Sms

Sms - ख़बरें

  • भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
    ऐप के जरिए कैब सर्विस उपलब्ध कराने वाली अन्य कंपनियों के विपरीत, Green SM केवल VinFast के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का इस्तेमाल करेगी। इसने अपनी सर्विस के लिए Limo Green को फ्लीट में शामिल किया है। यह विनफास्ट की VF MPV 7 का कमर्शियल वर्जन है। Green SM के लिए भारत पांचवां इंटरनेशनल मार्केट है। इसकी सर्विस वियतनाम, लाओस, फिलिपींस और इंडोनेशिया में मौजूद है।
  • सबसे सस्ता! Vodafone Idea दे रही 365 दिनों तक 30GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट वाले धांसू प्लान
    Vodafone Idea देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर है। बीते कुछ महीनों में टेलीकॉम कंपनियों जैसे Jio, Airtel ने अपने प्रीपेड मोबाइल प्लान्स की कीमत में लगातार बढ़ोत्तरी की है। कुछ प्लान कंपनियां बंद कर चुकी हैं, जबकि कुछ की कीमत बढ़ चुकी है। ऐसे में यूजर बार-बार रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति चाहता है, और वह भी सस्ते में। वोडाफोन आइडिया इसके लिए एक बेहतर ऑप्शन देती है।
  • Airtel लाई भारत की पहली नेटवर्क स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी! भीड़ में भी नहीं अटकेगा इंटरनेट!
    Airtel ने भारत में नया Priority Postpaid सर्विस लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि यह 5G नेटवर्क स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित है और भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी स्टेबल कनेक्टिविटी देने के लिए तैयार किया गया है। Airtel के मुताबिक यूजर्स को “फास्टलेन” नेटवर्क एक्सेस मिलेगा, जिससे कॉलिंग, इंटरनेट और SMS सर्विस ज्यादा भरोसेमंद रहेगी। यह फीचर फिलहाल सभी पोस्टपेड प्लान्स में उपलब्ध है और मौजूदा यूजर्स को ऑटोमैटिक अपग्रेड मिलेगा। कंपनी ने बताया कि यह सर्विस 5G standalone सपोर्ट वाले स्मार्टफोन्स पर काम करेगी। इसकी शुरुआती कीमत 449 रुपये रखी गई है।
  • Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट
    Vodafone Idea ने 7 दिन, 14 दिन, 21 दिन और 30 दिन की वैधता के साथ नए इंटरनेशनल रोमिंग (IR) पैक लॉन्च किए हैं। Vodafone Idea के 749 रुपये वाले प्लान में 40+ देशों में अनलिमिटेड कॉल, एसएमएस और डाटा मिलता है। वहीं 120+ देशों में 1GB डाटा, 150 मिनट कॉल और 100 SMS मिलते हैं, जिसके साथ 1 दिन की वैधता मिलती है। Vodafone Idea के 2849 रुपये वाले प्लान में 40+ देशों में अनलिमिटेड डाटा,  कॉल और एसएमएस की सुविधा मिलती है। वहीं 120+ देशों में 14GB डाटा, 300 मिनट कॉल और 100 SMS मिलते हैं।
  • 365 दिनों तक 912GB से ज्यादा डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, FREE Gemini AI के साथ Jio का जबरदस्त प्लान!
    Jio, Airtel, Vodafone Idea जैसी कंपनियां देश के अधिकतर सब्सक्राइबर्स समेटे हुए हैं। पिछले कुछ महीनों में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्लान्स की कीमतें काफी बढ़ा दी हैं। कुछ प्लान्स में डेटा बेनिफिट हट गया है तो कई में समान बेनिफिट्स के लिए टैरिफ बढ़ा दिया गया है।
  • Vodafone idea ने PhysicsWallah के साथ Vi Edu+ प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, जानें सबकुछ
    वोडफोन आइडिया ने PhysicsWallah के साथ नया प्रीपेड प्लान Vi Edu+ पेश कर दिया है। Vi Edu+ प्रीपेड पैक राजस्थान में 375 रुपये और उत्तर प्रदेश ईस्ट सर्कल में 409 रुपये में उपलब्ध होंगे। इन प्लान को मौजूदा और नए दोनों ग्राहक खरीद पाएंगे और धीरे-धीरे अन्य सर्किल में भी लॉन्च किया जाएगा। इस रिचार्ज में अनलिमिटेड 4G/5G डाटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉल, डेजी 100 SMS और 28 दिनों के लिए PW Pi Pro का एक्सेस शामिल है।
  • फोन नहीं, अब लैपटॉप-PC से चोरी हो रहे OTP और SMS! निशाने पर है ये Windows फीचर
    Cisco Talos की नई रिपोर्ट के मुताबिक, नया Windows मैलवेयर Microsoft Phone Link ऐप को निशाना बनाकर यूजर्स के SMS और OTP चुराने की कोशिश कर रहा है। यह हमला सीधे स्मार्टफोन को हैक नहीं करता, बल्कि Windows PC में सिंक हुए मैसेज और नोटिफिकेशन तक पहुंच बनाता है। रिपोर्ट के अनुसार, CloudZ नाम का रिमोट एक्सेस टूल और Pheno plugin मिलकर इस गतिविधि को अंजाम दे रहे हैं। यह मैलवेयर Phone Link से जुड़े प्रोसेस को पहचानकर एक्टिव सेशन खोजता है और फिर डेटा इकट्ठा करने की कोशिश करता है। एक्सपर्ट्स ने इसे SMS-बेस्ड ऑथेंटिकेशन के लिए नया खतरा बताया है।
  • Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर! बंद हुआ 22GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग वाला बजट प्लान
