Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा

Vi यूजर अपने फैमिली मेंबर्स के साथ डेटा शेयरिंग कर सकते हैं। यानी किसी फैमिली मेंबर के पास डेटा की कमी पड़ती है तो सीधे दूसरा मेंबर उसको अपना डेटा भेज सकता है।

Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने भारत में पहली बार प्रीपेड फैमिली प्लान लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • यूजर अपने फैमिली मेंबर्स के साथ डेटा शेयरिंग कर सकते हैं।
  • Vi का यह फैमिली प्लान प्रीपेड ग्राहकों के लिए है।
  • ग्रुप में चार सदस्य जोड़ने की लिमिट है।
विज्ञापन

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने भारत में पहली बार प्रीपेड फैमिली प्लान लॉन्च किया है। इसमें यूजर अपने फैमिली मेंबर्स के साथ डेटा शेयरिंग कर सकते हैं। यानी किसी फैमिली मेंबर के पास डेटा की कमी पड़ती है तो सीधे दूसरा मेंबर उसको अपना डेटा भेज सकता है। यह एक ग्रुप शेयरिंग प्लान होगा जिसमें जोड़े गए मेंबर्स को डेटा शेयर किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे काम करता है वोडाफोन का यह नया प्लान फीचर। 

Vodafone Idea यूजर्स के लिए कंपनी एक खास प्लान लेकर आई है। यह कंपनी का प्रीपेड फैमिली प्लान (Vi Prepaid Family Plan) है जिसमें परिवार के सदस्य एक दूसरे को डेटा कम पड़ने पर अपने अकाउंट से सीधे डेटा भेज सकते हैं। यानी घर में किसी का इंटरनेट डेटा खत्म हो जाए और दूसरे के पास बचा हो तो अब उसे शेयर किया जा सकेगा। 

Vi का यह फैमिली प्लान प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। ग्रुप में चार सदस्य जोड़ने की लिमिट है। प्लान का फायदा लेने Vi यूजर्स को Vi App पर फैमिली ग्रुप बनाना होगा। ग्रुप में जोड़े गए मेंबर्स के साथ वीआई यूजर्स डेटा शेयरिंग कर पाएंगे। इतना ही नहीं, इस ग्रुप में रीचार्ज पर डिस्काउंट भी मिलेगा। किंतु सभी तरह के लाभ पाने के लिए सभी मेंबर्स के पास Vi का एक्टिव प्लान होना जरूरी है। 

फैमिली प्लान के तहत एक यूजर के पास प्राइमरी अकाउंट होगा जिसमें वह तीन अन्य मेंबर्स को सेकेंडरी यूजर की तरह जोड़ सकता है। प्रत्येक यूजर के लिए अलग से प्रीपेड प्लान होना जरूरी है और उसमें भी वैलिडिटी होना जरूरी है। खास बात है कि यूजर्स का एक लोकेशन में होना भी जरूरी नहीं है। अलग-अलग स्थानों पर बैठे यूजर्स को भी डेटा शेयर किया जा सकेगा। 

500MB डेटा कर पाएंगे शेयर 
Vi फैमिली प्रीपेड प्लान के तहत मेंबर एक दूसरे को एक बार में 500MB डेटा शेयर कर पाएंगे। यानी सेंडर के अकाउंट में कम से 600MB का डेटा होना जरूरी है तभी वो दूसरे को डेटा दे पाएगा। 

Vi Family Prepaid Plan ऐसे करें इस्तेमाल
Vi App में जाकर आपको एक फैमिली ग्रुप बनाना होगा। 
Family टैब पर जाकर Create Family को चुनना होगा। यहां जिस मेंबर को जोड़ना चाहते हैं उसका नम्बर डाल दें। 
मेंबर को ऐड करने के लिए OTP वैरिफिकेशन होगा। ग्रुप बनाने वाला ही प्राइमरी मेंबर बन जाएगा। 
ग्रुप को एक्टिव रखने के लिए कम से कम दो मेंबर्स का होना जरूरी है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »