WhatsApp एक नए Sticker Reactions फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इसकी मदद से यूजर्स किसी मैसेज पर एक साथ 20 तक स्टिकर लगा सकेंगे। फिलहाल यह सुविधा चुनिंदा Android Beta टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है।
Photo Credit: WhatsApp
WhatsApp के नए फीचर से एक मैसेज पर 20 तक Sticker Reactions लगा सकेंगे
WhatsApp पर किसी मैसेज को पसंद करने, उस पर हंसने या हैरानी जताने के लिए अभी तक यूजर्स Emoji रिएक्शन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब कंपनी इस तरीके को थोड़ा और मजेदार बनाने की तैयारी में है। WhatsApp एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स किसी मैसेज पर अपनी पसंद का Sticker लगाकर रिएक्शन दे सकेंगे। खास बात यह है कि एक मैसेज पर सिर्फ एक नहीं, बल्कि 20 तक Sticker रिएक्शन लगाए जा सकेंगे। इस फीचर में एनिमेटेड और स्टैटिक दोनों तरह के Stickers का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को मैसेज पर रिएक्शन देने के लिए अलग से Sticker भेजने की जरूरत नहीं होगी। किसी भी मैसेज को टैप करने पर खुलने वाले मेन्यू में Emoji रिएक्शन्स के पास एक नया स्टिकर शॉर्टकट दिखाई देगा। इस पर टैप करते ही स्टिकर कीबोर्ड खुल जाएगा। यहां से यूजर अपनी मौजूदा स्टिकर कलेक्शन में मौजूद किसी भी स्टिकर को चुन सकेगा। चुना गया स्टिकर सीधे संबंधित मैसेज के नीचे रिएक्शन के रूप में दिखाई देगा और चैट में मौजूद दूसरे लोग भी इसे देख सकेंगे।
ईमोजी रिएक्शन्स और नए स्टिकर रिएक्शन्स के बीच एक बड़ा अंतर भी है। अभी Emoji Reaction में एक मैसेज पर एक ही Emoji लगाया जा सकता है। नया फीचर यूजर्स को एक ही मैसेज पर कई Stickers लगाने की सुविधा देगा। वे अलग-अलग Stickers के साथ एक ही Sticker को भी बार-बार इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि, फिलहाल एक मैसेज पर अधिकतम 20 Sticker Reactions की सीमा रखी गई है। यह लिमिट पूरी होने के बाद उस मैसेज पर और Sticker नहीं लगाए जा सकेंगे।
यूजर्स यह भी देख सकेंगे कि किस व्यक्ति ने कौन-सा स्टिकर रिएक्शन दिया है। इसके लिए रिएक्शन इन्फॉर्मेशन स्क्रीन मिलेगी। इसी जगह से यूजर अपना लगाया हुआ स्टिकर रिएक्शन हटा भी सकेगा। WABetaInfo के मुताबिक, यह फीचर फिलहाल WhatsApp के Android Beta वर्जन 2.26.46.5 इस्तेमाल करने वाले कुछ टेस्टर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। कंपनी इसे धीरे-धीरे दूसरे बीटा यूजर्स तक पहुंचा सकती है। फिलहाल सभी Android यूजर्स के लिए इसके स्टेबल रोलआउट की तारीख सामने नहीं आई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
स्मार्टफोन से ऊब गए हैं? जापानी कंपनी का ये नया 4G फोन आपको चौंका देगा
itel City 300 5G लॉन्च, 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ नए कलर वेरिएंट
मैं लैब्राडोर नहीं बनना चाहता, सैम ऑल्टमैन का एलन मस्क को जवाब, इंसानों पर रहना चाहिए AI का कंट्रोल
Philips TAB4304/94 साउंडबार, 3 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स