    Reliance Jio का 209 रुपये वाला प्रीपेड प्लान फिलहाल MyJio ऐप से गायब हो गया है। कंपनी की तरफ से इस बदलाव पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कदम TRAI के हालिया निर्देशों के बाद उठाया गया हो सकता है। यह प्लान रोज 1GB डेटा, 22 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS जैसे फायदे देता था। खास बात यह थी कि यह Jio का एकमात्र ऐसा सस्ता प्लान था जिसमें डेली डेटा मिलता था। फिलहाल यह साफ नहीं है कि कंपनी इसे वापस लाएगी या नहीं।
  • Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! ₹799 प्लान हुआ बंद, ₹859 पैक की कीमत बढ़ी
    Airtel ने अपने प्रीपेड प्लान्स में बदलाव करते हुए 799 रुपये प्लान को हटा दिया है और 859 रुपये प्लान की कीमत बढ़ाकर 899 रुपये कर दी है। पहले 799 रुपये प्लान में 77 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1.5GB डेटा मिलता था। अब 899 रुपये प्लान में 84 दिनों के लिए रोज 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। वहीं 1,029 रुपये प्लान में 2GB डेटा और अनलिमिटेड 5G का ऑप्शन मिलता है। इससे पहले भी कंपनी एंट्री-लेवल और रोमिंग प्लान्स की कीमत बढ़ा चुकी है।
  • एक मैसेज और PF की पूरी जानकारी आपके हाथ में! इतना आसान तरीका शायद नहीं जानते होंगे
    PF बैलेंस चेक करना अब और आसान हो गया है, क्योंकि इसे SMS के जरिए भी जाना जा सकता है। इसके लिए यूजर्स को 7738299899 नंबर पर EPFOHO UAN के साथ मैसेज भेजना होता है। सही फॉर्मेट में मैसेज भेजने के बाद कुछ ही समय में बैलेंस और लास्ट कॉन्ट्रीब्यूशन की जानकारी मिल जाती है। यह सुविधा उन लोगों के लिए खास तौर पर उपयोगी है, जिनके पास इंटरनेट उपलब्ध नहीं होता या जो जल्दी में जानकारी पाना चाहते हैं।
  • जबरन नहीं लेना पड़ेगा डेटा, TRAI के इन नए नियमों से बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन!
    TRAI ने टेलीकॉम यूजर्स के लिए नया ड्राफ्ट जारी किया है, जिसमें वॉयस और SMS-ओनली प्लान्स को लेकर बदलाव प्रस्तावित किए गए हैं। इसके तहत कंपनियों को हर वैलिडिटी पीरियड में ऐसे प्लान्स देने होंगे और उनकी कीमत में प्रोपोर्शनल कमी करनी होगी। इसका मकसद उन यूजर्स को राहत देना है जो डेटा का इस्तेमाल नहीं करते। फिलहाल यह प्रस्ताव पब्लिक कंसल्टेशन के लिए जारी किया गया है और 28 अप्रैल 2026 तक सुझाव मांगे गए हैं।
  • साल में 13 बार रिचार्ज से बचना है? जानें Jio, Airtel और Vi के महीने भर वाले सभी प्लान
    राज्यसभा सांसद Raghav Chadha ने 28 दिन वाले मोबाइल रिचार्ज प्लान को लेकर संसद में सवाल उठाए और इसे यूजर्स के लिए नुकसानदायक बताया। उनके मुताबिक, इस सिस्टम की वजह से लोगों को साल में 12 की जगह 13 बार रिचार्ज करना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त खर्च होता है। हालांकि, टेलीकॉम कंपनियां पहले से ही 30 दिन और 1 महीने की वैलिडिटी वाले प्लान ऑफर कर रही हैं, लेकिन इनके बारे में बहुत कम यूजर्स को जानकारी होती है। ऐसे में Jio, Airtel और Vi के इन प्लान्स को जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
  • Jio का सबसे बड़ा धमाका! 500 रुपये में 12 OTT, फ्री Jiohotstar, Prime Video, 2GB डेली, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग वाला प्लान!
    Jio देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जो अपने यूजर्स के लिए धमाकेदार प्लान लेकर आती है। जहां एक तरफ Airtel, Vodafone Idea जैसी कंपनियां अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स की कीमतें लगातार बढ़ा रही हैं, वहीं Jio के कुछ प्लान आज भी इतने फायदेमंद हैं कि इनमें बेनिफिट्स की भरमार मिलती है।
  • आधार कार्ड खो गया! घबराएं नहीं, घर बैठे मिलेगा, बस ये स्टेप करें फॉलो
    अगर आपका आधार कहीं खो जाता है, या चोरी हो जाता है तो बहुत बड़ी समस्या पैदा हो सकती है। आधार कार्ड खो जाए तो क्या करें? या फिर आधार कार्ड चोरी हो जाए तो दुरुपयोग कैसे रोकें? आधार कार्ड खो जाने पर आप इसे आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं या नया पीवीसी (PVC) कार्ड मंगवा सकते हैं।
  • अब विदेशों में भी फ्री में आएंगे फोन पर SMS, Jio की खास सुविधा, जानें कैसे
    Jio अब वाई-फाई कॉलिंग (VoWiFi) पर फ्री इनकमिंग SMS सर्विस बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के प्रदान कर रहा है। यूजर्स एक्टिव इंटरनेशनल रोमिंग (IR) पैक के बिना विदेश में जरूरी मैसेज पा सकते हैं। इसके जरिए यूजर्स को विदेश में बिना किसी अतिरिक्त रोमिंग चार्ज के कनेक्टेड रहने में मदद करना है, खासकर ओटीपी और बैंकिंग अलर्ट जैसे महत्वपूर्ण मैसेज पाना आसान होगा।

Sms - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »