बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा

ACT Fibernet अपने मौजूदा ग्राहकों को बिना अतिरिक्त चार्ज के इंटरनेट स्पीड अपग्रेड करने का मौका दे रहा है। कुछ प्लान पर अब 500Mbps तक की स्पीड मिलेगी।

बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा

ACT Fibernet अपने ग्राहकों को बिना अतिरिक्त चार्ज के 500Mbps तक इंटरनेट स्पीड दे रहा है

ख़ास बातें
  • ACT Fibernet ग्राहकों को फ्री में इंटरनेट स्पीड अपग्रेड मिलेगा
  • कुछ ब्रॉडबैंड प्लान पर अब 500Mbps तक की स्पीड मिलेगी
  • ACT Fibernet ऐप से ऑफर को एक्टिवेट कर सकते हैं
विज्ञापन

ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए ACT Fibernet ने फेस्टिव सीजन में खास ऑफर पेश किया है। कंपनी अपने मौजूदा ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के इंटरनेट स्पीड अपग्रेड करने का मौका दे रही है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को उनके मौजूदा ब्रॉडबैंड प्लान के हिसाब से ज्यादा इंटरनेट स्पीड मिलेगी। खास बात है कि जिन ग्राहकों के पास 100Mbps से कम स्पीड वाला प्लान है, उन्हें भी 100Mbps तक की स्पीड मिलेगी। वहीं, 100Mbps से 299Mbps वाले प्लान पर 300Mbps और 300Mbps से 499Mbps वाले प्लान पर 500Mbps तक की स्पीड मिलेगी। इस ऑफर को 6 नवंबर से लागू किया गया है।

ACT Fibernet ने अपने मौजूदा ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए यह स्पीड अपग्रेड ऑफर शुरू किया है। इसके तहत 100Mbps से कम स्पीड वाले प्लान इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 100Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलेगी। वहीं, 100Mbps से 299Mbps तक के प्लान पर 300Mbps की स्पीड दी जाएगी। इसके अलावा 300Mbps से 499Mbps तक के प्लान वाले ग्राहकों को 500Mbps तक की स्पीड मिलेगी।

इस तरह अलग-अलग प्लान इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा इंटरनेट स्पीड का फायदा मिलेगा। कंपनी का कहना है कि इससे घर में एक साथ कई डिवाइस पर इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को मदद मिलेगी। खासतौर पर ऑनलाइन गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉलिंग और दूसरी ऑनलाइन एक्टिविटी के दौरान बेहतर एक्सपीरियंस मिल सकता है।

ACT Fibernet का यह ऑफर मौजूदा ग्राहकों के लिए है और इसके लिए अलग से कोई चार्ज नहीं देना होगा। हालांकि, यह सुविधा सभी अकाउंट पर लागू नहीं होगी। जिन ग्राहकों के बिल का पेमेंट बकाया है या जिनका ब्रॉडबैंड कनेक्शन फिलहाल सस्पेंड या इनएक्टिव है, वे इस ऑफर के लिए एलिजिबल नहीं होंगे। इसके अलावा कुछ अन्य अकाउंट भी ऑफर से बाहर रखे जा सकते हैं।

अगर आप ACT Fibernet के ग्राहक हैं और इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए ACT Fibernet ऐप ओपन करना होगा। ऐप में लॉगिन करने के बाद स्पीड अपग्रेड से जुड़ा प्रमोशनल बैनर दिखाई देगा। इस बैनर पर क्लिक करके ऑफर को एक्टिवेट किया जा सकता है। इसके बाद आपके मौजूदा प्लान के हिसाब से इंटरनेट स्पीड अपग्रेड हो जाएगी। कंपनी ने इस ऑफर को 6 नवंबर से लागू किया है। हालांकि, इसकी आखिरी तारीख को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में एलिजिबल यूजर्स ACT Fibernet ऐप में उपलब्ध ऑफर को चेक कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  2. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  3. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  4. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  5. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
  6. ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन
  7. ₹15 हजार में Poco C85x 5G, Redmi A7 Pro 5G और Lava Virat V1 5G में से कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  9. सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
  10. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »