लिए सामान्य रिचार्ज प्लान नहीं, बल्कि नए कनेक्शन के साथ मिलने वाला सीमित समय का ऑफर है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹51 में 28 दिन तक 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SIM भी! जानें कैसे मिलेगा ये BSNL ऑफर
URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू
Lava ने लॉन्च किए ₹969 के TWS ईयरबड्स, नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ मिलेगी 30 घंटे की बैटरी
13.36 इंच बड़ी स्क्रीन, 6 स्पीकर, 14700mAh बैटरी वाला टैबलेट इस कंपनी ने किया लॉन्च