Philips साउंडबार और तीन ब्लूटूथ पार्टी स्पीकर लॉन्च हो गए हैं।
Photo Credit: Philips
Philips TAB4304/94 एक 2.2 चैनल साउंडबार है।
Philips ने भारतीय बाजार में ऑडियो प्रोडक्ट्स में विस्तार करते हुए TAB4304/94 2.2 चैनल साउंडबार और तीन ब्लूटूथ स्पीकर TAX2504/94, TAX2304/94 ब्लूटूथ पार्टी स्पीकर और TAX7404BK/94 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर को लॉन्च कर दिया है। Philips TAB4304/94 एक 2.2 चैनल साउंडबार है। Philips TAX2504/94, TAX2304/94 ब्लूटूथ पार्टी स्पीकर्स में 8 इंच का वूफर और एक ट्वीटर है। Philips TAX7404BK/94 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर में 66 मिमी डायनामिक ड्राइवर हैं। आइए Philips TAB4304/94, Philips TAX2504/94, TAX2304/94, Philips TAX7404BK/94 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Philips TAB4304/94 की कीमत ₹18,999, Philips TAX2504/94 की कीमत ₹6,999, Philips TAX2304/94 की कीमत ₹5,999 और Philips TAX7404BK/94 की कीमत की अभी घोषणा नहीं हुई है। ये साउंडबार और ब्लूटूथ स्पीकर बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart पर उपलब्ध होंगे।
Philips TAB4304/94 एक 2.2 चैनल साउंडबार है। वायर्ड सबवूफर के साथ अधिकतम 250W तक का आउटपुट मिलता है। प्रत्येक चैनल के लिए दो फुल रेंज ड्राइवर और सबवूफर में 5.25 इंच के दो वूफर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.4, HDMI-ARC, यूएसबी ऑडियो प्लेबैक, AUX और ऑप्टिकल इनपुट शामिल हैं। यह TV रिमोट कंट्रोल का भी सपोर्ट करता है और इसमें 4 साउंड मोड शामिल हैं। इस साउंडबार में मेटल मेश डिजाइन दिया गया है। इसके अलावा दीवार पर लगाने या टीवी टेबल पर रखने के लिए इसमें इनबिल्ट ब्रैकेट भी हैं।
Philips TAX2504/94, TAX2304/94 ब्लूटूथ पार्टी स्पीकर्स में 8 इंच का वूफर और एक ट्वीटर दिया गया है। TAX2504 अधिकतम 80W तक का आउटपुट प्रदान करता है। इसमें 1.3 इंच का ट्वीटर भी दिया गया है। जबकि TAX2304 अधिकतम 50W तक का आउटपुट मिलता है। दोनों मॉडल में ट्रेबल और बेस कंट्रोल मिलता है। यह एक वायरलेस माइक्रोफोन से भी लैस है। इसमें कराओके के लिए इको कंट्रोल और माइक्रोफोन वॉल्यूम एडजस्टमेंट के साथ 6.3 मिमी माइक्रोफोन इनपुट मिलता है। TAX2504 में DJ इफेक्ट्स, पार्टी साउंड मोड, स्ट्रोब लाइट्स और X बेस बूस्ट भी शामिल है। कनेक्टिविटी के लिएर ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी-ए प्लेबैक और 3.5 मिमी AUX इनपुट दिया गया है। दूसरे स्पीकर के साथ ट्रू वायरलेस स्टीरियो पेयरिंग का सपोर्ट करते हैं। इनमें डायनामिक लाइटिंग और इनबिल्ट हैंडल दिया गया है। बैटरी एक बार चार्ज होकर 6 घंटे तक चल सकती है।
Philips TAX7404BK/94 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर में 66 मिमी के दो 18W वाले डायनामिक ड्राइवर दिए हैं, जिसके साथ कुल मिलाकर अधिकतम 36W तक आउटपुट होता है। यह 80Hz से 18,000Hz की फ्रीक्वेंसी रेंज को कवर करता है। यह A2DP तथा SBC कोडेक के साथ ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट करता है, जिसकी रेंज 10 मीटर तक है। अन्य प्लेबैक ऑप्शंस में यूएसबी, टीएफ कार्ड और AUX इनपुट शामिल है। स्पीकर में कॉलिंग के लिए एक इन बिल्ट माइक्रोफोन भी दिया गया है। इसमें दिए गए बटन या रिमोट के जरिए प्लेबैक कंट्रोल हो सकता है। इसमें दी गई 3,000mAh (7.4V) लिथियम आयन बैटरी दी गई है जो कि फुल वॉल्यूम पर 5 घंटे तक प्लेबैक प्रदान करती है। बैटरी को यूएसबी टाइप-सी केबल से चार्ज किया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999