GTA 6 को गेमिंग क्रिटिक्स से शानदार रिएक्शन्स मिले हैं। गेम ने Metacritic पर 99/100 स्कोर हासिल कर The Legend of Zelda: Ocarina of Time के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
GTA 6 को Metacritic पर 99 स्कोर मिला, Zelda के रिकॉर्ड की बराबरी की
13 साल के लंबे इंतजार के बाद Grand Theft Auto 6 यानी GTA 6 आखिरकार गेमिंग की दुनिया में चर्चा के केंद्र में है। गेम की रिलीज से ठीक पहले इसके रिव्यू सामने आए हैं और शुरुआती नतीजे Rockstar Games के लिए बड़ी कामयाबी लेकर आए हैं। GTA 6 को Metacritic पर 100 में से 99 का स्कोर मिला है। इस रेटिंग के साथ गेम ने 1998 के The Legend of Zelda: Ocarina of Time के ऐतिहासिक स्कोर की बराबरी कर ली है। Metacritic की ऑल-टाइम रैंकिंग में GTA 6 फिलहाल सबसे ऊपर पहुंच गया है।
इस बार गेम की सबसे ज्यादा तारीफ इसकी खुली दुनिया और उसमें मौजूद बारीकियों को लेकर हो रही है। क्रिटिक्स के मुताबिक, GTA 6 का काल्पनिक Leonida क्षेत्र और Vice City का माहौल काफी डिटेल्ड और वाइब्रेंट नजर आता है। यहां सिर्फ मिशन पूरे करना ही नहीं, बल्कि आसपास की दुनिया को एक्सप्लोर करना भी गेमिंग एक्सपीरिएंस का अहम हिस्सा है। कहानी में Jason और Lucia की जोड़ी भी आकर्षण का केंद्र है। दोनों किरदारों के रिश्ते और उनके इर्द-गिर्द आगे बढ़ती कहानी को कई रिव्यूअर्स ने खास तौर पर सराहा है।
बड़े गेमिंग पब्लिकेशन से भी इसे शानदार रेटिंग मिली है। IGN ने GTA 6 को 10/10 और GameSpot ने भी 10/10 स्कोर दिया है। The Guardian और Eurogamer ने इसे पांच में से पांच स्टार दिए हैं। VGC ने भी इसे 5/5 रेटिंग देते हुए गेम की ओपन वर्ल्ड, कहानी, विजुअल और तकनीक की तारीफ की है। हालांकि, कुछ रिव्यूअर्स में मिशन के दौरान लिमिटेड ऑप्शन, कंट्रोल और परफॉर्मेंस से जुड़ी छोटी कमियों का भी जिक्र हुआ है।
GTA 6 की यह रेटिंग गेमिंग इंडस्ट्री में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, लेकिन इसे अंतिम आंकड़ा नहीं समझना चाहिए। Metacritic पर नए रिव्यू जुड़ने के साथ स्कोर और रैंकिंग बदल सकती है। फिलहाल 99 का स्कोर इसे अब तक के सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाले गेम्स की कतार में खड़ा करता है।
Rockstar Games का यह नया टाइटल आज, यानी 19 नवंबर 2026 को लॉन्च हुआ है। अफवाहों की मानें तो गेम को बनने में 1 से 1.5 अरब डॉलर्स के बीच का खर्चा आया है और इसने अभी तक 1.65 अरब डॉलर का सेल्स रिवेन्यू जनरेट कर लिया है, जो निश्चित रूप से लागत से अधिक कमाई की ओर इशारा करता है। इतना ही नहीं, बता दें कि GTA 6 फिलाहल केवल PS5 और XBox की लेटेस्ट सीरीज के लिए रिलीज हुआ है, PC के लिए नहीं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
स्मार्टफोन से ऊब गए हैं? जापानी कंपनी का ये नया 4G फोन आपको चौंका देगा
itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
मैं लैब्राडोर नहीं बनना चाहता, सैम ऑल्टमैन का एलन मस्क को जवाब, इंसानों पर रहना चाहिए AI का कंट्रोल